Speak Malwa

Speak Malwa Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Speak Malwa, In front of dusshera Maidan, Ujjain.

Madhyapradesh Tourism | Ujjain & nearby places | News| Cultural |temple insights| news| sports | poetry | kids activities | Join us for a mix of inspiration, updates, and good vibes!

19/08/2026
 28 अगस्त से खुलेगा शांति पैलेस–नानाखेड़ा मार्गसिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैनवासियों को बड़ी राहत। **28 अगस्त स...
19/08/2026


28 अगस्त से खुलेगा शांति पैलेस–नानाखेड़ा मार्ग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैनवासियों को बड़ी राहत। **28 अगस्त से शांति पैलेस–नानाखेड़ा मार्ग** आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे वाहन **नानाखेड़ा से सीधे इंदौर रोड** पहुंच सकेंगे और लालगेट होकर घूमने की परेशानी खत्म होगी।

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की **गुणवत्ता, सुरक्षा और समय-सीमा** पर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

#उज्जैन #सिंहस्थ2028 #नानाखेड़ा #इंदौररोड #शांति_पैलेस #उज्जैन_समाचार

  मध्यप्रदेश जिला खंडवा जिले में देखने में आया विरोध का एक रोचक तरीका🔹 नगरनिगम में डॉग बाईट के बढ़ते मामले और कुत्तों की ...
19/08/2026

मध्यप्रदेश जिला खंडवा जिले में देखने में आया विरोध का एक रोचक तरीका
🔹 नगरनिगम में डॉग बाईट के बढ़ते मामले और कुत्तों की नसबंदी में हो रही धांधली की कईं शिकायत के बावजूद कार्यवाही न होने पर निगम के नेता प्रतिपक्ष अपने साथ एक व्यक्ति को कुत्ते का मुखोटा पहनाकर पहुँचे ज्ञापन देने।
🔹 40 लाख रु नसबंदी अभियान पर खर्च होने के बावजूद भी कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
🔹पिछले एक वर्ष में जिले में 13500 से अधिक डॉग बाईट के मामले सामने आए।
🔹शुरुआत में पुलिस ने कार्यालय में घुसने से रोका लेकिन मीडिया की उपस्थिति और नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर के विरोध के बाद अपर कलेक्टर काशीराम बड़ोले ने कुत्ता बने व्यक्ति के हाथ से ज्ञापन लिया।
🔹 हालाँकि डॉग बाईट के मामले प्रदेश भर में बहुतायत में सामने आ रहे हैं, शासन प्रशासन को इसे लेकर गम्भीर कदम उठाने की आवश्यकता है।
#पत्रकारिता #दिमागी_पैदल 💐

 छात्राओं के विरोध के आगे सरकार झुकी!रानी लक्ष्मी बाई शासकीय सराफा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल को शिफ्ट करने का फैसला छात्...
19/08/2026


छात्राओं के विरोध के आगे सरकार झुकी!

रानी लक्ष्मी बाई शासकीय सराफा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल को शिफ्ट करने का फैसला छात्राओं के भारी विरोध के बाद फिलहाल टाल दिया गया। इसे जेन-अल्फा के पहले बड़े संगठित जमीनी आंदोलनों में से एक माना जा रहा है।

#रानीलक्ष्मीबाईस्कूल #छात्राओंकाविरोध #जेनअल्फा #उज्जैन #स्कूलशिफ्टिंग

 उज्जैन पहुंचेंगे CM मोहन यादवमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे होमगार्ड कार्यक्रम...
19/08/2026


उज्जैन पहुंचेंगे CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे होमगार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के साथ कालिदास अकादमी में सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे। गुरुवार को दो प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की संभावना है, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

#उज्जैन #मोहनयादव #मुख्यमंत्री #सिंहस्थ2028

  आज का पंचांग 19 अगस्त, 2026, बुधवार शुभ मुहूर्त: 05:52 AM - 09:08 AM 10:46 PM - 12:25 PM 05:19 PM - 06:57 PM सूर्योदय:...
19/08/2026


आज का पंचांग 19 अगस्त, 2026, बुधवार शुभ मुहूर्त: 05:52 AM - 09:08 AM 10:46 PM - 12:25 PM 05:19 PM - 06:57 PM सूर्योदय: 05:52 AM सूर्यास्त: 06:57 PM राहुकाल: 12:25 PM - 02:03 PM माह: श्रावण तिथि: सप्तमी पक्ष: कृष्ण नक्षत्र: स्वाति
#आजकापंचांग #गुरुवार #राहुकाल

 उज्जैन के व्यस्त कंठाल चौराहे के चारों रास्ते चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के चलते बंद कर दिए गए हैं। करीब 10 दिन तक काम जार...
18/08/2026


उज्जैन के व्यस्त कंठाल चौराहे के चारों रास्ते चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के चलते बंद कर दिए गए हैं। करीब 10 दिन तक काम जारी रहने की संभावना है। चौराहे को 100×100 फीट का बनाया जाएगा और कोबल स्टोन या पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।

महाकाल की शाही सवारी और सिंहस्थ 2028 को देखते हुए काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वाहन चालकों को फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

#उज्जैन #उज्जैनन्यूज़ #कंठालचौराहा #महाकाल #महाकालेश्वर #शाहीसवारी #सिंहस्थ2028 #उज्जैनट्रैफिक

 MP TET 2026: 1.5 लाख शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्यमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP TET 2026 की नियम पुस्त...
18/08/2026


MP TET 2026: 1.5 लाख शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्य

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने MP TET 2026 की नियम पुस्तिका और परीक्षा तारीखें जारी कर दी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश के करीब 1.5 लाख सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।

#मध्यप्रदेश #शिक्षक #शिक्षकपात्रतापरीक्षा #सरकारीशिक्षक

Address

In Front Of Dusshera Maidan
Ujjain
456010

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm
Sunday 12pm - 7pm

Telephone

+919479739593

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Speak Malwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Speak Malwa:

Shortcuts

Share