As ur wishes

As ur wishes page code @=[264098343672605:0]

Best entertaninment here...
Best Gazals
Best Shayri
Best poetry
Best Fun
Best Info
Best Knowledge

I am juned patel
check my profile »» http://www.facebook.com/junedlonely

12/04/2018

इक शब छत पर मैने देखा मुझसे मिलने आया चांद
लम्बी लम्बी सांसें लेता थोड़ा सा घबराया चांद

Ik shab chhat par maine dekha mujhse milne aaya chaand.
Lambi lambi saaNsey leta thoda sa ghabraaya chaand..

बच्चे जैसा रूठ गया था कल वो आँख मिचौली में
तुम क्या जानों मैने कितनी मुश्किल से बहलाया चांद

Bachche jaisa rootth gaya tha kal woh aankh micholi me.
Tum kya jaano maine kitni mushqil se behlaaya chaand..

ज़हन ओ दिल पर नक्श हुआ है क्या कहना उस लम्हे का
उसकी कलाई में चुपके से जब मैने पहनाया चांद

Zehn-o-dil par naqsh huwa hai kya kehna uss lamhe ka.
Uski kalaayi me chupke se jab maine pehnaaya chaand..

उन लम्हों की बात न पूछो जब वो मुझसे दूर रहा
सेज के बासी फूलों जैसा रहता था मुर्झाया चांद

Unn lamhoN ki baat n pooNchho jab woh mujhse door raha.
Sej ke baasi phooloN jaisa rehta tha murjhaaya chaand..

गहरी नीली झील में डूबा सोच रहा था जाने क्या
पत्थर फेंका पानी में तब थोड़ा सा झल्लाया चांद

Gehri neeli jheel me dooba soch raha tha jaane kya..
Patthar pheNka paani me tab thoda jhallaaya chaand.

औढ़ लिए हैं बादल उसने जा बैठा किस कोने में
ज़ह्न में उसके जाने क्या है रहता है शरमाया चांद
Orh liye haiN baadal usne ja beittha kis koney me.
Zehn me uske jaane kya hai rehta hai sharmaaya chaand.

अपनी सी कोशिश करता है अब वो तुमसा दिखने की
चांद मेरे चाहा भी उसने तुमसा कब बन पाया चांद
Apni si koshish karta hai ab woh tumsa dikhne ki.
Chaand mere chaaha bhi usne tumsa kab ban paaya chaand.

राह सहर की तकता है वो नींद बसी है आँखों में
ऊँघ रहा है दूर गगन में बैठा है अलसाया चांद
Raah sehar ki takta hai woh neend basi hai aankhoN me.
Oongh raha hai door gagan me beittha hai alsaaya chaand..

दूर ख़ला की ख़ामोशी में तारे थे रंजूर हयात्
पीछे जा कर जब परबत के धीरे से गहराया चांद
Door khalaa ki khaamoshi me taarey thei ranjoor "HAYAT".
Peechhe ja kar jab parbat ke deere se gehraaya chaand..

Shameem Hayat

31/07/2016

सबसे ज्यादा #सच्चे किस्से शराबखाने ने सुने है..
और सबसे ज्यादा #झूठ अदालत ने..✍

03/12/2015

अपने गिरेबाँ लोगो को झांकी नहीं जाती,
दुनिया हमारे दाग में दिलचस्पी लेती रही।

02/05/2015

हर बात मानी है तेरी सर झुका कर ए ज़िंदगी
हिसाब बराबर कर तू भी तो कुछ शर्त मान मेरी

18/08/2014

जानते हो मुहब्बत किसे कहते है??
किसी को सोचना, फ़िर मुस्कुराना और फ़िर आँसू
बहाते हुए सो जाना....!!

