Lyrics contender

Lyrics contender follow me please

15/05/2022

विवाहिता का इंतकामः खुद के साथ परिवार के 4 सदस्यों को जिन्दा जलाकर मार डाला, जानें उसने क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम

झुलसने से महिला और उसकी सास की मौत हो गयी, जबकि उसका पति और सौतन घायल हैं। इन दोनों को इलाज के लिए पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

बिहार में पति की दूसरी शादी से नाराज एक विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार तबाह हो गया। दो की जिन्दा जलकर मौत हो गई जिन पर रोने वाला भी नहीं है। वहीं परिवार के दो सदस्य गंभीर हालत में इलाजरत हैं। घटना सुपौल बाजार के शेखपुरा मोहल्ले की है।

शनिवार की सुबह उसने परिवार के चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें झुलसने से महिला और उसकी सास की मौत हो गयी, जबकि उसका पति और सौतन घायल हैं। इन दोनों को इलाज के लिए पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में इन दोनों की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है।

मृतकों में बीबी परवीन (35) व उसकी सास रुफैदा खातून (45) हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि शेखपुरा मोहल्ला निवासी प्लम्बर मिस्त्री खुर्शीद आलम ने 10 साल पहले गांव में ही बीबी परवीन से शादी की थी। संतान नहीं होने पर दो साल पहले खुर्शीद ने पड़ोस के गांव में रोशनी खातून से दूसरी शादी की। बीबी परवीन दूसरी शादी का शुरू से ही विरोध कर रही थी। उसने अपने पति खुर्शीद को कई बार चेतावनी दी थी कि इसका अंजाम बुरा होगा। इसे लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था।

शनिवार की सुबह बीबी परवीन ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की। इधर, क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना होने से लोग स्तब्ध हैं। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। दो लोगों की मौत पर परिवार में रोने वाला भी कोई नहीं है।

06/08/2020
happy new year my sweet frind
20/12/2015

happy new year my sweet frind

Address

Mohanpur
Samastipur
848101

Telephone

+917903110193

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lyrics contender posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share