मानस

मानस " मानस " एक विशुद्ध साहित्यिक पत्रिका है । यह शोध संवाद समूह के द्वारा संचालित किया जाता है ।

 #ज्ञानपीठ_पुरस्कार           #विनोद_कुमार_शुक्ल हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया थाहताशा से एक व्यक्ति बैठ गया थाव्यक्ति को ...
22/03/2025

#ज्ञानपीठ_पुरस्कार
#विनोद_कुमार_शुक्ल

हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया था

हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया था
व्यक्ति को मैं नहीं जानता था
हताशा को जानता था
इसलिए मैं उस व्यक्ति के पास गया
मैंने हाथ बढ़ाया
मेरा हाथ पकड़कर वह खड़ा हुआ
मुझे वह नहीं जानता था
मेरे हाथ बढ़ाने को जानता था
हम दोनों साथ चले
दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे
साथ चलने को जानते थे।
:- विनोद कुमार शुक्ल
आभार :- कविता कोश

 #कवि_जयंती_विशेष_कविता              वसन्तस्मृति के मधुर वसंत पधारो ! शीतल स्पर्श, मंद मदमाती मोद-सुगंध लिये इठलाती वह क...
07/03/2025

#कवि_जयंती_विशेष_कविता
वसन्त

स्मृति के मधुर वसंत पधारो !
शीतल स्पर्श, मंद मदमाती
मोद-सुगंध लिये इठलाती
वह काश्मीर-कुंज सकुचाती
निःश्वासों की पवन प्रचारो
स्मृति के मधुर वसंत पधारो !

तरु दिलदार, साधना डाली
लिपटी नेह-लता हरियाली
वे खारी कलिकाएँ उन पर
तोड़ेंगी, ऋतुराज उभारो
स्मृति के मधुर वसंत पधारो !

तोडूंगी? ना, खिलने दूँगी
दो छिन हिलने-मिलने दूँगी
हिला-डुला दूँगी शाखाएँ
चुने विश्व-परिवार उचारो
स्मृति के मधुर वसंत पधारो !

आते हो? वह छबि दरसा दो
रूठा हृदय-चोर हरषा दो
तोड़-तोड़ मुकता बरसा दो
डूबूँ-तैरूँ, सुध न बिसारो
स्मृति के मधुर वसंत पधारो !
- अज्ञेय
मानस पत्रिका

28/02/2025

'संस्कृति2025', कला संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ‌ द्वारा आयोजित वार्षिक युवा महोत्सव में अंकित दुबे द्वारा निर्देशित, महेश कटारे जी का नाटक 'हे राम' का मंचन
मानस पत्रिका
Highlight's

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! मेरे नए फ़ॉलोअर्स का स्वागत है! आपसे जुड़ना मेरे लिए खुशी...
30/10/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! मेरे नए फ़ॉलोअर्स का स्वागत है! आपसे जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है! Deepak Kumar, Geeta Sharma

'मानस' पत्रिका परिवार की ओर से आप सब को दीपोत्सव की अशेष शुभकामनाएंँ 💐     माँ लक्ष्मी एवं श्रीगणेश आपको अपार यश, कृति ए...
30/10/2024

'मानस' पत्रिका परिवार की ओर से आप सब को दीपोत्सव की अशेष शुभकामनाएंँ 💐
माँ लक्ष्मी एवं श्रीगणेश आपको अपार यश, कृति एवं वैभव प्रदान करें!!

Address

Varanasi, Uttar Pradesh, Bharat
Varanasi
221001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मानस posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to मानस:

Share

Category