हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतना मध्यप्रदेश

  • Home
  • India
  • Satna
  • हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतना मध्यप्रदेश

हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतना मध्यप्रदेश इस वर्ष 20वां श्री रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन 17 अप्रैल 2024 को होना है।
अभिनंदन 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

पवन पुत्र बजरंगबली को प्रथम निमंत्रण भेंट कर श्री रामनवमी महोत्सव की मंगल कामनाहिंदू पर्व समन्वय समिति कार्यकर्ता बैठक म...
17/02/2026

पवन पुत्र बजरंगबली को प्रथम निमंत्रण भेंट कर श्री रामनवमी महोत्सव की मंगल कामना

हिंदू पर्व समन्वय समिति कार्यकर्ता बैठक में सदस्यों को दिए गए दायित्व

सामाजिक समरसता का दिव्य आयोजन है श्री रामनवमी महोत्सव

सतना, हिन्दू पर्व समन्वय समिति द्वारा आयोजित श्री रामनवमी महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने एवं सामाजिक सहभागिता की संकल्पना को साकार करने समिति कार्यकर्ताओं को बैठक में दायित्व सौंपे गए।
इसके पूर्व ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में बजरंगबली को श्री रामनवमी महोत्सव का प्रथम निमंत्रण समर्पित कर कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न होने की मंगलकामना की गई एवं आरती पूजन पश्चात हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। तत्पश्चात सतना मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, संयोजक कमलजीत सिंह सेठी एवं जितेंद्र जैन, संयोजन समिति सदस्य उत्तम बनर्जी, योगेश ताम्रकार , मोटर ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने श्री रामदरबार एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने सभी को दायित्व को पूरा करने का संकल्प दिलाया और बताया कि सभी को कार्यक्रम की सफलता में तन- मन- धन से पूर्ण मनोयोग से अब लग जाना है। बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए इंजी. रमेश जैन ने कहा कि समन्वय समिति रामकाज और सामाजिक समरस्ता के लिए समर्पित संस्था है और सभी के समर्पण से ही हम कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं।
वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी ने शक्ति केन्द्रों के माध्यम से नगर के प्रत्येक घर तक शोभायात्रा में सहभागिता के लिए प्रयास करने को कहा। मातृशक्ति एवं युवा वर्ग की सहभागिता अधिक से अधिक बढ़े , इसके लिए सभी को प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन समाज का प्रतिबिंब है। हम सभी को श्री राम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की भूमिका अलग-अलग दिशा में है लेकिन लक्ष्य एक ही है। प्रथम भूमिका में नगर के सभी समाजों का समन्वय करना है एवं द्वितीय शोभायात्रा की व्यवस्था में सहयोग करना है, और इसी के साथ समर्पित कार्यकर्ता का निर्माण भी हम सभी का दायित्व है। समिति सदस्य एवं महापौर योगेश ताम्रकार ने शक्ति केन्द्रों के माध्यम से स्वच्छता टीम के विस्तार हेतु प्रेरित किया और कहा कि यदि सभी शक्ति केन्द्रों से स्वच्छता टीम बनती है तो उनके माध्यम से संपूर्ण शोभायात्रा मार्ग में स्वच्छता के क्षेत्र में मिसाल कायम की जाएगी। कार्यकर्ता बैठक का संचालन अबीर द्विवेदी ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

शोभा यात्रा प्रभारी हरिओम गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ता बैठक में पूर्व अध्यक्ष रामअवतार चमड़िया, हेमचंद्र जायसवाल, राजेश मेहता, रोहित अग्रवाल लोहा,प्रवीण मित्तल, मौसम ताम्रकार, पं.राजेश द्विवेदी, अमित सोनी, अरविंद यादव, जान्हवी त्रिपाठी किरण गुप्ता, तरुणेन्द्र मिश्रा, जतिन यादव, संदीप चमड़िया, राकेश रैकवार,नीलांबर झा, आशीष बाजपेयी, अशोक खानेचा सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

दीपावली के पावन अवसर पर आज शाम पूज्य मेहर शाह दरबार मे बाबा पुरुषोत्तम दास जी के साथ हिन्दू पर्व समन्वय समिति के सदस्यों...
20/10/2025

दीपावली के पावन अवसर पर आज शाम पूज्य मेहर शाह दरबार मे बाबा पुरुषोत्तम दास जी के साथ हिन्दू पर्व समन्वय समिति के सदस्यों ने देव दर्शन किये एवं दीपावली के पावन अवसर पर सत्संग का पुण्य प्राप्त किया।

कलश वितरण कार्यक्रम हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा शक्ति केंद्र संरचना अंतर्गत दुर्गा शक्ति केंद्र में वार्ड प्रभारियों ...
17/03/2025

