Kalanwali Savera

Kalanwali Savera Journalist
(1)

जागरण न्यूज कालांवाली पत्रकार मुकेश अरोड़ा 9813640028
21/05/2026

जागरण न्यूज कालांवाली
पत्रकार मुकेश अरोड़ा
9813640028

*डबवाली पुलिस का सघन नाइट डोमिनेशन अभियान: पंजाब सीमा पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर**अवैध गतिविधियों म...
20/05/2026

*डबवाली पुलिस का सघन नाइट डोमिनेशन अभियान: पंजाब सीमा पर कड़ी निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर*
*अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एक्शन, एक पीओ किया काबू*
डबवाली, 20 मई ।
डीएसपी मुख्यालय डबवाली योगेश कटारिया की अगुवाई में पंजाब सीमा पर स्थित नाका तख्तमल पर बीती रात्रि विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के तहत 30 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन चेकिंग की । यातायात नियमों की अवहेलना कर ड्रंकन ड्राइव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई । व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर विभिन्न प्वाइंट्स पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया । प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की गई, दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ वाहन चालकों एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन भी किया गया । संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार पूछताछ भी की गई।
डबवाली पुलिस द्वारा इस दौरान आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया गया । इसी संबंध में डबवाली पुलिस कर्मियों को प्रभावी नाकाबंदी, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं व्यवहारिक पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, ताकि अभियान के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ आमजन के साथ संवेदनशील रहे और उन्हें असुविधा ना हो ।
इस प्रकार के नाइट डोमिनेशन अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई, चोरी एवं अन्य संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है । सीमावर्ती क्षेत्र अपराधियों की आवाजाही के दृष्टिगत संवेदनशील होते हैं, इसलिए यहां विशेष सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।
नाइट डोमिनेशन के दौरान पीओ स्टाफ डबवाली की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी गुलाब सिंह को काबू किया है । पीओ गुलाब सिंह चोरी के थाना कालांवाली में 2020 में दर्ज मामले में करीब दो साल से वांछित था ।
पुलिस प्रवक्ता ने आगे कहा कि डबवाली पुलिस द्वारा लगातार ऐसे विशेष अभियान चलाकर अपराधियों में भय व आमजन में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करना ही प्राथमिक उद्देश्य है । यह अभियान पुलिस की सक्रियता एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने आमजन को भी जागरूक करते हुए अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना, चौकी व डायल-112 पर दें ।
फोटो-

*डबवाली पुलिस की 11 टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर चलाया कांबिंग ऑपरेशन**डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीमों ने घुकांवाली व शेर...
20/05/2026

*डबवाली पुलिस की 11 टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर चलाया कांबिंग ऑपरेशन*
*डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस टीमों ने घुकांवाली व शेरगढ़ में दी दबिश*
डबवाली, 20 मई ।
थाना शहर डबवाली, थाना औढ़ा व अपराध शाखाओं की कुल 11 टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ गांव शेरगढ़ व घुकांवाली में संदिग्ध ठिकानों पर कांबिंग ऑपरेशन चलाया । पुलिस टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर इस सर्च अभियान को सफल बनाया ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग की सहायता से संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई । इस दौरान एएनसी स्टाफ डबवाली ने गांव घुकांवाली में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान अवैध असला बरामदगी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी जसबीर सिंह उर्फ बब्बू को काबू कर लिया । आरोपी दिनांक 02.05.2026 को आरोपी अवतार सिंह से बरामद अवैध पिस्तौल 315 बोर मामले में थाना कालांवाली में दर्ज अभियोग में वांछित चल रहा था ।
डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें, व मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 पर संपर्क करें । इसके साथ ही डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 पर सूचित करें । सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा ।

L *एएनसी स्टाफ डबवाली ने लाखों रुपये की 25 ग्राम 160 मिलीग्राम हेरोइन सहित ल एक काबू*डबवाली, 20 मई । एएनसी स्टाफ डबवाली ...
20/05/2026

