पहाड़ वार्ता

पहाड़ वार्ता पहाड़, पहाड़ियों से बातों का पहाड़नामा

 #बिग_बेक्रिग: अभी-अभी  #उत्तराखण्ड के 7 जिलों में अवकाश घोषित, सोमवार को  #बंद रहेंगे सभी  #स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र खबर ...
19/07/2026

#बिग_बेक्रिग: अभी-अभी #उत्तराखण्ड के 7 जिलों में अवकाश घोषित, सोमवार को #बंद रहेंगे सभी #स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र
खबर कमेंट में

19/07/2026

#उत्तराखंड के बागेश्वर में #कुदरत का #रौद्र रूप: कपकोट में ढही विशाल पहाड़ी, मलबे में तब्दील हुआ रास्ता।

 #बद्रीनाथ_केदारनाथ  #यात्रा होगी और अधिक सुगम: 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, 200 मीटर पुल अंतिम चरण मेंचारधाम यात्रा को अध...
19/07/2026

#बद्रीनाथ_केदारनाथ #यात्रा होगी और अधिक सुगम: 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, 200 मीटर पुल अंतिम चरण में

चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में रुद्रप्रयाग जनपद में एक महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजना तेजी से अंतिम रूप ले रही है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए निर्मित की जा रही 900 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि इसके साथ बनाया जा रहा 200 मीटर लंबा पुल भी अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस परियोजना के पूरा होने से बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके उपरांत पुल की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों की जांच के लिए आवश्यक टेस्टिंग और ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग नगर से होकर गुजरने वाले वाहनों के कारण अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। पुल और सुरंग के संचालन में आने के बाद वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी, यात्रा का समय कम होगा तथा नगर क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक घटेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि चारधाम यात्रा की समग्र व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

19/07/2026

बिग बेक्रिग: अभी-अभी उत्तराखण्ड के 7 जिलों में अवकाश घोषित, सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र
खबर कमेंट में

19/07/2026

#केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर #आवागमन पुनः सुचारू, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्थाएं सुदृढ़

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में सहायक अभियंता, (DDMA), गुप्तकाशी द्वारा अवगत कराया गया है कि यात्रा पैदल मार्ग को वर्तमान में पैदल यात्रियों के दोहरे आवागमन हेतु खोल दिया गया है। साथ ही घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए एकतरफा व्यवस्था लागू की गई है, जिससे यात्रा मार्ग पर आवागमन सुचारू एवं सुरक्षित बना रहे।

जिला प्रशासन द्वारा वर्षा के दृष्टिगत मार्ग की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही आवागमन करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके।

 #मौसम विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के दृष्टिगत कल सोमवार 20 जुलाई 2026 को जनपद  #रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के ...
19/07/2026

#मौसम विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के दृष्टिगत कल सोमवार 20 जुलाई 2026 को जनपद #रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का #अवकाश घोषित किया गया है। @मौसम विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के दृष्टिगत कल सोमवार 20 जुलाई 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। @

🇮🇳 112 साल बाद सामने आई  #रुद्रप्रयाग के वीर  #सपूत की  #शौर्यगाथा 🇮🇳प्रथम विश्व युद्ध में देश के लिए दिया था सर्वोच्च ब...
26/06/2026

🇮🇳 112 साल बाद सामने आई #रुद्रप्रयाग के वीर #सपूत की #शौर्यगाथा 🇮🇳

प्रथम विश्व युद्ध में देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान
जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम फलई के वीर सपूत राइफलमैन स्व. बहादुर सिंह रावत ने 7 नवंबर 1914 को फ्रांस में हुई प्रथम यप्रेस की लड़ाई में मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। वे 2/39 रॉयल गढ़वाल राइफल्स के सैनिक थे और विक्टोरिया क्रॉस विजेता गब्बर सिंह नेगी के साथ युद्धभूमि में पहुंचे थे।
करीब 112 साल बाद सेना के रिकॉर्ड और ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर उनकी वीरगाथा फिर सामने आई है। उनका नाम इंडिया गेट, फ्रांस के न्यू चैपल इंडियन मेमोरियल और लैंसडाउन वॉर मेमोरियल में दर्ज है।
लैंसडाउन छावनी के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने उनके परिजनों को सम्मानित कर इस अमर बलिदान को श्रद्धांजलि दी।
रुद्रप्रयाग का यह वीर सपूत हमेशा हमारी स्मृतियों में अमर रहेगा।
🇮🇳 शत-शत नमन, वीर सपूत राइफलमैन स्व. बहादुर सिंह रावत। 🙏
दस्तक पहाड़ न्यूज
#दस्तकपहाड़News #रुद्रप्रयाग #गढ़वालराइफल्स #जयहिंद

26/06/2026

#श्रीनगर_गढ़वाल में छात्र नेताओं ने उठाए #सवाल, कर्णप्रयाग और नगरासू मामले पर #प्रशासन को #घेरा, 'निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

पहाड़ी युवाओं में भारी अक्रोश, श्रीनगर कोतवाली में पहुंचे विभिन्न संगठनों के युवा, अब उत्तराखंड में अराजक तत्वों के साथ ईंट से ईंट बजाने को युवाओं का आह्वाहन!

#दस्तक_पहाड़_न्यूज

30 जून से  #हड़ताल पर जाएंगे  #अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के  #पर्यावरण_मित्र, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन...
26/06/2026

30 जून से #हड़ताल पर जाएंगे #अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के #पर्यावरण_मित्र, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रप्रयाग। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में वर्ष 2013 से कार्यरत पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मचारियों) ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर 29 जून 2026 तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से उनके वेतन/मानदेय में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने महंगाई को देखते हुए मानदेय बढ़ाने और सभी पर्यावरण मित्रों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
इसके अलावा कर्मचारियों ने 10 वर्षों से कार्यरत पर्यावरण मित्रों को स्थायी तथा 5 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को संविदा पर समायोजित करने की मांग उठाई है। साथ ही सभी पर्यावरण मित्रों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध कराने और आउटसोर्स एवं ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की भी मांग की गई है।
पर्यावरण मित्रों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और उनकी सेवाओं को आउटसोर्स या ठेकेदारी व्यवस्था के तहत दिया गया तो वे आंदोलन और हड़ताल के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निकाय प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में सुमित, घनश्याम, आमित, शनी, शिवम सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र शामिल रहे। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि 29 जून तक मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 30 जून से नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

🚨 #देहरादून से सामने आया  #चौंकाने वाला  #मामला📍हल्द्वानी और चमोली से पढ़ने आई दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में ...
26/06/2026

🚨 #देहरादून से सामने आया #चौंकाने वाला #मामला

📍हल्द्वानी और चमोली से पढ़ने आई दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, पुलिस जांच जारी
बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए घर से दूर भेजने वाले अभिभावकों के लिए यह मामला चिंता का विषय बन गया है। देहरादून के सुद्धोवाला क्षेत्र में पढ़ाई के लिए आई दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान मोबाइल फोन और कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात सामने आई है। इन दावों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
👉 यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है—क्या घर से दूर पढ़ने गए बच्चों की नियमित निगरानी और संवाद उतना ही जरूरी नहीं जितना उनकी पढ़ाई?
दस्तक पहाड़ News अपील करता है कि इस मामले को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से देखें। जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें।
#दस्तकपहाड़News

Address

Augustayamuni
Rudraprayag
246421

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when पहाड़ वार्ता posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share