13/07/2026
मैं पूछता हूँ कि हमारे देश के नेता, मंत्री कहा से इस धरती पर आये है कि उन्हें जमीनी स्तर पर कुछ पता ही नहीं होता है। उन्हें सिर्फ अपने और अपने परिजनों का ही स्वार्थ दिखता है। पता नहीं इन्हें सरकारी कर्मचारियों/ अधिकारियों से क्या दुश्मनी है।
क्या वें अपने जेब से पैसे खर्च करते है जो इनकी इतनी ......
जब सरकारी कर्मचारी को मेडिकल का बिल वापिस मिलता है, तो इन्हें कैशलेस करने में क्या समस्या है? यह कैशलेस सिस्टम सभी के लिए होनी चाहिए न की सीर्फ कुछ लोगों के लिए खासकर नेता लोगों के लिए।
मेरा सुझाव
यह है कि अगर आप पूरी तरह से कैशलेस नहीं कर सकते तो सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को 5 लाख तक का मेडिकल कार्ड दो, जिसका प्रयोग सिर्फ अस्पताल, टेस्ट, दवाई पर हो, जब भी प्रयोग हो तो उसका बिल कार्यालय में जमा किया जाए और पैसा सीधा कार्ड में आए।
मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूँ कि आप सोचो जरा, जो कर्मचारी गरीब घर से है और अभी नई नौकरी लगी है, और वह या उसके परिवार के सदस्य बिमार पड़ जाए तो बड़े अस्पताल का पैसा पहले से कैसे वो पेमेंट करेगा। उसे तो बैंक भी लोन नहीं देगी क्योंकि वह प्रोबेशन में होगा?
और भी बाते है। जय हिन्द