बारिश की रातें कितनी खौफ़नाक होती हैं…कभी उनग़रीबों से पूछो जिनके सर पे छत नहीं होती
16/08/2014

बारिश की रातें कितनी खौफ़नाक होती हैं…
कभी उन
ग़रीबों से पूछो जिनके सर पे छत नहीं होती

13/08/2014

यदि कबीर जिन्दा होते तो आजकल के दोहे यह
होते :-

■ नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात!
बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात!!
■अब तो अपना खून भी, करने लगा कमाल!
बोझ समझ माँ-बाप को, घर से रहा निकाल!!
■पानी आँखों का मरा, मरी शर्म औ लाज!
कहे बहू अब सास से, घर में मेरा राज!!
■भाई भी करता नहीं, भाई पर विश्वास!
बहन पराई हो गयी, साली खासमखास!!
■मंदिर में पूजा करें, घर में करें कलेश!
बापू तो बोझा लगे, पत्थर लगे गणेश!!
■बचे कहाँ अब शेष हैं, दया, धरम, ईमान!
पत्थर के भगवान हैं, पत्थर दिल इंसान!!
■पत्थर के भगवान को, लगते छप्पन भोग!
मर जाते फुटपाथ पर, भूखे, प्यासे लोग!!
■फैला है पाखंड का, अन्धकार सब ओर!
पापी करते जागरण, मचा-मचा कर शोर!
■पहन मुखौटा धरम का, करते दिन भर पाप!
भंडारे करते फिरें, घर में भूखा बाप!!

एक खेल का मैदान,आठ लडकियाँ अल क़तर में दौड़(race)लगाने के लिए खड़ी हैं ।readysteadyधायँ,और पिस्तौल की आवाज़ के साथही आठों लड...
10/08/2014

एक खेल का मैदान,
आठ लडकियाँ अल क़तर में दौड़(race)
लगाने के लिए खड़ी हैं ।
ready
steady
धायँ,
और पिस्तौल की आवाज़ के साथ
ही आठों लडकियां दौड़ पड़ती हैं ।
ब-मुश्किल वो सभी 4 या 5 मीटर आगे
गयी होंगी कि एक लड़की फिसल कर गिर
जाती है और उसे चोट लग जाती है ।
दर्द के मारे वह लड़की रोने लगती है ।
बाकि की सातों लड़कियों को उसके रोने
की आवाज़ सुनाई पड़ती है और ये क्या ?
अचानक वो सातों लडकियाँ रुक जाती हैं,
एक पल के लिए वो सभी एक दुसरे
को देखती हैं,
और सातों वापस उस घायल लड़की की तरफ
दौड़ पड़ती हैं ।
मैदान में सन्नाटा छा गया, आयोजक
परेशान, अधिकारी हैरान ।
तभी एक अप्रत्याशित घटना घटती है ।
वो सातों लडकियाँ अपनी घायल
प्रतिभागी को उठा लेती हैं और फिर चल
पड़ती हैं उस तरफ जहाँ जीत
की रेखा खींची गयी है ।
एक साथ आठों लडकियाँ उस जीत
की रेखा पर पहुँच जाती है और
लोगों की आँखों में आँसू आ जाते हैँ ।।
मित्रों ये race "NATIONAL INSTITUTE
OF MENTAL HEALTH" द्वारा आयोजित
थी और वो आठों लडकियां मानसिक रूप से
बीमार थी ।
लेकिन जो इंसानियत, जो मानवता,
जो प्यार, जो sportsman ship.
जो team work, जो समानता का भाव उन
आठों ने दिखाया वो शायद हम जैसे
मानसिक रूप से विकसित और पूर्ण रूप से
ठीक नही दिखा पाते ।
क्योंकि हमारे पास ब्रेन है, उनके पास
नही था ।
हमारे पास ईगो है, उनके पास नही था ।
हमारे पास attitude है, उनके पास
नही था ।
मित्रों,
प्यार इंसान से करो, उसकी औकात से
नही ।
रूठो उनकी बातों से, उनसे नही ।
भूलो उनकी गलतियों को, उनको नही ।
रिश्तों से बढकर कर कुछ भी नही ।
अगर दोस्त न मिलते तो ये कभी समझ
नही आता कि अजनबी लोग भी अपनों से
ही नही, अपनी जान से भी प्यारे हो सकते हैं
।।
इसलिये फेसबुक हो या रिअल लाईफ,
सभी के साथ मिलजुल कर रहो और इन
लडकियोँ से प्रेरणा लो ।।

Chetan Bhagat .."When I was a kid, my Mom cooked food for us..... One night in particular when she had made dinner after...
08/08/2014

Chetan Bhagat ..
"When I was a kid, my Mom cooked food for us.....

One night in particular when she had made dinner after a long hard day's work, Mom placed a plate of subzi and extremely burnt roti in front of my Dad.

