Varun Singh Gautam

Varun Singh Gautam Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Varun Singh Gautam, Poet, Varanasi, Varanasi.
(1)

जाने स्वयं के अर्थ और साथ में प्रकृति के तत्वों के साथ स्वयं के..
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के भूमि बेगूसराय से नवोदित लेखक वरुण सिंह गौतम के रचना आपको नवीन अनुभूतियों एवं नवऊर्जा से परिपूर्ण करेगा ।
” कवि कवित्त के तत्वों के अस्तित्व में
अस्तित्व ही पहचान का उसूल है "
वरुण सिंह गौतम बिहार के रतनपुर, बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वरुण सिंह गौतम के नाम से मशहूर अपने हिन्दी त

था अंग्रेजी के मार्मिक कविताओं और कहानियों जैसे विधाओं के लिए जाने जाते हैं। ये नए उभरते हुए भारतीय कवियों और लेखकों में से एक है। इनका पहली पुस्तक मँझधार ( काव्य संग्रह ) है, जिसको इन्होंने कोरोना काल के दौरान लिखे हैं।
वरुण सिंह गौतम का जन्म १५ मार्च २००३ को बिहार के बेगूसराय जिले के फतेहा गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव के डॉक्टर देव नारायण चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर से की हैं। उसके बाद की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय , बिहार में की हैं। आगे की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में अध्ययनरत हैं।
इनके पिता का नाम धीरेन्द्र सिंह उर्फ दीपक कुमार और माता का नाम रूबी देवी हैं। वरुण सिंह गौतम अपने माता – पिता के इकलौते सन्तान हैं।
इनके बहुत सारे रचनाएँ , जो प्रकृतिवादी और रहस्यवादी भावों आदि का संचलन लोगों को जाग्रत करने का अनवरत ही प्रयत्न करती रहती है। इनका एक ही उद्देश्य है भारत का ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनना और राष्ट्र की सेवा करना । इनके जीवन संघर्ष के प्रणेता भारत के इतिहासों में स्वर्णिम अक्षरों में विद्यमान सम्राट महान अशोक हैं। जीवन के शुरुआती समय में ही लेखक साहित्य के प्रेम रूपी बन्धन में बँध चुके हैं । उन्हें यह विश्वास है कि इनकी लेखनी अबाध गति से निरन्तर चलती रहेगी , चलती रहेगी , चलती रहेगी…..

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वसंत हमें बार-बार एहसास दिलाता है कि मेरा भी वसंत धीरे-धीरे आ रहा है... ग्रेजुएट। ग्रेजुएट ह...
02/04/2025

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वसंत हमें बार-बार एहसास दिलाता है कि मेरा भी वसंत धीरे-धीरे आ रहा है... ग्रेजुएट। ग्रेजुएट होने के लिए मात्र अठावन दिन ही बचे हैं। बहुत उत्साहित हूँ।

होली ❣️गालों पर रंगों का मलनाआकाश होना है तेरे होठों से उठ रहे फागभोर का सूर्योदय होना है                     :-   वरुण ...
14/03/2025

होली ❣️

गालों पर रंगों का मलना
आकाश होना है

तेरे होठों से उठ रहे फाग
भोर का सूर्योदय होना है

:- वरुण सिंह गौतम

02/02/2025

आखिर स्नातक के तृतीय वर्ष में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मना रहे हैं। थोड़ा भावुक हूँ, इसलिए भी हूँ कि अब शेष चार महीने ही यहाँ बचे हैं। यह महामना की बगिया में फैकल्टी सी वृक्ष से कली से फूल खिलने के प्रकिया में सारे स्मृतियों को सहेज कर विदा लेने का समय आ ही जायेगा तो सोचा यह भी स्मृति बचा ही लूँ।

भाग्य से काशी, सौभाग्य से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ❤️❤️
जयतु विश्वविद्यालय काशी 💞
जय महामना 🙏❣️

Banaras Hindu University - Varanasi

❣️
11/01/2025

❣️

भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा एस जी टी विश्वविद्यालय, गुड़गांव में आयोजित त्रिदिवसीय अखिल भारतीय शोधार्थी सम्मेलन में काशी प...
19/11/2024

भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा एस जी टी विश्वविद्यालय, गुड़गांव में आयोजित त्रिदिवसीय अखिल भारतीय शोधार्थी सम्मेलन में काशी प्रांत से प्रतिभागिता का अवसर मिला। मेरा शोध विषय कला, साहित्य एवं संस्कृति पर केंद्रित है। इसलिए विविभा शोध लेख प्रतियोगिता में साहित्य और मानव जीवन का उत्थान विषयक शोध आलेख के साथ प्रतिभाग करना मुझे रुचिकर लगा। इस विषय पर विशेषज्ञों को भी सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी, नोबेल पुरस्कार- सम्मानित डॉ. कैलाश सत्यार्थी जी, इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं योगगुरु बाबा रामदेव सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों के वक्तव्यों से हम शोधार्थी समृद्ध हुए। इस अवसर पर
भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थियों एवं विविध विषयों के प्रख्यात विद्वान आचार्यों से मिलने का सुअवसर मिला।

11/11/2024
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है।
12/09/2024

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है।

Address

Varanasi
Varanasi
221005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Varun Singh Gautam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Varun Singh Gautam:

Share

Category