24/05/2026
आज हमें शिकायत मिली ग्राम सहरावां में पेट्रोल पंप के बगल में निर्माणाधीन वेयरहाउस संचालित है जहां पर थाना असोहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परोरा में एक मिट्टी का परमिशन 15 दिन का हुआ है जो की हरौनी स्थित डीआरडीओ के वर्क आर्डर के नाम पर परमिशन दी गई परमिशन की आड़ में मानक विहीन अवैध खनन कर क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दिनेश यादव, अनुज यादव के द्वारा मिलकर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है इन लोगों का कहना है कि खनन अधिकारी मनीष यादव हमारे रिश्तेदार है कोई कितनी भी शिकायत करे वो नहीं आएंगे, जनपद के जिलाधिकारी से लेकर खनन अधिकारी , sdm पुरवा,नायब तहसीलदार पुरवा और थाना पुलिस सभी को सूचना देने के बावजूद थाने के दो सिपाही तो मिले लेकिन अन्य कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जबकि ग्रामीण महिलाएं लगभग 6 डंफर रोक कर रखे थे। आज रात में 15 डंपर लगाकर पपरौरा से ग्राम सहरावा वेयर हाउस में मिट्टी भेजी गई जहां पर वेयरहाउस के अंदर ग्राम सभा के एक किसान चंदनलाल पासी जिन्होंने अपनी जमीन वेयर हाउस को बेचने से इनकार कर दिया जिससे कुपित होकर वेयरहाउस मलिक ने चंदन लाल की जमीन के चारों ओर बाउंड्री खड़ी कर दी जिससे किसान को अपनी जमीन पर आने-जाने में खासा समस्या का सामना करना पड़ रहा, जिससे आजिज होकर मजबूरन औने पौने दाम पर बेचने पर मजबूर हो जाए लेकिन किसान भी अपनी जिद पर खड़ा रहा और जमीन बेचने से इनकार कर दिया जिससे आज डंपर लेकर मिट्टी इस किसान की जमीन को जबरन रौंदते हुए मिट्टी डाली गई जिससे एक डंपर की टक्कर किसान के परिवार की महिला को लग गई जिससे वहां विवाद उत्पन्न हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और हमें भी सूचना दी गई हम भी पहुंचे तो पता यह लगा कि किसान के साथ जबरन जबरदस्ती की जा रही है जिससे वह जमीन बेच कर यहां से भाग जाए मौके पर पहुंचकर किसान की बात को सुना गया और आला अधिकारियों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम किया जाएगा किसान को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
Global bharat tv 16 आने सच