06/08/2026
🧿🧿♥️♥️🧿🧿
नन्ही गुड़िया लाड़ली बिटिया
तुम से ही संसार खिले ,
देख के तुमको कष्ट भी भागे
खुशियों की बौछार उड़े,
नन्ही गुड़िया लाड़ली बिटिया
तुम से ही संसार खिले ,
नन्ही नन्ही तेरी शरारत
जीवन में उमंग भरे ,
यूँ ही खिलती रहना सदा तुम
खुशियों से तेरी झोली भरे ,
नन्ही गुड़िया लाड़ली बिटिया
तुम से ही संसार खिले ,
हर पल हँसती रहना लाडो
तुमको ना कोई ग़म मिले ,
प्यार मिले सब अपनों से ।
ईश्वर का आशीष मिले ।।
नन्ही गुड़िया लाड़ली बिटिया
तुम से ही संसार खिले ,
-: सुषमा पारख