कलश वितरण कार्यक्रम

हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा शक्ति केंद्र संरचना अंतर्गत दुर्गा शक्ति केंद्र में वार्ड प्रभारियों को कलश एवं अक्षत सहित आमंत्रण पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम आज 17 मार्च 2025 सोमवार को शाम 5:30 बजे से दुर्गा मंदिर प्रेम नगर तिराहा में आयोजित है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री डालीबाबा आश्रम के पीठाधीश्वर संत पियूष दास जी का सानिध्य प्राप्त होगा एवं समन्वय समिति के सभी वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी ।आप सभी राम भक्तों/ कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता कर समिति का उत्साहवर्धन करें।

🙏🙏निवेदक
दुर्गा शक्ति केंद्र प्रेम नगर

🙏अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री दुर्गा शक्ति केंद्र अंतर्गत. मातृ शक्तियों का सम्मान वार्ड क्रमांक 34 में किया गया एव...
08/03/2025

🙏अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री दुर्गा शक्ति केंद्र अंतर्गत. मातृ शक्तियों का सम्मान वार्ड क्रमांक 34 में किया गया एवं सभी को श्री रामनवमी शोभायात्रा में तन- मन- धन से पूर्ण सहभागिता करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर इंजी. रमेश जैन, हेमचंद जी जायसवाल,राकेश रैकवार, जितिन यादव, अनुराग गोस्वामी, तरुणेंद्र कुमार मिश्रा, श्रीमती चंदा मिश्रा, डॉ भारती जी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

हिंदू पर्व समन्वय समिति का अभिनव आयोजनअक्षत- कलश पूजन से श्री रामनवमी महोत्सव का भव्य शुभारम्भसतना, हिंदू पर्व समन्वय सम...
08/03/2025

हिंदू पर्व समन्वय समिति का अभिनव आयोजन

अक्षत- कलश पूजन से श्री रामनवमी महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

सतना, हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आयोजित 21 वें श्री रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ सतना मोटर ट्रांसपोर्ट परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में हिंदू पर्व समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्य हेमचंद्र जायसवाल ने सपत्नीक पूजन किया एवं श्री हनुमान जी को प्रथम आमंत्रण समर्पित किया । तत्पश्चात अक्षत पूजन एवं नगर के प्रत्येक परिवार तक आमंत्रण पहुंचाने हेतु शक्ति केदो को कलश वितरण कर किया गया। अबकी बार- हर परिवार के संकल्प को लेकर शुभ पारंपरिक अक्षत सात कलशो के माध्यम से एवं आमंत्रण पत्र विद्वत जनों द्वारा महाकुंभ त्रिवेणी संगम की रज, पवित्र जल एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजित कर नगर के सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों को सौंपे गए। जिन्हें देवालय में स्थापित किया जाएगा एवं वार्ड संरचना अनुसार सभी वार्ड प्रभारी को घर-घर तक आमंत्रण देने हेतु विधिवत वितरित किया जाएगा। अक्षत एवं कलश पूजन पक्ष ढोल के साथ श्री राम धुन गाते हुए मातृशक्ति द्वारा कलश मोटर ट्रांसपोर्ट कार्यालय स्थित सभागार में स्थापित किए गए एवं सभी ने कलश पर माल्यार्पण पूजन कर कार्यक्रम की मंगल कामना की

हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने बताया कि अभिमंत्रित अक्षत- पुष्प के साथ सुसज्जित कलश सम्पूर्ण नगर में कश्यप शक्ति केंद्र, दुर्गा शक्ति केंद्र, कामतानाथ शक्ति केंद्र, वेंकटेश शक्ति केंद्र , हनुमान शक्ति केंद्र, संत कंवर शक्ति केंद्र एवं श्रीकृष्ण शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं वार्ड प्रमुख को सौंपे गए।
सभी शक्ति केंद्र प्रभारी वार्ड संरचना अनुसार पुनः आयोजन कर सभी वार्ड प्रभारी को कलश सौंपेंगे और कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर तक आमंत्रण पत्र एवं पूजित अक्षत प्रदान कर श्री रामनवमी शोभायात्रा में सहभागिता का निवेदन किया जाएगा । हिंदू पर्व समन्वय समिति संयोजक कमलजीत सिंह सेठी एवं जितेंद्र जैन ने बताया कि इस अनूठे अभियान से नगर के संपूर्ण वातावरण को राममय बनाया जाएगा एवं घरों में उत्सव का आह्वान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 से प्रारंभ शोभायात्रा में नगर के समस्त सामाजिक,व्यवसायिक, राजनीतिक संगठन एवं संस्थाएं उत्साह के साथ सहभागिता करते हैं ।
इस कलश वितरण अभियान और अक्षत के माध्यम से नगर के प्रत्येक परिवार को जोड़ने की संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है।

