Apna Ujjain

Apna Ujjain Apna Ujjain is the public group and pramotion page of our society and culture

you are welcome to Apna Ujjain facebook group.

09/08/2026

उज्जैन सावन महाकालेश्वर सवारी में पधारे सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन।

Send a message to learn more

20/06/2026

हूबनाथ पांडे : गिरो
*गिरो !*

गिरो

अभी और गिरने की
संभावनाएं भरपूर हैं
इतना गिरो
कि गुरुत्वाकर्षण बल भी
शर्म के मारे गिर पड़े।

अभी तो
गिरने की शुरुआत है
गिरने के
अपने सामर्थ्य पर
भरोसा गिरने मत दो
सारा विश्व
तुम्हारा गिरना
देख रहा है
और ख़ुद
न गिर पाने पर
अफ़सोस कर रहा है

गिरो !
पर अकेले मत गिरो
रुपए के साथ गिरो
चरित्र के साथ गिरो
गर्व के साथ गिरो
कि एक तुम्हीं हो
जिसमें गिरने का
इतना साहस है।

साहस के साथ गिरो
बेशर्मी के साथ गिरो
बेदर्दी के साथ गिरो
कि दुनिया तुमसे
गिरना सीख रही है

किसी एक ही
मामले में सही
तुम्हें विश्वगुरु होने से
कोई रोक नहीं सकता

आनेवाली पीढ़ियां
तुम्हारे गिरने में
अपने गिरने की
संभावनाएं तलाशेंगी
वे तुमसे भी ज़्यादा
गिरने का पराक्रम करेंगी

उनके पराक्रम पर
यकीन करते हुए
ज़रा और ज़ोर से गिरो
थोड़े शोर से गिरो
चारों ओर से गिरो
निपट भोर से गिरो
और गिरते रहो

यह सच है
कि इससे पहले
तुम्हारी तरह
कोई नहीं गिरा
इसका कोई नहीं गिला

तुम्हें तो ख़ुश होना चाहिए
कि सदियों से खड़े समाज को
तुम गिरना सिखा रहे हो
एक ही जगह खड़े खड़े
लोग जड़ हो गए थे
उन्हें जड़ से तुम्हीं हटा रहे हो
यह कोई आसान काम नहीं
जो तुम ज़माने को बता रहे हो

जो गिरने में असमर्थ हैं
वे तुम्हारी आलोचना करेंगे
तुम्हारी निंदा करेंगे
इन सबसे घबराना नहीं
गिरने से डगमगाना नहीं

आज तक
जो कुछ
न गिरने के लिए
प्रतिबद्ध था
वह सब लेकर गिरो
धर्म लेकर गिरो
कर्म लेकर गिरो
देश लेकर गिरो
भेस लेकर गिरो
पेड़ लेकर गिरो
रेंड़ लेकर गिरो
पानी लेकर गिरो
पहाड़ लेकर गिरो
सावन लेकर गिरो
अषाढ़ लेकर गिरो
प्रकृति लेकर गिरो
संस्कृति लेकर गिरो
विकृति लेकर गिरो

ओ वर्तमान सदी के
महानतम महापुरुष
पूरी कायनात को दिखा दो
कि तुम और कितना गिर सकते हो

कल हो सकता है
कि तुम्हारा गिरना
देखकर ही
लोगों में उठने की कामना उठे
आनेवाली पीढ़ियों को
उठने का अर्थ बताने
के लिए
कम और ज़्यादा
गिरने का फ़र्क बताने के लिए

बिना किसी की फ़िक्र
सिर्फ़
और सिर्फ़
गि
रो !!

गि

ते
रहो!
जब तक
गिरने की क्रिया
निष्क्रिय न हो जाय !!!