I was waiting to see if anyone noticed the burnt roti.

But Dad just ate his roti and asked me how was my day was at school.

I don't remember what I told him that night,.... but I do remember I heard Mom apologising to Dad for the burnt roti....

And I'll never forget what he said: "Honey, I love burnt roti."...

Later that night, I went to kiss Daddy, good night & I asked him if he really liked his roti burnt......?

He wrapped me in his arms & said: "Your momma put in a long hard day at work today and she was really tired....

And besides... A burnt roti never hurts anyone but harsh words do......!"

"You know beta - life is full of imperfect things... & imperfect people......

I'M NOT THE BEST & AM HARDLY GOOD AT ANYTHING!

I forget birthdays & anniversaries just like everyone else.

What I've learnt over the years is :
🍇🍇To Accept Each Others Faults & Choose To Celebrate Relationships".....!🍇🍇

Life Is Too Short To Wake Up With Regrets!

Love the people who treat you right & have compassion for the ones who don't...

!!! ENJOY LIFE NOW !!!
It has an expiry date....!

21/07/2014

आवश्यकता है एक गर्ल फ्रेंड की :-
=================
निम्नलिखित पद के लिए आवेदन निमंत्रित की जाती है !
सभी प्रकार के पैकेज, लाभ आदि का विवरण नीचे दिया हुआ है ,
कृपया आवेदन करने से पहले सभी नियम , शर्ते एवं लाभ, पूर्ण रूप से पढ़ कर ,
अपनी अहर्ता जांच ले !

पद : जूनियर गर्लफ्रेंड / सहायक प्रेमिका

अनुभव : कम से कम दो लडको की गर्ल फ्रेंड रह चुकी हो, तथा गर्ल फ्रेंड के सभी दायित्वों में पारंगत हो !
(अगर अन्य अहर्ताये पूरी हो तो फ्रेशेर/ कम अनुभव वाली पर भी विचार किया का सकता है )

आयु : 18-25 वर्ष (अगर कोई लड़की/महिला दीखने में अच्छी है , और ज्यादा उम्र होने के वावजूद
इसी उम्र की लगती हो , तो वह अप्लाई कर सकती है) लम्बाई , चौड़ाई , वजन , रंग का कोई भेद नहीं है !

लाभ तथा मानदेय :- सकल मासिक (Gross Monthly)
• 1 उपहार प्रति महिना (अधिकतम मूल्य Rs 1000) – (कोई मूल्यवान धातु जैसे सोना, चांदी या बहुमूल्य रत्न जैसे हीरा इत्यादि की अपेक्षा न रखे)

• लक्ज़री बाइक में मुफ्त सवारी , (अधिकतम १ घंटा प्रतिदिन).
• कुल्फी / आइसक्रीम/ चोकलेट , प्रतिदिन
• प्रतिदिन Rs 50-100 के समकक्ष मुफ्त नाश्ता जैसे समोसा / ब्रेड पकोड़ा इत्यादि
• मुफ्त मूवी (ऊपर कोने वाली सीट पर ) हर रविवार !
• महीने में एक बार मुफ्त ‘’ब्रांडेड जीन्स /टी-शर्ट ‘’ अथवा ‘’स्कर्ट / टॉप ‘’ अथवा ‘’डिज़ाइनर
परिधान’’ पसंदानुसार (लेकिन पिछले महीने का आचरण संतोष जनक होने पर ही यह सुविधा उपलब्ध है )
• मिस्ड कॉल मरने के लिए , फ़ोन चालू रखने हेतु Rs 100 का रिचार्ज प्रति महिना ! कृपया ध्यान दे के ऊपर लिखे सब प्रावधान तभी मान्य है जब आपका आचरण आशा अनुरूप एवं संतोषजनक होगा ! यह पद एक वर्ष के लिए अस्थायी होगा , उसके बाद पूर्ण कालिक प्रेमिका बनाने के
लिए विचार किया जायेगा ! इसमें सफल होने के बाद प्रतिवर्ष एक नवीनतम स्मार्ट फ़ोन , जैसे IPHONE या Galaxy S4 , दिया जायेगा, तथा ऊपर लिखी सभी सुविधाए अनलिमिटेड रूप से प्राप्त
होंगी !
स्थायी होने के बाद वर्ष में दो बार हीरा या सोना के जवाहरात दिए जायेंगे !
जो महिलाये इस ऑफर के लिए अपने आपको उपयुक्त नहीं मानती है ,
उन्हें मन छोटा करने की कोई जरूरत नहीं है ! वो ‘’Suggest a friend” सुविधा का लाभ उठा कर
अपनी सहेलियों को Suggest कर सकती है ! प्रतियेक सफल रिफरेन्स पर उन्हें फाइव स्टार
होटल में लंच अथवा कैंडल लाइट डिनर , उपहार / कृतज्ञता स्वरुप कराया जायेगा !
विज्ञापनदाता द्वारा लिया अंतिम होगा ! इसमें कोई वाद विवाद स्वीकार नहीं !

