Ishq Sufiyana

Ishq Sufiyana A soulful collaboration, "Ishq Sufiyana," by school friends Arnica and Vikas.

Arnica's evocative imagery, inspired by spiritual quotes, finds beautiful expression in Vikas's soulful Hindi poetry, reflecting their shared spiritual journey❣️

If everything around seems dark , look again  , You may  be the light !!♥️ Rumi ♥️खुद की तलाश में भटका दर दर नहीं सिर्फ ...
03/01/2026

If everything around seems dark ,
look again , You may be the light !!

♥️ Rumi ♥️

खुद की तलाश में भटका दर दर
नहीं सिर्फ अपने ही मैं घर गया
सूरज बन कर जन्मा पर
अंधकार से क्यों डर गया
आंखों में भरा समुंदर था मेरे
फिर मैं प्यासा क्यों मर गया ll

#1️⃣3️⃣5️⃣

🌳🌅🚤🍂🌳🌅🚤🍂🌳🌅​"The Sun hosted a gathering at sunset. The human couldn't attend it. The timing clashed with a lecture by a h...
30/12/2025

🌳🌅🚤🍂🌳🌅🚤🍂🌳🌅

​"The Sun hosted a gathering at sunset. The human couldn't attend it. The timing clashed with a lecture by a holy man."

​सूर्यास्त ने जलवे बिखेरे और
मस्त बहुत हवाएँ हो रही थीं l
सुना है कोई देखने नहीं आया क्योंकि
कहीं पर ज्ञान की चर्चाएँ हो रही थीं ।।

# ​1️⃣3️⃣4️⃣

​🌳🌅🚤🍂🌳🌅🚤🍂🌳🌅

❤️ flow ✨ river 💖 heart 🌹 love ❤️ flow ✨ river 💖 heart 🌹​"Instead of trying to make the world a better place, simply all...
13/12/2025

❤️ flow ✨ river 💖 heart 🌹 love ❤️ flow ✨ river 💖 heart 🌹

​"Instead of trying to make the world a better place, simply allow love to flow from your heart, and the world will naturally become a better place."

​इस जीवन को जीने का
बस एक ही नज़रिया है ।
यह पुरा जग सुन्दर, अगर
हृदय में प्रेम का दरिया है ।

# ​1️⃣3️⃣3️⃣

​❤️ flow ✨ river 💖 heart 🌹 love ❤️ flow ✨ river 💖 heart 🌹

💖💡💪✨💖💡💪✨💖💡​"Commit wholeheartedly to the lesson, not the attachment; when the learning is finished, the path demands you...
06/12/2025

💖💡💪✨💖💡💪✨💖💡

​"Commit wholeheartedly to the lesson, not the attachment; when the learning is finished, the path demands you let go."

​मौस़म की हर बेला
एक गीत गाने आयी है ।
रात हो या सवेरा
कुछ सीखाने आयी है ।

यही सीख के शत प्रतिशत
तेरा उसमें प्रयत्न हो गया ।
फिर छोड़ दे दामन उसका
जहाँ पाठ तेरा ख़त्म हो गया ।

# ​1️⃣3️⃣2️⃣

​💖💡💪✨💖💡💪✨💖💡

🙏✨🕉️💖🙏✨🕉️💖🙏✨🕉️​"When you see yourself in others, it is impossible to hurt anyone else."​हे प्रभु, जब से यह मन मेरा,तेरे ...
23/11/2025

🙏✨🕉️💖🙏✨🕉️💖🙏✨🕉️

​"When you see yourself in others,
it is impossible to hurt anyone else."

​हे प्रभु, जब से यह मन मेरा,
तेरे इन चरणों में अर्पण हो गया ll
कैसे सताऊँ इस दुनिया को, जब
पूर्ण जगत ही अब मेरे लिए दर्पण हो गया।

​देखो कैसा अजब यह खेल हो गया
मैं ही मात और मैं ही अब शह हो गया
किससे करूं ईर्ष्या , किससे अब घृणा
संसार का हर पराया मेरा नहीं, मैं हो गया l

​ # 1️⃣3️⃣1️⃣

​🙏✨🕉️💖🙏✨🕉️💖🙏✨🕉️

🧘✨🌊💧🧘✨🌊💧🧘✨🌊💧​"The mind that wants enlightenment is like a wave that wants to be wet." ​एक पवित्रता को पावन की खोज है 🔎एक...
31/10/2025

🧘✨🌊💧🧘✨🌊💧🧘✨🌊💧

​"The mind that wants enlightenment is like a wave that wants to be wet."

