Anchor Raj

Anchor Raj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Anchor Raj, Rohtak.

After many promotional ads for various segments, schools,institutes, showrooms & automobile and unique interview with politicians,school chairpersons, & social workers.Now I'm available to promote your business and help you reach a wider audience

 #कमज़ोरी को अपनी  #ताकत कैसे बनाया जाता है, यह राजस्थान के चुरु सुजानगढ़ के इस छोटे से बच्चे ने साबित कर दिखाया! 7वीं क...
19/08/2026

#कमज़ोरी को अपनी #ताकत कैसे बनाया जाता है, यह राजस्थान के चुरु सुजानगढ़ के इस छोटे से बच्चे ने साबित कर दिखाया!

7वीं कक्षा में पढ़ने वाले #आकाश का चेहरा बाकी बच्चों से थोड़ा अलग है। लोग उसे जेम्स कैमरून की फिल्म 'Avatar' के कैरेक्टर जैसा समझकर 'एलियन' कहकर चिढ़ाते थे!

लेकिन इस बच्चे ने हार मानने के बजाय उसी नाम को अपनी पहचान बना लिया!
उसने ' ' नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली,और देखते ही देखते इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए।
हाल ही में 15 अगस्त वाला इसका वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो गया,स्वतंत्रता दिवस वाले उसके एक वीडियो को इंस्टग्राम पे 171 मिलियन (17 करोड़+) से अधिक बार देखा जा चुका है,लाखों लोग उनके टैलेंट और अंदाज़ के दीवाने हैं!
जिस लुक की वजह से कभी लोग ताने मारते थे, आज वही उसकी सबसे बड़ी पहचान और कामयाबी का जरिया बन चुका है!

बिजली चाहिए, पानी चाहिए, शिक्षा चाहिए—और आज के दौर में मोबाइल भी चाहिए!क्योंकि आज मोबाइल सिर्फ हाथ में पकड़ा हुआ एक उपकर...
19/08/2026

बिजली चाहिए, पानी चाहिए, शिक्षा चाहिए—और आज के दौर में मोबाइल भी चाहिए!

क्योंकि आज मोबाइल सिर्फ हाथ में पकड़ा हुआ एक उपकरण नहीं है।

यह किसी मां के लिए अपने बच्चे की फिक्र है,
किसी मजदूर के लिए रोजगार से जुड़ने का माध्यम है,
किसी छोटे दुकानदार के लिए ग्राहक तक पहुंचने का रास्ता है,
किसी विद्यार्थी के लिए शिक्षा का साधन है,
और हम सबके लिए आज की जिंदगी की एक जरूरी जरूरत है।

आज देश का आम आदमी पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है।
ऊपर से महंगे रिचार्ज प्लान और अब फिर लगभग 16% की बढ़ोतरी!

सवाल यह है—आखिर आम आदमी अपनी जेब कितनी बार खाली करे?

जिस मोबाइल को आज जरूरत बना दिया गया है,
उसी जरूरत को लगातार महंगा करके जनता पर अतिरिक्त बोझ डालना आखिर कहां तक उचित है?

हम किसी कंपनी के खिलाफ नहीं हैं।
हम किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं।

हम सवाल उस व्यवस्था से पूछ रहे हैं,
जहां आम आदमी की जरूरतें लगातार महंगी होती जा रही हैं।

अब वक्त है सवाल पूछने का।

अगर मोबाइल आज जरूरत है,
तो रिचार्ज इतना महंगा क्यों?

अगर Digital India की बात होती है,
तो digital connectivity आम आदमी की पहुंच से बाहर क्यों?

हमारी आवाज किसी के खिलाफ नहीं—
हमारी आवाज आम आदमी के हक में है।

आइए—हिंसा नहीं, आवाज उठाएं।
तोड़फोड़ नहीं, सवाल पूछें।
अराजकता नहीं, लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें।

क्योंकि जब जनता अपनी रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहे बोझ के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाती है,
तो वह सिर्फ विरोध नहीं होता—

वह लोकतंत्र में जनता की ताकत का प्रदर्शन होता है!

