संजय जैन संजु - पत्रकार & साहित्यकार

  • Home
  • India
  • Seoni
  • संजय जैन संजु - पत्रकार & साहित्यकार

संजय जैन संजु - पत्रकार & साहित्यकार "कविताओं और साहित्य से जीवन को अर्थ देने का प्रयास"

26/11/2025

चल पड़ते हैं, चल पड़ते हैं, चल पड़ते हैं बाबूजी,
सुबह–सुबह ही रोज़ सड़क पर चल पड़ते हैं बाबूजी।

आपस में सबसे मिलते हैं ‘चौराहों’ पर बाबूजी,
चौपड़ खेलते संग साथी के मिल जाते है बाबूजी।

अपने जीते कर जाते है, सब कुछ नाती–पोतो का,
नगद खेत मकान सम्पति का, बटवारा भी बाबूजी।

घाट–घाट का पिया है पानी तभी ऊर्जा भरपूर लिए,
आदर्शो की प्रतिमूर्ति ये, लगते सभी को बाबूजी।

सजग प्रहरी वन देश के खातिर, चौकस रहते बाबूजी,
चरण चूमती शिखर साधना, प्यारे प्यारे बाबूजी।

निर्णय की जब बारी आती, साफ साफ कह देते है,
नही सोचते आगे पीछे, कह देते है बाबूजी।

जब बच्चो के बीच मे होते, वे बच्चे बन जाते है, मछली, पर्वत, राजा रानी, सुनते सुनाते बाबूजी।

25/11/2025

सिर्फ दीवारों का ना हो घर कोई
चलो ढूँढते हैं नया शहर कोई।

फिसल जाती है रेत पैरो तले
इम्तहान ले रहा है समन्दर कोई।

लोग अच्छे हैं फिर भी फ़ासला रखना
मीठा भी हो सकता है ज़हर कोई।

परिंदे खुद ही छु लेते हैं आसमाँ
नही देता है उन्हें पंख कोई।

हो गया है आसमां कितना खाली
लगता है गिर गया है शहर कोई।

कब तक बुलाते रहेंगे ये रास्ते मुझे
खत्म क्यों नही होता सफ़र कोई।

Address

Barghat Road, Taigour Ward
Seoni
480661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संजय जैन संजु - पत्रकार & साहित्यकार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category