​एक पवित्रता को पावन की खोज है 🔎
एक बूँद को जैसे सावन की खोज है 🌧️
इक मैं को इस मैं की कैसी यह खोज है 🤯
यह मैं में मुक्ति है या फिर मैं ही बोझ है ll ⛓️

​ # 1️⃣3️⃣0️⃣

​🧘✨🌊💧🧘✨🌊💧🧘✨🌊💧

"If you're searching for that one person who will change your life.Take a look in the mirror."​इस मन के दर्पण में झाँक 😌...
30/10/2025

"If you're searching for that one person who will change your life.
Take a look in the mirror."

​इस मन के दर्पण में झाँक 😌
मिलेगी तुझे तेरी सौगात ✨
क्यों ढूंढ रहा है औरों की
नज़रों में अपनी औकात ll

​ # 1️⃣2️⃣9️⃣

​✨💡💖👑✨💡💖👑✨💡💖👑

🌙✨🕊️💖🌙✨🕊️💖🌙✨🕊️           मुनिया की लोरीसो जा मेरी प्यारी सी मुनिया। 😴आ चलें चंदा मामा की दुनिया। 🌕जँहा टिमटिम तारो के है...
08/10/2025

🌙✨🕊️💖🌙✨🕊️💖🌙✨🕊️

मुनिया की लोरी

सो जा मेरी प्यारी सी मुनिया। 😴
आ चलें चंदा मामा की दुनिया। 🌕
जँहा टिमटिम तारो के हैं खिलौने। 🌟🧸
तेरे लिए बिछाऊँ बादलों के बिछौने। ☁️🛏️
सो जा मेरी प्यारी सी मुनिया। 😴
आ चलें चंदा मामा की दुनिया। 🌙

जँहा तुझे गर्भ में नहीं गिराएंगे। 💔
जन्म पर तेरी माँ को नहीं सताएंगे। 🤰🙏
तेरा बचपन चौके पर नहीं बिठाएंगे। 👧❌
वंहा चंदा मामा तुझे बचाएंगे। ✨🛡️
सो जा मेरी प्यारी सी मुनिया। 😴
आ चलें चंदा मामा की दुनिया। 🌕

जँहा शिक्षा के लिए तुझे पढ़ाएंगे। 📚
बेटी को लक्ष्मी ही नहीं, सरस्वती भी बताएँगे। 💡💖
चंदा मामा तुझे नक्षत्रों से मिलवाएंगे। 🔭🌌
पर कर्मो से ही तेरा भाग्य बनाएंगे। 💪
सो जा मेरी प्यारी सी मुनिया। 😴
आ चलें चंदा मामा की दुनिया। 🌙

जंहा औरो के नाम से तेरा वजूद नहीं बनाएंगे। 🔓
दहेज़ के नाम पर नहीं जलाएंगे। 🔥
चार दीवारी में नहीं बिठाएंगे। 🚪➡️
चंदा मामा पूरा गगन घुमायंगे। 🕊️
सो जा मेरी प्यारी सी मुनिया। 😴
आ चलें चंदा मामा की दुनिया। 🌕

जंहा हमारा खुला आसमान होगा। 🏞️
जंहा स्त्रित्व का सम्मान होगा। 👑
जंहा बेटी के लिए लोरी गाएंगे। 🎶
जन्मते ही तुझे सदा के लिए नहीं सुलायेंगे। ✅
सो जा मेरी प्यारी सी मुनिया। 😴
आ चलें चंदा मामा की दुनिया। 🌙

Vikas Diwan

# 1️⃣2️⃣8️⃣

🌙✨🕊️💖🌙✨🕊️💖🌙✨🕊️

💔⛓️📚✨💔⛓️📚✨💔⛓️📚✨​"Those who left, left us a lesson"​जो तोड़ गया एक गाठ भी 💔⛓️वो छोड़ गया एक पाठ भी ll 📖Vikas Diwan ​ # 1️...
06/10/2025