और याद रखिए—

मोबाइल हमारी जरूरत है,
जरूरत को मजबूरी मत बनाइए!

महंगे रिचार्ज के खिलाफ आवाज उठाइए!
आम आदमी के हक की आवाज उठाइए!

आवाज उठेगी—तो सवाल उठेंगे,
सवाल उठेंगे—तो जवाब भी देना पड़ेगा!

     किसी शादी समारोह के बाद बचे हुए या किसी सब्जी विक्रेता के पास बचा हुआ टमाटर… इस तरह वीराने में फेंक दिया जाता है।सो...
26/04/2026


किसी शादी समारोह के बाद बचे हुए या किसी सब्जी विक्रेता के पास बचा हुआ टमाटर… इस तरह वीराने में फेंक दिया जाता है।
सोचिए, ऐसा कोई घर नहीं जहां इसकी ज़रूरत न हो। फिर इसे यूं बर्बाद करना बहुत गलत है।
आपसे निवेदन है —
ऐसी सब्ज़ियाँ फेंकने के बजाय किसी ज़रूरतमंद को दे दें,
या किसी पशुपालक को दे दें…
किसी के काम आ जाए तो उससे बड़ा पुण्य क्या होगा।
यही वो टमाटर है जो कभी ₹200 किलो तक बिक चुका है,
और आज यूं मिट्टी में पड़ा सड़ रहा है…
अगर ये किसी सब्ज़ी वाले भाई ने जानबूझकर फेंका है, तो ये और भी दुखद है।
जहाँ ग्राहक से 5 रुपये कम करने में भी हिचक होती है,
वहीं इतना नुकसान करना क्या सही है?
बेहतर ये होगा कि आप अपने नियमित ग्राहकों को ही ये दे दें…
रिश्ते भी मजबूत होंगे और नेकी भी होगी। 🤝

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 96 रन से बा...
08/03/2026

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 96 रन से बाजी माकर तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया है। उसने 5 विकेट पर 255 रन ठोके, जो टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर है। उसके लिए संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने हाफ सेंचुरी लगाई। जवाब में जसप्रीत बुमराह के 4 और अक्षर पटेल के 3 विकेट के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 159 रन पर ऑलआउट कर दिया।

27/02/2026

#हरियाणवी #सांग अपणे हरियाणे की एक पराणी अर मशहूर लोकनाट्य कला सै। इसने गाँव-देहात में मेलां, तीज-त्योहारां अर खास मौके पै किया जाया करै सै।
इसमे गाणा, बजाणा, नाच अर संवाद सब कुछ हो सै।
ढोलक , हारमोनियम, नगाड़ा जिसे साज बजाए जां सै।
सांग में ज्यादातर धार्मिक, पौराणिक अर वीर गाथा दिखाई जां सै, सांग का मकसद सिरफ लोगां का मनोरंजन करणा ना था
समाज नै संदेश देणा भी था
अपनी संस्कृति अर परंपरा नै जिंदा राखणा भी
आजकल या सांग परम्परा थोड़ी कम होरी सै, पर फेर भी कई जगहां पर इस कला नै जिंदा राखण की कोशिश चालू सै,
भौत घणी खुशी होइ जब दनोदा गाँव में होए इस प्रोग्राम कै बारे में सुणा, जिसमें दो बहने कितना सुंदर सॉन्ग प्रस्तुतिकरण कर रही है अतः हमनैै भी अपणे बच्चों को प्रेरित करण तई इस तरीके के कार्यक्रम दिखाणे चाहिए

जय हरियाणा जय मां बोली

“एक बंदे ने एलीट पार्टी से चिल्लाते हुए बाहर दौड़ लगा दी कि—‘वो लोग इंसान खा रहे हैं!’और अब वह व्हिसलब्लोअर (भेद खोलने व...
06/02/2026

“एक बंदे ने एलीट पार्टी से चिल्लाते हुए बाहर दौड़ लगा दी कि—
‘वो लोग इंसान खा रहे हैं!’
और अब वह व्हिसलब्लोअर (भेद खोलने वाला) रहस्यमय तरीके से गायब है।”