अबकी बार- हर परिवार की संकल्पना को साकार करेंगे
कार्यकर्ता

सतना मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में समिति सदस्यों एवं वार्ड प्रभारियों ने संकल्प लिया कि पूजित अक्षत एवं आमंत्रण पत्र राम भक्तों के सहयोग से नगर के प्रत्येक घर तक पहुंच कर आयोजन में शामिल होने का निवेदन किया जाएगा। बैठक में समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी,महापौर योगेश ताम्रकार ,संयोजक कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन, वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी, एवं मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने गणेश पूजन कर बैठक का शुभारंभ किया। स्वागत उद्बोधन। पश्चात उत्तम जी ने बताया कि पवनसुत हनुमान जी की कृपा से सभी कार्यकर्ता शक्ति केदो के माध्यम से एक-एक घर तक आमंत्रण पत्र पहुंचाएंगे। संयोजक कमलजीत सिंह सेठी ने आगामी श्री राम सभा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगली वृहद बैठक स्वर्ण पैलेस आदर्श नगर में होगी जिसमें सभी सामाजिक संगठन अपनी सहभागिता के स्वरूप से परिचित कराएंगे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम गुप्ता एवं सभी के प्रति आभार प्रदर्शन मनोज शर्मा ने किया।

शक्ति केंद्र प्रमुखों ने दी योजना की जानकारी

समन्वय समिति प्रचार प्रमुख अनुराग गोस्वामी ने बताया कि शक्ति केंद्र प्रमुखों ने अपनी योजना एवं वार्ड संरचना से परिचित कराया। कश्यप शक्ति केंद्र हरिओम गुप्ता, कामतानाथ शक्ति केंद्र आशीष मोंगिया,हनुमान शक्ति केंद्र विनोद द्विवेदी, दुर्गा शक्ति केंद्र जितिन यादव ,संत कंवर शक्ति केंद्र मनोहर डिगवानी, कृष्ण शक्ति केंद्र रामचरण गुप्ता एवं वेंकटेश शक्ति केंद्र से अबीर द्विवेदी ने कलश एवं आमंत्रण पत्र प्राप्त कर घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।

इनकी रही उपस्थिति

समन्वय समिति कार्यकर्ता बैठक में प्रमुख रूप से रामावतार चमडिया, लखनलाल केशरवानी, इंजी. रमेश जैन, गिरीश अग्रवाल, संजय सिंघई, राजकुमारी शुक्ला ,राजेश द्विवेदी,हर्षिल केशरवानी, अभिषेक जैन प्रवीण मित्तल आशीष बाजपेयी, प्रदीप सक्सेना, सागर गुप्ता ,अर्पिता सोनी, संजय शाह, रोहित अग्रवाल, पार्षद राजेश सूर्यवंशी, राकेश मिश्रा, तरुणेन्द्र कुमार मिश्रा, राज बहादुर मिश्रा, मौसम ताम्रकार,राखी होतचन्दानी, किरण गुप्ता, जाह्नवी त्रिपाठी ,चन्द्रकिरण श्रीवास्तव,विनोद जितेंद्र साहू, श्यामसुंदर साहू, आशा शुक्ला, आयुषी तिवारी, अनमोल केसरवानी, मंजूषा शाह,उत्तम वाल्मीकि, पार्षद सुमन वाल्मीकि, मगनलाल वाल्मीकि, ममता पांडेय, नीलांबर झा ,विनोद जायसवाल,अंजलि पांडेय, अमित सोनी,राजेश त्रिपाठी नीलू, राजेश मेहता, राकेश रैकवार, श्यामलाल गुप्ता सहित सभी वार्ड प्रभारी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

दिव्य एवं भव्य आयोजन हेतु सतना नगर संकल्पित -- योगेश

सतना नगर निगम महापौर एवं समन्वय समिति संयोजन सदस्य योगेश ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि अबकी बार- हर परिवार की संकल्पना को साकार करने के लिए सतना नगर में उत्साह का वातावरण है एवं नगर के प्रत्येक घर में ॐ अंकित भगवा ध्वज लगाकर सभी को इस आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी है। नगर सज्जा एवं श्री राम जागरण यात्राओं के माध्यम से समस्त 45 वार्डों में राम भक्त इस आयोजन को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
उन्होंने स्वच्छता अभियान की दिशा में नगर वासियों को प्लास्टिक डिस्पोजल मुक्त आयोजन की दिशा में पहल करने की अपील की है।

अबकी बार- हर परिवार
04/03/2025

अबकी बार- हर परिवार

दुर्गा शक्ति केंद्र प्रेमनगर से निकलेगी विशाल भगवा वाहिनी                                    मंदिरों में होगी आकर्षक साज...
19/02/2025