कृपया इस विज्ञापन के पांच दिनों के अन्दर अपना बायो-
डाटा के साथ आवेदन करे !

(बिना फोटो कोई आवेदन स्वीकार नहीं जायेगा)

**नोट-हमारी कोई शाखा नहीं

20/07/2014

[●] जीने की समझ [●]
एक पुराना ग्रुप कॉलेज छोड़ने के बहुत
दिनों बाद मिला। वे सभी अच्छे कॅरियर के
साथ खूब पैसे कमा रहे थे। वे अपने सबसे
फेवरेट प्रोफेसर के घर जाकर मिले।
प्रोफेसर साहब उनके काम के बारे में पूछने
लगे। धीरे-धीरे बात लाइफ में बढ़ती स्ट्रेस
और काम के प्रेशर पर आ गयी। इस मुद्दे
पर सभी एक मत थे कि, भले वे अब आर्थिक
रूप से बहुत मजबूत हों पर उनकी लाइफ में
अब वो मजा नहीं रह गया जो पहले हुआ
करता था।
प्रोफेसर साहब बड़े ध्यान से उनकी बातें
सुन रहे थे, वे अचानक ही उठे और थोड़ी देर
बाद किचन से लौटे और बोले,
”डीयर स्टूडेंट्स, मैं आपके लिए गरमा-गरम
कॉफ़ी लेकर आया हूँ , लेकिन प्लीज आप
सब किचन में जाकर अपने-अपने लिए कप्स
लेते आइये।"
लड़के तेजी से अंदर गए, वहाँ कई तरह के कप
रखे हुए थे, सभी अपने लिए अच्छा से
अच्छा कप उठाने में लग गये, किसी ने
क्रिस्टल का शानदार कप
उठाया तो किसी ने पोर्सिलेन का कप
सेलेक्ट किया, तो किसी ने शीशे का कप
उठाया।
सभी के हाथों में कॉफी आ गयी तो प्रोफ़ेसर
साहब बोले,
"अगर आपने ध्यान दिया हो तो, जो कप
दिखने में अच्छे और महंगे थे आपने उन्हें
ही चुना और साधारण दिखने वाले कप्स
की तरफ ध्यान नहीं दिया। जहाँ एक तरफ
अपने लिए सबसे अच्छे की चाह रखना एक
नॉर्मल बात है वहीँ दूसरी तरफ ये
हमारी लाइफ में प्रॉब्लम्स और स्ट्रेस
लेकर आता है।

फ्रेंड्स, ये तो पक्का है है कि कप चाय
की क्वालिटी में कोई बदलाव नहीं लाता। ये
तो बस एक जरिया है जिसके माध्यम से
आप कॉफी पीते है। असल में
जो आपको चाहिए था वो बस कॉफ़ी थी, कप
नहीं, पर फिर भी आप सब सबसे अच्छे कप
के पीछे ही गए और अपना लेने के बाद
दूसरों के कप निहारने लगे।"
अब इस बात को ध्यान से सुनिये ...
"ये लाइफ कॉफ़ी की तरह है ;
हमारी नौकरी, पैसा, पोजीशन, कप की तरह
हैं। ये बस लाइफ जीने के साधन हैं, खुद
लाइफ नहीं ! और हमारे पास कौन सा कप है
ये न हमारी लाइफ को डिफाइन करता है और
ना ही उसे चेंज करता है।
कॉफी की चिंता करिये कप की नहीं।"
"दुनिया के सबसे खुशहाल लोग वो नहीं होते
जिनके पास सब कुछ सबसे बढ़िया होता है,
पर वे होते हैं, जिनके पास जो होता है बस
उसका सबसे अच्छे से यूज़ करते हैं।
सादगी से जियो। सबसे प्रेम करो।
सबकी केयर करो। यही असली जीना है।”

