19/12/2025
धर्मशाला में ड्रोन शो-केरल का बहुशैली थाई कुडम बैंड विखेरेगा सुरों के रंग
24 दिसंबर से शोभा यात्रा के साथ आरंभ होगा कांगड़ा वैली कार्निवल: डीसी
पंजाबी गायक बब्बू मान, बालीवुड गायक अंकित तिवारी, सूफी गायक कंवर ग्रेवाल मचाएंगे धमाल
28 दिसंबर की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार दिखाएंगे जौहर
धर्मशाला, 18 दिसंबर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार धर्मशाला में कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आयोजन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाले इस कांगड़ा वैली कार्निवल में आठ संध्या आयोजित होंगी इसके साथ ही ड्रोन शो, क्रिकेट, फुटबाल तथा स्टीट थियेटर, आतिशबाजी शो, मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने देते हुए बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल के सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं इसमें एडीसी विनय कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया इसके साथ ही स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
पंजाबी, बालीवुड और हिमाचल के कलाकार जमाएंगे रंग
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में ड्रोन शो के साथ साथ केरल का बहुशैली संगीत बैंड थाई कुडम भी संगीत के रंग बिखेरेगा वहीं एनजेडसीसी के कलाकार, हिमाचल तथा बालीवुड के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि 24 दिसंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा शोभा यात्रा उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होगी तथा आयोजन स्थल पर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा इसमें पारंपरिक परिधानों के साथ स्थानीय कलाकार शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को पहली सांस्कृतिक संध्या में केरल का बहु शैली संगीत बैंड थाई कुडम, 25 दिसंबर को वालीबुड गायक अंकित तिवारी, 26 सूफी गायक कंवर ग्रेवाल, 27 दिसंबर को कुमार साहिल, 28 दिसंबर को कुलदीप शर्मा, करनैल राणा सहित हिमाचली कलाकार, 29 दिसंबर को बब्बू मान, 30 दिसंबर को पैराडाक्स रैंपर, 31 दिसंबर को इंशात भारद्वाज, नेहा सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे इसके साथ ही 31 दिसंबर को आतिशबाजी शो भी दिखाया जाएगा।
हाॅट बैलून भी कार्निवल के रहेंगे मुख्य आकर्षण
हाॅट बैलून भी कार्निवल के मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा घाटी कार्निवल में मिले