27/11/2025
Vaastavik Kanoon By Naveen Chourey | Hindi Poetry
Full Video- https://www.youtube.com/watch?v=kyrf6__N8Fg
एक सड़क पे खून है।
तारीख कोई जून है।
एक उंगली है पड़ी
और उसपे जो नाखून है
नाखून पे है, एक निशाँ
अब कौन होगा हुक्मरा जब चुन रही थी उंगलियाँ
ये उंगली भी तब थी वहाँ
फिर क्यों पड़ी है खून में,
जिस्म इसका हैं कहाँ
मर गया या था ही ना।
कौन थे वो लोग जिनके हाथ में थी लाठियाँ
कोई अफसर था पुलिस का
न्यायाधीश आए थे क्या,
कौन करता था वकालत, फैसला किसने दिया।
या कोई धर्मात्मा था।
धर्म के रक्षक थे क्या?
धर्म का उद्देश्य क्या था
By Pariksh*t Shukla
on coming Election