22/02/2026
आज भारत विकास परिषद की आम सभा में साथ बैठकर चर्चा करना एक विशिष्ट अनुभव रहा।
एक ही टेबल पर बैठे सभी साथियों के चेहरों पर समर्पण, जिम्मेदारी और संगठन के प्रति अपनापन साफ दिखाई दे रहा था। ऐसे ही संवाद, विचार और सहभागिता किसी भी संस्था को मजबूत बनाते हैं।
हम सबका उद्देश्य केवल बैठक करना नहीं, बल्कि मिलकर कुछ अच्छा करने का संकल्प लेना है। आप सभी साथियों का समय, सहयोग और समर्पण के साथ सकारात्मक सोच ही परिषद की असली ताकत है।
आइए, इसी ऊर्जा और एकता के साथ हम आगे बढ़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करें।
🙏 आइए साथ मिलकर चलें – स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित परिवार से समाज की ओर।