Gram Panchayat Mairi khas

Gram Panchayat Mairi khas Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gram Panchayat Mairi khas, Amusement and theme park, Mairi, Una.

सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत मैडी खास हमेशा तत्पर रहती है, इसी...
01/06/2023

सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत मैडी खास हमेशा तत्पर रहती है, इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बार्ड न. 7 मे पशुशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रधान ग्राम पंचायत मैडी खास

01/07/2022

वार्ड नंबर 1 में रास्ता बनने के उपलक्ष में ग्राम वासियों द्वारा जो मान सम्मान दिया है उसके लिए ग्राम पंचायत मेडी खास सभी गांव वासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करती है प्रधान ग्राम पंचायत मेडी खास

आज ग्राम पंचायत मेडी खास में आठवें में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया गया
21/06/2022

आज ग्राम पंचायत मेडी खास में आठवें में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया गया

आज वार्ड 6 में रास्ते के निर्माण पर ग्राम वासियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें पंचायत सदस्य ओर ग्राम वासियो...
22/05/2022

आज वार्ड 6 में रास्ते के निर्माण पर ग्राम वासियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें पंचायत सदस्य ओर ग्राम वासियों द्वारा रास्ते के लिए भूमि दान करने वाले श्री रमेश चंद ओर श्रीमती त्रिशला देवी को शाल ओर टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। ग्राम वासियों द्वारा जो सम्मान पंचायत सदस्य को दिया गया मैं उसके लिए सभी ग्राम वासियों का धन्यवाद करती हूँ। प्रधान ग्राम पंचायत mairi खास।

ग्राम पंचायत मैडी खास में सफाई कर्मचारी सफाई करते हुए। सभी ग्राम बासियों ,श्रद्धालुओं, ओर दुकानदारों से अनुरोध है कि मैड...
14/04/2022

ग्राम पंचायत मैडी खास में सफाई कर्मचारी सफाई करते हुए। सभी ग्राम बासियों ,श्रद्धालुओं, ओर दुकानदारों से अनुरोध है कि मैडी में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने में सहयोग करें।धन्यवाद। प्रधान ग्राम पंचायत मैडी खास।

31/03/2022

सभी गांव बासियों को सूचित किया जाता है की आज (31/03/2022) सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सीता देवी मल्होत्रा चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से ग्राम पंचायत मैडी खास में फ्री मेडीकल कैम्प लगाया जा रहा है जिसमे सेवानिवृत्त CMO डॉक्टर श्री विजय जोशी जी मरीजों का चेकउप करेंगे।मैडी में होली मेला के बाद वायु प्रदूषण की बजह से होने वाली छोटी छोटी बीमारियों को देखते हुए मेले के बाद ये दूसरा कैम्प लगाया जा रहा है। ये कैम्प गुरुद्वारा श्री बैरी साहिब की सरायें में लगेगा। इस कैम्प में दवाइयां भी फ्री दी जाएंगी। धन्यवाद। - प्रधान ग्राम पंचायत मैडी खास

स्थानीय दूकानदारों भाइयों और बहनों के साथ होली मेले के बारे में बिचार विमर्श करते हुए पंचायत सदस्य।
19/02/2022

स्थानीय दूकानदारों भाइयों और बहनों के साथ होली मेले के बारे में बिचार विमर्श करते हुए पंचायत सदस्य।

26/01/2022

गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत मैडी खास में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत मैडी खास की प्रधान श्री मति रीना ठाकुर ने तिरंगा फहराया, उनके साथ उपप्रधान सुरिंदर कुमार ,B D C सदस्य श्री मति नीना दत्ता D P श्री मनमोहन सिंह , वार्ड पंच जगमोहन, रक्षा देवी,कमलजीत कौर ,रक्षा देवी , स्थानीय निवासी श्री अतुल ठाकुर ,अनिल कुमार , सुरिंदर कुमार ,श्री कमलेश जोशी ,गणेषु ,वीर सिंह, श्री प्रकाश शर्मा ,आदि उपस्थित रहे।

17/01/2022

स्वर्णिम एक साल🙏🙏🙏

11/01/2022

सभी ग्राम बासियों से अनुरोध है कि आप सभी को पंचायत से संबंधित विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए," ग्राम पंचायत मैडी" के नाम से एक whatsapp ग्रुप बनाया हुआ है। इसमें मैडी पंचायत के हर एक घर को जोड़ने का प्रयास किया गया है ताकि हर घर तक पंचायत से संबंधित हर जानकारी पहुंच सके अतः अगर किसी भी घर का नम्बर अभी तक इस ग्रुप में नहीं जुड़ा है तो किर्पया 8580915005 पर अपना मोबाइल नंबर,नाम ,वार्ड नंबर ,लिख कर भेजें। धन्यवाद - प्रधान ग्राम पंचायत मैडी खास

ग्राम पंचायत मैडी खास में covid -19 की टेस्टिंग के लिए ग्राम बासियों ने अच्छा खासा उत्साह दिखाया। इसके लिए पंचायत सदस्यो...
11/01/2022

ग्राम पंचायत मैडी खास में covid -19 की टेस्टिंग के लिए ग्राम बासियों ने अच्छा खासा उत्साह दिखाया। इसके लिए पंचायत सदस्यों ने भी लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। टेस्टिंग के दौरान उप प्रधान श्री सुरिंदर जी पंचायत सदस्यों सहित ।

10/01/2022

सभी ग्राम बासियों से अनुरोध है कि कल 11 बजे गवर्नमेंट हाई स्कूल मैडी में जा कर covid test करवाएँ। हर घर से एक व्यक्ति का टेस्ट जरूरी है। अपना आधार कार्ड साथ ले कर आएं। covid के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार ये अति आवश्यक है। आप सभी से अनुरोध है कि covid की रोकथाम के लिये खुद भी मास्क लगाएँ ओर औरों को भी इसके लिये प्रेरित करें। धन्यवाद - प्रधान ग्राम पंचायत मैडी खास

Address

Mairi
Una

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gram Panchayat Mairi khas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share