Science club HNBGU

Science club HNBGU Science FAIR 2018 is a academic and creative events( competitive and non-competitive) SERIES .which organised by student's science club sponsored by AISA

Science fair 2023Coming soon...
20/04/2023

Science fair 2023
Coming soon...

सादर अभिवादन,आधुनिक भारत के निर्माताओं में  भारतरत्न डाॅ. बी. आर. अंबेडकर को  सामाजिक न्याय, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा ...
11/04/2023

सादर अभिवादन,
आधुनिक भारत के निर्माताओं में भारतरत्न डाॅ. बी. आर. अंबेडकर को सामाजिक न्याय, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती का श्रेय जाता है. उनका योगदान इसलिए भी उल्लेखनीय हो जाता है कि, भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय जैसे संवैधानिक लक्ष्य और मूल्य आधुनिक भारत की आधारशिला को निर्मित करते हैं.

डाॅ. अंबेडकर की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्र के लिये किये उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए *वर्तमान समय में डॉ. अंबेडकर के जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता* विषय पर विचार-विमर्श आयोजित किया जा रहा है. इस विमर्श में डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन एवं पाठ्य-पुस्तकों में अंबेडकर दर्शन पर चर्चा की जाएगी.
इस विमर्श को *डॉ अरुण कुकसाल (समाज वैज्ञानिक और घुमक्कड़) मॉडरेट करेंगे.

उक्त विचार-विमर्श में आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है.

कार्यक्रम स्थल : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सभा कक्ष, भंडारी भवन, द्वितीय तल, गोला पार्क श्रीनगर (गढ़वाल)
*दिनांक : 12 अप्रैल, 2023 (बुधवार)
*समय : सांय 4:30 बजे से*

08/03/2023

महापर्व *होली* की आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।

Few glimpses of "Open Mic" event organized by Science club HNBGU on 23 February. Over 30 students participated and shown...
27/02/2023

Few glimpses of "Open Mic" event organized by Science club HNBGU on 23 February. Over 30 students participated and shown their talent. Science Club HNBGU will organise more extra- curriculum activities in upcoming time for students to show their skills and talents.

"साइंस एवं आर्ट्स क्लब HNBGU" द्वारा दिनांक 23 फरवरी, 2023 को ACL हॉल बिरला परिसर में "ओपन माइक" कार्यक्रम का आयोजन किया...
21/02/2023

"साइंस एवं आर्ट्स क्लब HNBGU" द्वारा दिनांक 23 फरवरी, 2023 को ACL हॉल बिरला परिसर में "ओपन माइक" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें की कविता, स्टैंडअप कॉमेडी और गायन जैसे कार्यक्रम होने हैं। अतः जो भी छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करना चाहते हैं वे दिए गए कांटेक्ट नम्बर्स पर संपर्क करके अपना नाम लिखवा दें। उक्त कार्यक्रम नॉन कंपीटेटिव है, प्रतिभाग करने का कोई शुल्क नहीं है एवं सीमित प्रतिभागी लिए जाएंगे।।
समय: 12 pm, 23 फरवरी, 2023
स्थान: ACL Hall, बिरला परिसर

27/12/2022

आप सभी को सूचित किया जाता है कि कल 28 दिसम्बर को साइंस एंड आर्ट्स क्लब की विशेष मीटिंग रखी गई है, जिसमें कि हमारे आगामी कार्यक्रमों, नए सदस्यों के जोड़ने एवं अन्य विशेष विषयों पर चर्चा होनी है। अतः आप सभी से निवेदन है कि कल दिन में 2 बजे कॉलेज कैंटीन बिरला परिसर में अवश्य पहुचें। सभी नए छात्र-छात्राओं को यह सूचित करें, साइंस एंड आर्ट्स क्लब से जुड़ने का इच्छुक हो उन्हें भी साथ लाएं।।
समय: 2pm
स्थान: कॉलेज कैंटीन बिरला परिसर

साइंस एंड आर्ट्स क्लब द्वारा दिनांक 25 सितम्बर 2022 को विविध सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (बहुवैकल्पिक पैटर्न/MCQ) का आयोजन...
21/09/2022

साइंस एंड आर्ट्स क्लब द्वारा दिनांक 25 सितम्बर 2022 को विविध सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (बहुवैकल्पिक पैटर्न/MCQ) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे जिससे यह प्रतियोगिता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगी। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 50रुपये है, आप ऑनलाइन (www.ghraham.com) एवं ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें व अन्य लोगों के साथ शेयर भी करें।।
ऊपर दी गई कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर सम्पर्क करके आप अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।।

गिर्दा को याद करते हुएगिरीश तिवारी "गिर्दा" के 12 वें स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर 21 अगस्त 2022 को  श्रीनगर (गढ़वाल) म...
22/08/2022

गिर्दा को याद करते हुए

गिरीश तिवारी "गिर्दा" के 12 वें स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर 21 अगस्त 2022 को श्रीनगर (गढ़वाल) में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के सभागार में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन, आर्ट एंड साइंस क्लब और शैक्षिक मंच द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आर्ट्स क्लब की टीम ( नंदा सती, योगेश , अनुष्का राणा , आमोद प्रकाश, पंकज ,आदित्य) द्वारा गिर्दा के गीतों को गाया गया , उसके बाद बड़े भाई इंद्रेश मैखुरी जी व रीजनल रिपोर्टर की संपादक गंगा असनोड़ा जी द्वारा गिर्दा और समाज के लिए उनके योगदान पर बात रखी गई। कार्यक्रम का संचालन संजीदा व क्रिएटिव शिक्षक कमलेश जोशी जी द्वारा किया गया।
हमें इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रदीप अंथवाल जी का आभार💐💐

21/08/2022

जनकवि गिरीश तिवाड़ी 'गिर्दा ' की याद में आयोजित कार्यक्रम में साइंस और आर्ट क्लब की टीम की प्रस्तुति..

गिर्दा की याद कल 21 अगस्त, शाम 4 बजे, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन सभागार, श्रीनगर (गढ़वाल)
20/08/2022

गिर्दा की याद
कल 21 अगस्त, शाम 4 बजे,
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन सभागार, श्रीनगर (गढ़वाल)

Address

Srinagar Garhwal
246174

Telephone

+919756007503

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Science club HNBGU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Science club HNBGU:

Share