“वो इंसान खा रहे हैं”

यह घटना 2013 की बताई जाती है। 21 साल की मॉडल गिउफ्रे रिक्की जेम्सन एक हाई-प्रोफाइल पार्टी से बदहवास हालत में बाहर निकली। उनका दावा था कि उन्होंने वहाँ कुछ अत्यंत डरावनी और असामान्य चीज़ें देखीं। इस घटना के कुछ समय बाद, वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं और तब से उनका कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला।

अब लगभग एक दशक बाद, 2026 में जेफ्री एप्सटीन जांच से जुड़े कुछ दस्तावेज़ सामने आने के बाद यह मामला फिर से चर्चा में है। हालाँकि, इन फाइलों में बड़े लोगों के शोषण नेटवर्क से जुड़ी बातें सामने आई हैं, लेकिन नरभक्षण (कैनिबलिज़्म) या इंसानी बलि जैसे दावों का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। इनमें से ज़्यादातर बातें सुनी-सुनाई या अपुष्ट कहानियाँ हैं, जिन्हें बिना प्रमाण सच मानना ठीक नहीं माना जाता।

गिउफ्रे का मामला आज भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है और इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह की थ्योरियाँ चलती रहती हैं। सच्चाई यह है कि अमीर और रसूखदार लोगों के बीच शोषण और तस्करी के पैटर्न तो मिले हैं, लेकिन “इंसान खाने” जैसे भयानक दावे अब तक सिर्फ दावे ही हैं, जिनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 #घोर  #कलयुग हरियाणा के यमुनानगर से सामने आईये कहानी है मां और बेटे के उस रिश्ते की, जो नफरत की आग में जलकर हत्या में ब...
13/01/2026

#घोर #कलयुग
हरियाणा के यमुनानगर से सामने आई
ये कहानी है मां और बेटे के उस रिश्ते की, जो नफरत की आग में जलकर हत्या में बदल गया।
गांव के सरपंच की पत्नी बलजिंदर कौर…
जिसे किसी दुश्मन ने नहीं बल्कि उसी के अपने बेटे ने मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस जांच में जो सच सामने आया,
उसे सुनकर हर रिश्ते से मन उठ गया ।
बताया गया कि बेटा गोमित राठी लंबे समय से मां की रोक-टोक से परेशान था।
हर बात पर टोकना, हर फैसले में दखल…
धीरे-धीरे यही नाराजगी नफरत में बदल गई।

इसी दौरान गोमित को एक लड़की से प्यार हुआ,
लेकिन मां ने लड़की की जाति को लेकर कड़ा विरोध किया।
बस यहीं से मां-बेटे के रिश्ते में सिर्फ दरार नहीं,
जहर भर गया।
परिवार ने हालात संभालने के लिए
गोमित को पढ़ाई के बहाने इंग्लैंड भेज दिया…
जिससे वह गुस्से से तिलमिला उठा और वहां जाकर भी उसके दिल में बदले की आग बुझी नहीं।

18 दिसंबर को वह चुपचाप भारत लौटा, कुछ दिन PG में रहा
और 24 दिसंबर की रात…
जानवरों के बाड़े में छिपकर माँ का इन्तजार किया, और फिर
अपनी ही मां पर हमला कर दिया।

पहले बेरहमी से चोटें दीं…
फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

इतना ही नहीं,
मामले को हादसा दिखाने के लिए
शव को पानी की हौदी में फेंक दिया।

लेकिन कहते हैं ना—
सच कितना भी छुपा लो, सामने आ ही जाता है।

पुलिस ने साजिश की परतें खोलीं
और मां की हत्या का सच सबके सामने आ गया।

आज सवाल सिर्फ कानून का नहीं…
सवाल है—
क्या रिश्तों में बढ़ती दूरियां
इतनी खतरनाक हो सकती हैं?
आप किसे दौष देंगें??? ❓❓❓❓

Address

Rohtak

Telephone

+917056406412

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anchor Raj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Anchor Raj:

Shortcuts

Share