हूबनाथ

Send a message to learn more

18/06/2026

Ujjain आगमन पर आप सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत है 😅 उज्जैन की गलिया, मुख्य मार्ग हर जगह बस मेहमान ही मेहमान आए हैं।

17/06/2026

सच बोला तो : ब्रज श्रीवास्तव

पहली बार मैंने
सच बोला था
लोग खश ह हुए थे।
दसूरी बार बोला तो
कानाफूसी हुई
तीसरी बार बोला
तो मझे समझाइश दी गई
कम बोलने की

चौथी बार बोला
तो सब ख़ामोश हो गए
पांचवी बार बोला
तो धमकी दी गई
छठवीं बार बोला तो
मझे अलग कर दिया गया

सातवीं बार बोला
तो लोगों ने आखें तरेरीं
आठवीं बार बोला तो
मझे
अपने हाल पर छोड़ दिया गया

16/06/2026

।। विडंबना ।।

सच की हिफाज़त का काम
झूठे लोगों को सौंपा गया
ईमानदारी की शिक्षा देने के लिए
बेईमान भर्ती हुए
अहिंसा का प्रचार-प्रसार करना था
हिंसकों की टोली लगायी गयई
राहत-सामग्रियाँ बाँटने के समय
दलाल जोशोखरोश से काम पर भिड़े थ
प्रेम से भरे लोगों की आँखें नम थीं
करुणावान रो रहे थे
ईमानदार अज्ञातवास में चले गये
भाईचारे को जीने वाले
आत्महत्या के बारे में सोच रहे थे

ताज्जुब की बात यह है
कि यह सब कुछ
किसी राजा-रानी या परीलोक की
दंतकथाओं में नहीं
ठीक उसी दुनिया में घट रहा था
जो मेरे देखते-देखते
बड़ी तेजी से बदलती जा रही थी
और मैं मुँह बाये
भौंचक खड़ा था
निःशब्द

कुंदन सिद्धार्थ

धार्मिक नगरी   उज्जैन में दोनों_एलिवेटेड_ब्रिज के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई,, 8 मीटर ऊंचाई पर बनेंगे दोनों एलिवेटेड फ...
13/06/2026

धार्मिक नगरी उज्जैन में दोनों_एलिवेटेड_ब्रिज के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई,, 8 मीटर ऊंचाई पर बनेंगे दोनों एलिवेटेड फ्लाईओवर ब्रिज,, के प्रथम सप्ताह में काम आरंभ होने की संभावना,, दोनों प्रस्तावित ब्रिजों को 18 माह के अंदर कंपनी को कंप्लीट करके देना होगा,,, इसका दायरा 40 मी चौड़ा रहेगा जो शहर का सबसे बड़ा एलिवेटेड जंक्शन होगा,, इसी जंक्शन पर आगर रोड इंदिरा नगर चौराहा और निकाह चौराहा से आने वाले एलिवेटेड फ्लावर आपस में मिलेंगे

02/06/2026

रविवार दोपहर में इंदौर से आने वाली शुक्ला बस ने अंडर ब्रिज में भी वही तेवर दिखाते हुए दो बाइक एक कार को रौंद दिया।

Apna Ujjain

वायरल साधु एवं IIT बाबा का हुआ विवाह संपन्न।IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, पत्नी भी इंजीनियर हैं।
07/04/2026

वायरल साधु एवं IIT बाबा का हुआ विवाह संपन्न।
IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, पत्नी भी इंजीनियर हैं।

19/03/2026

भव्य ड्रोन शो जिसमें विभिन्न आकृतियाँ आसमान में बनाई गई विक्रमोत्सव नव संवत्सर कार्यक्रम
रामघाट उज्जैन।

19/03/2026

उज्जैन की पावन धरा के साथियों, आप सभी को गुड़ी पड़वा एवं नव वर्ष की बहुत-बहुत बधाई। नया साल हमारे शहर और आप सभी के परिवारों के लिए खुशियां लेकर आए। जय श्री महाकाल!

Address

Ujjain

Telephone

+18109667388

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share