दुर्गा शक्ति केंद्र प्रेमनगर से निकलेगी विशाल भगवा वाहिनी

मंदिरों में होगी आकर्षक साज-सज्जा

सतना, हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आयोजित श्री रामनवमी महोत्सव के बृहद स्वरूप प्रदान करने हेतु स्थापित शक्ति केंद्र संरचना अंतर्गत दुर्गा शक्ति केंद्र आयोजन समिति बैठक दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर धवारी स्टेडियम में आयोजित हुई। बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि नवरात्रि पर्व पर सभी देवालयों में आकर्षक साज-सज्जा कर संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे एवं क्षेत्र के युवा दो पहिया वाहनों में भगवा ध्वज लहराते हुए विशाल भगवा वाहिनी निकालेंगे , जो प्रेम नगर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर प्रेम विहार कॉलोनी,धवारी,
मल्लाहन टोला,जवाहर नगर, राजेंद्र नगर ,खूंथी सहित नगर के पश्चिमी हिस्से में घर-घर पहुंचकर रामनवमी शोभायात्रा का आमंत्रण प्रदान करेगी । आयोजन समिति सदस्य जितिन यादव ने बताया कि समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत महेश्वरी संयोजक कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन एवं वरिष्ठ सदस्य उत्तम बनर्जी के मार्गदर्शन में हिंदू पर्व समन्वय समिति के अनेक सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए । दुर्गा शक्ति केंद्र प्रभारी इंजी. रमेश जैन के नेतृत्व में सभी ने अपने वार्डों में उत्साह के साथ सहभागिता का संकल्प लिया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर हेमचंद्र जैसवाल, रविन्द्र सिंह सेठी, राजेश मेहता ,हरिओम गुप्ता ,राकेश रैकवार , अशोक खानेचा ,बलराम शुक्ला, आशीष वाजपेयी ,विनोद पंडित , राकेश मिश्रा, मोहन तिवारी, शिवभगत मिश्रा, आशीष गर्गाचार्य ,पं. हरिराम पांडेय ,कमलेश,ममता गुप्ता,चंदा शर्मा,पूर्णिमा शर्मा,रबीना बासु,मधु बाल्मिक,अर्चना पटेल,आयुषी तिवारी,विजय दुबे,बृजेश शुक्ला,सुबोध मिश्रा,चिंटू चूत्सी,राकेश शुक्ला,अरुण द्विवेदी,जगदीश गुप्ता,माधव ताम्रकार,संतोष यादव,राजेश यादव,सुनील यादव,सोनू यादव,रमेश यादव,सुरेंद्र यादव,अंबिकेश यादव,रामू सेन,शिवकुमार सेन,संतोष रैकवार,राजा केवट,राजाराम मल्लाह,अरुण सोनी,पवन खरे,अनिल जायसवाल,मोहनलाल शर्मा,महेंद्र विश्वकर्मा,करुणेश अनुरागी,सुरेश चतुर्वेदी,रवि गुप्ता,लोकेश त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सात शक्ति केदो के माध्यम से समन्वय समिति करेगी रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजनसतना,  हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आगामी ...
21/01/2025

सात शक्ति केदो के माध्यम से समन्वय समिति करेगी रामनवमी महोत्सव का भव्य आयोजन
सतना, हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आगामी श्री रामनवमी महोत्सव के व्यापक प्रचार- प्रसार एवं नगर के सभी क्षेत्र में राम जागरण यात्रा के माध्यम से रामनाम की अलख जगाने एवं श्री रामनवमी शोभायात्रा में नगर के प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शक्ति केंद्र योजना का विस्तार करते हुए सात शक्ति केदो का गठन किया गया है। कश्यप शक्ति केंद्र, दुर्गा शक्ति केंद्र,कामतानाथ शक्ति केंद्र,वेंकटेश शक्ति केंद्र ,श्री कृष्ण शक्ति केंद्र, हनुमान शक्ति केंद्र और संत कंवर शक्ति केंद्र से नगर के सभी 45 वार्डों में राम जागरण यात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा संयोजक जितेंद्र जैन ने बताया कि समन्वय समिति अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी एवं संयोजक कमलजीत सिंह सेठी , हरिओम गुप्ता,राज बहादुर मिश्रा, विपिन सिंह, आशीष मोंगिया के मार्गदर्शन में शक्ति केदो के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं । समन्वय समिति ने सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि अपने क्षेत्र में अलग से श्री राम जागरण यात्रा मार्ग का अवलोकन कर समुचित व्यवस्था एवं कार्यकर्ता विस्तार सुनिश्चित करेंगे। प्रचार प्रसार समिति सदस्य श्यामलाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि सात दिवसीय श्री राम जागरण यात्रा के साथ मातृशक्ति वाहन रैली भी निकाली जाएगी और शोभायात्रा के एक दिन पूर्व शोभा यात्रा मार्ग में व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।

Address

Satna
485001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिन्दू पर्व समन्वय समिति सतना मध्यप्रदेश posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category