18/06/2021
थाना गागलहेड़ी में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गयी।
गागलहेड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चिन्नपा के आदेशानुसार व सदर क्षेत्राधिकारी पुलिस अजेंद्र यादव के निर्देशन में थाना गागलहेड़ी प्रभारी ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गयी।आ थाना परिसर में नशा मुक्ति अभियान के संबंध में थाना क्षेत्र के नव निर्वाचित प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य समेत अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे। बैठक में मौजूद लोगो को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बताए व नशे पर आधारित एक लघु फ़िल्म भी दिखाई गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशो पर नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की जो 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस तक जारी रहेगा। अभियान के तहत गागलहेड़ी पुलिस ने थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक डॉ एस चिन्नाप्पा व क्षेत्राधिकारी सदर अजेंद्र यादव समेत थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, बीडीसी, पंचायत सदस्य व क्षेत्र के सम्मनित व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक में नशे पर आधारित एक लधु फ़िल्म स्क्रीन पर चलाई गयी जिसमे नशे की चपेट में आने वाले नॉजवानो के जीवन पर हो रहे दुष्प्रभावो को दिखाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में नशे के सौदागरों को पकड़वाने और नौजवानों को नशे से बचने व बचाने की अपील की और अपने फ़ोन नंबर 7839858061, 8800272212 को जारी किया और अपील की क्षेत्र में नशा बेचने वालो की सूचना थाना पुलिस को दे यदि नही सुने तो डायरेक्ट शिकायत मुझे करे, मैं तुरंत कार्रवाही करूंगा।