Waaचक

Waaचक एक ज़ुबाँ ही तो है,जो ज़िंदा क़ौमों को आबाद रखती है ॥ …. قاری (waaचक) …. सर्वदा सबों की जय 🙏

⭕️ दिन के लिफ़ाफ़ों में वादे ही वादे हैं…दिन के लिफ़ाफ़ों में वादे ही वादे हैं,रातों की राहों में बदले इरादे हैं.ऐसा ये ...
17/05/2026

⭕️ दिन के लिफ़ाफ़ों में वादे ही वादे हैं…

दिन के लिफ़ाफ़ों में वादे ही वादे हैं,
रातों की राहों में बदले इरादे हैं.

ऐसा ये दौर है तूफ़ाँ हर ओर है,
रुकना है मुश्किल है खोया हर ठौर है.

फिर भी कुछ लोग यहाँ भरते उजाले हैं,
टूट रहे सपनों के अब वही रखवाले हैं.

सो चलना है साथी हमको चलते ही जाना है.
जीवन की राहों पर कुछ कर के गुज़रना है.

मंज़िल की चाहत है और उसको भी पाना है,
गिरने से डर कैसा जब गिर कर उठ जाना है.

राहों में पत्थर हों तो उनसे भी सीखेंगे,
आँधियों में जलते दीये बन कर हम दीखेंगे.

कल इन अँधेरों से नए सूरज निकलेंगे,
सूखे हर आँगन में फूल फिर महकेंगे.

हिम्मत की मिट्टी से ही सपनों को गढ़ना है,
जीवन की धारा में बस बहते ही जाना है.

— नैमिष



#नैमिष #सफ़र_से_गुफ्तगू

⭕️ दिन के लिफाफे में वादे ही वादे हैं …     ゚          #नैमिष
17/05/2026

⭕️ दिन के लिफाफे में वादे ही वादे हैं …



#नैमिष

17/05/2026

⭕️ चमगादड़ 🦇 और महुआ कविता की पृष्ठभूमि… महुआ की उपयोगिता और ग्राम्य जीवन… ✨💫

゚ #नैमिष #सफ़र_से_गुफ्तगू

मंगरूआ का ठीहा

17/05/2026

⭕️ Gemini”s डायलॉग on My Quote…

हमने चूर किए हैं बादशाहों के गुरूर

हमें सिपाही समझ न कर लेना कोई भूल.

17/05/2026

Gemini का AI गायन 🎵

और का लिरिक्स

… और सुनिए ये COMBO ☺️

⭕️ दर्द कागज पर मेरा दिखता रहा …

17/05/2026

⭕️ चमगादड़ और महुआ..



#नैमिष

#सफ़र_से_गुफ्तगू

17/05/2026

दर्द कागज पर मेरा दिखता रहा …

मैं रात दिन बेसब्र होकर बस लिखता रहा.

17/05/2026

कागजों पे उतर जाते तो, तस्वीर बन दीवारों पे टाँग दिए जाते,
हम उँगलियों पे गिने जाने लायक़ थे सो तसबीह हो के साथ चल दिए …

16/05/2026

अंबर और आडंबर में सबसे बड़ी समानता..

दोनों ही अंतहीन हो सकते हैं …

15/05/2026

पुरानी इमारतों के साए में,
नया दौर चलता है.
शख्सियत वही है,जिसकी,
बातों में "मिट्टी" का नूर पलता है.

14/05/2026

Contrast Age ...

#नैमिष

#नैमिष_गान

Address

Yamunanagar
135003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Waaचक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Waaचक:

Share

Category