Dainik Drishti

Dainik Drishti “सच देखे, साफ देखे — दैनिक दृष्टि”
(“See the truth, see it clearly — Dainik Drishti”)

20/08/2026

: KSU के प्रदर्शन से शिलॉन्ग में तनाव, हिंसा पर उतरे प्रदर्शनकारी

📌 प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने हिंसा का सहारा लिया
📌 नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा में तोड़फोड़
📌 स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को भी पहुंचाया नुकसान
📌 असम की गाड़ियों के साथ सरकारी वाहनों को भी बनाया निशाना
📌 कई मांगों को लेकर KSU ने किया था विरोध प्रदर्शन

13/08/2026

l लिखाबाली–सिलापाथर सीमा पर फिर तनाव

अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर लिखाबाली–सिलापाथर इलाके में आज फिर झड़प और पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और सुरक्षा बलों की गतिविधियां बढ़ाई गई हैं।

12/08/2026

l शांतिपुर-रोइंग मार्ग के इनर लाइन परमिट (ILP) चेकपॉइंट के सामने प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर जताया विरोध।

11/08/2026

🚨 उत्तराखंड के नीति घाटी में फ्लैश फ्लड का कहर, बेली ब्रिज बहा; BRO का चालक लापता

चमोली, उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में सोमवार, 10 अगस्त की शाम फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव के कारण मलारी-नीति राष्ट्रीय राजमार्ग पर तमक नाले के ऊपर बना बेली ब्रिज बह गया, जिससे सीमा से लगे करीब 15 से 16 गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है।

इस हादसे में सीमा सड़क संगठन (BRO) का एक चालक पंकज, जो पिथौरागढ़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। हादसे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि फ्लैश फ्लड में BRO का एक वाहन और एक डोजर भी बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और लापता चालक की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

फिलहाल राहत और बचाव दल तमक नाले के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं, पुल बहने से सीमा क्षेत्र के कई गांवों में आवाजाही प्रभावित हुई है।

08/08/2026

#तिनसुकिया के तालाप में ग्रामीणों का NH-37 जाम, बोले– आरोपी का एनकाउंटर करो, हमारी बहन को न्याय दो l

08/08/2026

तिनसुकिया के तालाप में NH-37 जाम, दुष्कर्म के आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन

तिनसुकिया जिले के तालाप में दुष्कर्म के एक कथित मामले को लेकर लोगों ने 37 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

यह मामला तालाप के खोबांग चाय बागान का है, जहां 7 अगस्त को दिनदहाड़े एक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

आरोप है कि पापु अहमद नामक व्यक्ति ने चाय बागान के अंदर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे कथित तौर पर निर्वस्त्र अवस्था में छोड़ दिया।

घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी का एनकाउंटर करने और उसके घर को ध्वस्त करने की मांग भी उठाई।

गोर्खा छात्र संघ की तिनसुकिया जिला समिति के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रीय समितियों और स्थानीय लोगों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान “दुष्कर्म के आरोपी पापु अहमद का एनकाउंटर करो, आरोपी का घर ध्वस्त करो और हमारी बहन को न्याय दो” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रदर्शन के कारण 37 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दोष साबित होने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

08/08/2026

l तिनसुकिया के तालाप में 37 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, रेप के आरोपी पप्पू अहमद के एनकाउंटर की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन

खोबांग चाय बागान में मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी के घर को गिराने की भी उठी मांग

गोर्खा छात्र संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन, “रेप आरोपी का एनकाउंटर करो, घर ध्वस्त करो और हमारी बहन को न्याय दो” के नारों से गूंजा तालाप।

07/08/2026

: तिनसुकिया के तालाप में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार, एक गिरफ्तार

तिनसुकिया जिले के तालाप पुलिस चौकी के अंतर्गत खूबांग चाय बागान में कथित तौर पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि चाय बागान क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवती के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पर दिन के समय युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।

07/08/2026

: तिनसुकिया के तालाप में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ कथित दुर्व्यवहार, एक गिरफ्तार l

Address

Tinsukia
786156

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik Drishti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Dainik Drishti:

Shortcuts

Share