L

*एएनसी स्टाफ डबवाली ने लाखों रुपये की 25 ग्राम 160 मिलीग्राम हेरोइन सहित ल एक काबू*
डबवाली, 20 मई ।
एएनसी स्टाफ डबवाली ने गांव पन्नीवाला मोरिकां क्षेत्र से हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एएनसी स्टाफ प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह की टीम ने नशा तस्करी की रोकथाम के संबंध में गांव पन्नीवाला मोरिकां क्षेत्र से संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया जिस के कब्जे से 25.160 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिसके संबंध में आरोपित जसपाल सिंह के खिलाफ थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

जिला परिषद की नई बिल्डिंग का एडीसी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश- बाजेकां में अमृत सरोवर...
20/05/2026

जिला परिषद की नई बिल्डिंग का एडीसी ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
- बाजेकां में अमृत सरोवर योजना से बने तालाब का लिया जायजा
सिरसा, 20 मई।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बुधवार को जिला परिषद की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की नई बिल्डिंग बनने से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़े कार्यों को और अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव भारद्वाज ने अतिरिक्त उपायुक्त को भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भवन का अधिकांश कार्य पूरा किया जा चुका है तथा शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने अमृत सरोवर योजना के तहत गांव बाजेकां में तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब के साथ बने फुटपाथ से मिट्टी हटाने तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने को कहा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अमृत सरोवर योजना जल संरक्षण और ग्रामीण सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे तालाब गांवों में जल स्तर सुधारने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पंचायत से तालाब के रखरखाव और संरक्षण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है ताकि इन योजनाओं का दीर्घकालिक लाभ ग्रामीणों को मिल सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को तालाब के आसपास हरियाली बढ़ाने और नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर एसडीओ पंचायती राज देवेंद्र सिंह, जेई नरेश बंसल सहित विभाग के अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

7 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू ।सिरसा.....  जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने नजदीकी हैफड गोदाम ...
20/05/2026

7 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवक काबू ।
सिरसा.....
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने नजदीकी हैफड गोदाम सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों के कब्जा हजारों रूपए की 7 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवकों की पहचान आकाश पुत्र व गौरु निवासियानं चण्डीगढियां मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नजदीकी हैफड गोदाम सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से 7 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवकों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई ।

2 किलो 40 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,एक व्यक्ति काबू ।सिरसा.....  जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व...
20/05/2026

2 किलो 40 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद,एक व्यक्ति काबू ।

सिरसा.....
जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के रामनगरिया क्षेत्र से एक व्यक्ति को 2 किलो 40 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रामनगरियां क्षेत्र मे मौजूद थी । इस दौरान सामाने गांव से एक व्यक्ति प्लास्टिक कट्टा लिए हुए आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू किया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक कट्टे को खोलकर तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से 2 किलो 40 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान पम्मा निवासी बाजीगर मौहल्ला सिरसा के रुप में हुई है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना सिरसा पुलिस के हवाले की गई थी ।

बाइक सवार युवक 142 ग्राम अफीम सहित काबू ।सिरसा---- सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गऊशाला रोङ रानियां क्ष...
20/05/2026

बाइक सवार युवक 142 ग्राम अफीम सहित काबू ।

सिरसा----
सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गऊशाला रोङ रानियां क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 142 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 09 रानियां जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गऊशाला मौहल्ला रानियां की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गऊशाला मौहल्ला रानियां के पास पहुचीं तो सामने से बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त बाइक सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 142 ग्राम अफीम बरामद हुई । सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रानियां थाना को सौंपी गई ।

20/05/2026

कालांवाली हुड़्डा आर 3 मे लगी झाड़िओ में दोपहर को अचानक भीषण आग लगी,फायर विग्रेड व डायल 112की टीम पहुंची मौके पर, अगजनी से सेंकड़ो पेड़ो को पहुंचा नुकसान, आग लगने का कारण जाँच का विषय,

20/05/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखचैन में मेघावी विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित

20/05/2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुखचैन में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह मे सम्बोधित करते हुए प्रिंसिपल जगशरण सिंह

Address

मण्डी कालांवाली
Sirsa
125201

Telephone

+91 94160 90037

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kalanwali Savera posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share