💔⛓️📚✨💔⛓️📚✨💔⛓️📚✨

​"Those who left, left us a lesson"

​जो तोड़ गया एक गाठ भी 💔⛓️
वो छोड़ गया एक पाठ भी ll 📖

Vikas Diwan

​ # 1️⃣2️⃣7️⃣

​💔⛓️📚✨💔⛓️📚✨💔⛓️📚✨

🚦❤️🚨⚖️🚦❤️🚨⚖️🚦❤️🚨⚖️नहीं यह इश्क की डगर है आसां 💔🚧रुके तो गुनाह 🛑 और बढ़े तो Crime 🚨It's fine to move ahead in love ✅➡️& i...
05/10/2025

🚦❤️🚨⚖️🚦❤️🚨⚖️🚦❤️🚨⚖️

नहीं यह इश्क की डगर है आसां 💔🚧
रुके तो गुनाह 🛑 और बढ़े तो Crime 🚨
It's fine to move ahead in love ✅➡️
& if you move lo! still it's fine. 📜👮‍♂️😌

Vikas Diwan

#1️⃣2️⃣6️⃣

🚦❤️🚨⚖️🚦❤️🚨⚖️🚦❤️🚨⚖️

🕉️⚖️✨🔄🕉️⚖️✨🔄🕉️⚖️✨"Stop asking why you were cut; the blade was forged by your own desire. Your destiny is not written, bu...
27/09/2025

🕉️⚖️✨🔄🕉️⚖️✨🔄🕉️⚖️✨

"Stop asking why you were cut; the blade was forged by your own desire. Your destiny is not written, but earned by the choices you make right now."

अपने किये पे तू क्यों रोया।
वही तो पाया जो तू बोया।।
कटा तू क्योंकि तेज बहुत, समय की धार थी।
और मिला वही जो तेरे हृदय की पुकार थी।

अपनी ही चिंगारी में ले आज तू जला है।
सब लौट के आया, जब जब तूने छला है।।
जो मन में चाहा, वो भी तेरा ही कर्म है।
हर बीज फूटेगा प्रकृति का यही धर्म है।।

तेरा वर्तमान तेरा अगला पल बनाएगा।
तेरा आज तुझे आने वाला कल दिखाएगा।।
बदल दे यह रुख , जो मिला तुझे यह शरीर है।
तेरा आज का किया , तेरी कल की तक़दीर है।
समय के रेत पर एक दिन सब छन जाएगा।

और जो भी तूने चाहा, बस तू वही बन जाएगा।।
और जो भी तूने चाहा, बस तू वही बन जाएगा।

#1️⃣2️⃣4️⃣

🕉️⚖️✨🔄🕉️⚖️✨🔄🕉️⚖️✨🔄

🧘‍♀️✨🕊️❤️🙏✨🧘‍♀️🕊️❤️🙏✨"The universe is a blend of both the sun's radiant brilliance and the moon's quiet solitude. Howeve...
25/09/2025

🧘‍♀️✨🕊️❤️🙏✨🧘‍♀️🕊️❤️🙏✨

"The universe is a blend of both the sun's radiant brilliance and the moon's quiet solitude. However, the path towards enlightenment isn't about clinging to one or the other; it requires observing both aspects without any judgment ✨. For the heart that can do this ❤️, there is no chaos to be found, only the tranquility of equanimity 🙏😊."

सूर्य में दमक है ☀️
चंद्रमा में शांति है 🌙
रात्रि में शीतलता ❄️
किरणों में क्रांति है 💡
सुख में वैभवता है ✨
तो पीड़ा में ज्ञान है 🤔
सब में साक्षी भाव देखे 🙏
वहीं बुद्धत्व की पहचान है 🧘
सब केवल मन के वहम, 💭
क्या नीला क्या पीला है 💙💛
दो पल बैठ कर अंतर्मन में झांक 😌
जगत का खेल मात्र बस एक लीला है✨

#1️⃣2️⃣3️⃣

🧘‍♀️✨🕊️❤️🙏✨🧘‍♀️🕊️❤️🙏✨

Address

35 Simei Rise
Singapore

Telephone

+6581823582

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ishq Sufiyana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Ishq Sufiyana:

Share

Category