03/09/2026
📢 जनता की आवाज़, समाधान की ओर एक और कदम!
आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत तराण्डा की महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को लेकर मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
तराण्डा से सोल्डिंग के बीच ओल्ड HT रोड टावर निर्माण के दौरान अत्यधिक ब्लास्टिंग के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस समस्या को ग्राम पंचायत तराण्डा के प्रधान द्वारा पिछले करीब दो वर्षों से लगातार LADC बैठकों में उठाया जा रहा था।
माननीय मंत्री महोदय के समक्ष मामला पहुंचने के बाद उन्होंने संबंधित कंपनी को कड़ी फटकार लगाते हुए SDM भावानगर को मौके का निरीक्षण कर उचित प्राक्कलन तैयार करवाकर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी निर्देश के तहत आज XEN PWD भावानगर, SDO PWD एवं JE PWD ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया।
⚡ इसके साथ ही SJVN की लंबे समय से टूटी पड़ी बिजली लाइन का मुद्दा भी गंभीर है। हाल ही में स्थानीय निवासी चतर सिंह को टूटे तारों के LT लाइन के संपर्क में आने से करंट का झटका लगा। सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया।
जनसुरक्षा को देखते हुए इस लाइन को तत्काल दुरुस्त अथवा डिस्मेंटल करना बेहद जरूरी है।
✊ जनता की समस्याओं को बैठकों तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर समाधान तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।
🙏 जनहित सर्वोपरि।
#तराण्डा #सोल्डिंग #भावानगर #जनहित #जनसमस्या #जनसुरक्षा