17/07/2014

एक महात्मा कहीं जा रहे थे। रास्ते में
वो आराम करने के लिये रुके। एक पेड के
नीचे लेट कर सो गये नींद में उन्होंने एक
स्वप्न देखा कि...
“वे रास्ते में जा रहे हैं और उन्हें एक सौदागर
मिला, जो पांच गधों पर बड़ी-
बड़ी गठरियां लादे हुए जा रहा था।
गठरियां बहुत भारी थीं, जिसे गधे
बड़ी मुश्किल से ढो पा रहे थे। फकीर ने
सौदागर से प्रश्न किया- “इन गठरियों में
तुमने ऐसी कौन-सी चीजें रखी हैं, जिन्हें ये
बेचारे गधे ढो नहीं पा रहे हैं?”
सौदागर ने जवाब दिया- “इनमें इंसान के
इस्तेमाल की चीजें भरी हैं। उन्हें बेचने मैं
बाजार जा रहा हूं।“
फकीर ने पूछा- “अच्छा! कौन-कौन सी चीजें
हैं, जरा मैं भी तो जानूं!”
सौदागर ने कहा- “यह जो पहला गधा आप
देख रहे हैं इस पर अत्याचार
की गठरी लदी है।“
फकीर ने पूछा- “भला अत्याचार कौन
खरीदेगा?”
सौदागर ने कहा- “इसके खरीदार हैं राजा-
महाराजा और सत्ताधारी लोग।
काफी ऊंची दर पर बिक्री होती है इसकी।“
फकीर ने पूछा- “इस दूसरी गठरी में
क्या है?”
सौदागर बोला- “यह गठरी अहंकार से
लबालब भरी है और इसके खरीदार हैं पंडित
और विद्वान। तीसरे गधे पर
ईर्ष्या की गठरी लदी है और इसके ग्राहक हैं
वे धनवान लोग, जो एक दूसरे
की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पाते। इसे
खरीदने के लिए
तो लोगों का तांता लगा रहता है।“
फकीर ने पूछा- “अच्छा! चौथी गठरी में
क्या है भाई?”
सौदागर ने कहा- “इसमें बेईमानी भरी है और
इसके ग्राहक हैं वे कारोबारी, जो बाजार में
धोखे से की गई बिक्री से
काफी फायदा उठाते हैं। इसलिए बाजार में
इसके भी खरीदार तैयार खड़े हैं।“
फकीर ने पूछा- “अंतिम गधे पर
क्या लदा है?”
सौदागर ने जवाब दिया- “इस गधे पर छल-
कपट से भरी गठरी रखी है और इसकी मांग
उन औरतों में बहुत ज्यादा है जिनके पास घर
में कोई काम-धंधा नहीं हैं और जो छल-कपट
का सहारा लेकर दूसरों की लकीर छोटी कर
अपनी लकीर बड़ी करने की कोशिश
करती रहती हैं। वे ही इसकी खरीदार हैं।“
तभी महात्मा की नींद खुल गई। इस सपने में
उनके कई प्रश्नों का उत्तर उन्हें मिल
गया।
सही अर्थों में कहें तो वह सौदागर स्वयं
शैतान था जो संसार में
बुराइयाँ फैला रहा था। और उसके शिकार
कमजोर मानसिकता के स्वार्थी लोग बनते
हैं। शैतान का शिकार बनने से बचने का एक
ही उपाय है कि... ईश्वर पर
सच्ची आस्था रखते हुवे अपने मन
को ईश्वर का मंदिर बनाने का प्रयत्न
किया जाय।
ईश्वर को इससे मतलब नहीं कि कौन मंदिर
गया, या किसने कितने वक्त तक पूजा की,
पर उन्हें इससे अवश्य मतलब
होगा कि किसने अपने किन
अवगुणों का त्याग कर किन गुणों का अपने
जीवन में समावेश किया और उसके रचे
संसार को कितना सजाया-संवारा

Address

Vadodara
392150

Telephone

+919898668493

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when As ur wishes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share