विधानसभा रानीखेत की हलचल

  • Home
  • India
  • Ranikhet
  • विधानसभा रानीखेत की हलचल

विधानसभा रानीखेत की हलचल रानीखेत विधानसभा की राजनीतिक और सामाजिक हलचल का मंच।

20/08/2026

कुरिया मटेला के योगेश बिष्ट पिछले 3 साल से डायलिसिस पर हैं, इनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, रानीखेत अस्पताल में हालात है कि न ही पिछले 3 साल से डायलिसिस हो पा रहा है न ही कोई सहायता सरकार से मिल रही है। सरकार एक ओर अस्पताल ठीक नहीं कर पा रही है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष को कुपात्र लोगों को बांट रही है। मजबूरन योगेश ने जनांदोलन की चेतावनी दी है। क्या आप योगेश के इस आंदोलन में साथ हैं ??

Pushkar Singh Dhami
Anshul Singh IAS
Dr.Pramod Nainwal
Karan Mahara
Babli Bisht Mehra

20/08/2026

22 जुलाई को डीएम साहब ने रानीखेत अस्पताल का निरीक्षण किया…

डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब मिली तो उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए।
डायलिसिस सुविधा जल्द शुरू करने के भी निर्देश हुए।

आज 19 अगस्त है।

करीब एक महीना बीत गया…
लेकिन सवाल अब भी वही है—
एक्स-रे मशीन चली या नहीं?
डायलिसिस शुरू हुई या नहीं?

मरीज इंतजार में हैं…
मशीनें इंतजार में हैं…
और शायद “तत्काल” भी अभी रास्ते में है! 😏

निरीक्षण हो गया, निर्देश हो गए…
अब इलाज कब होगा?

#रानीखेत #स्वास्थ्य_व्यवस्था #गोविंद_सिंह_माहरा_अस्पताल #उत्तराखंड

16/08/2026

अब SIR के माध्यम से हो रही है वोट चोरी की तैयारी?
कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया पर लगाए गंभीर आरोप।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव, अमरेंद्र बिष्ट ने कहा कि कई आपत्तियों के मोबाइल नंबर बंद है और कई मोबाइल नंबर गलत लिखकर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। आइए वीडियो में देखते है पूरा खुलासा।

#खुलासा।

15/08/2026

बीजेपी से पूर्व मे खानपुर विधायक रहे कुँवर प्रणव सिंह चैम्पीयन के बिगड़े बोल ........

14/08/2026

आज ताड़ीखेत ब्लॉक सभागार में तब बवाल मच गया जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने बैठक में जिला स्तर के अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। हालांकि, कई ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए बैठक में कहा गया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख इस बैठक को अपनी राजनीति का मंच बनाने की एक नाकाम कोशिश कर रही है। वीडियो में देखिए आखिर क्या था पूरा मामला......

#मामला #मामलाकमाईकाहै

अवार्ड नहीं बिका… बस कुछ लोगों की सोच का भाव गिर गया है!अवार्ड का मौसम आते ही कुछ लोगों की अंतरात्मा भी जाग जाती है…और अ...
12/08/2026

अवार्ड नहीं बिका… बस कुछ लोगों की सोच का भाव गिर गया है!

अवार्ड का मौसम आते ही कुछ लोगों की अंतरात्मा भी जाग जाती है…
और अंतरात्मा जागते ही उन्हें हर सम्मान में “बिक्री” नजर आने लगती है। 😏

मोहतरमा ने फरमाया—
“अवार्ड बिकने का समय आ गया है…”

अब सवाल बड़ा सीधा है—
अगर अवार्ड बिकते हैं, तो इतने वर्षों से जिन कलाकारों ने इस मंच पर सम्मान पाया, उनके सम्मान की कीमत भी आपने तय कर रखी है क्या?

नरेंद्र सिंह नेगी जी से लेकर हीरा सिंह राणा जी, चंद्र सिंह राही जी, कबूतरी देवी जी और उत्तराखंड की कला-संस्कृति के तमाम दिग्गजों तक…
क्या सबकी प्रतिभा भी किसी “ऑफर” में मिली थी?

और कमाल देखिए…

जिस मंच पर कभी खुद कला का प्रदर्शन करके तालियां बटोरीं,
आज उसी मंच पर सम्मान पाने वाले कलाकारों की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं।

वाह!

यानी जब मंच पर अपनी बारी हो तो—
“कला का सम्मान”

और जब किसी दूसरे की बारी आए तो—
“अवार्ड बिक गया!”

इसे कहते हैं शायद…
सुविधा के हिसाब से सिद्धांत बदलना। 😂

आलोचना करिए, खूब करिए।
किसी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल है तो प्रमाण के साथ रखिए।
किसी पुरस्कार की चयन प्रक्रिया पर आपत्ति है तो सवाल उठाइए।

लेकिन बिना प्रमाण के यह घोषित कर देना कि “अवार्ड बिकते हैं”, सिर्फ आयोजन पर सवाल नहीं है…
यह उन कलाकारों की वर्षों की साधना और उनके सम्मान पर भी छींटाकशी है।

कला में बड़ा होना सिर्फ मंच पर नाच लेने, गा लेने या पुरस्कार पा लेने से नहीं होता।

कला के साथ संस्कार भी चाहिए,
असहमति के साथ तर्क भी चाहिए,
और आलोचना के साथ प्रमाण भी चाहिए।

वरना फिर बात अवार्ड की नहीं रहती…

बात उस सोच की हो जाती है,
जिसमें खुद सम्मान मिले तो मंच महान,
और दूसरे को सम्मान मिले तो मंच बिकाऊ!

तो मोहतरमा जी,
अवार्ड बिके हैं या नहीं—इसका प्रमाण आपके पास हो तो सामने रखिए।

लेकिन फिलहाल जो सबसे सस्ता दिखाई दे रहा है…
वो कोई अवार्ड नहीं,

बल्कि बिना प्रमाण के लगाए गए आरोप हैं। 😏

क्योंकि सम्मान खरीदने की बात करने से पहले,
दूसरों के सम्मान की कीमत समझना भी जरूरी है।

12/08/2026

बयानों को तोड़ मरोड़कर जनता को गुमराह करना यही रानीखेत विधायक की आदत बन गई है। बेहतर होता यदि लाइव आकर अपने विकास कार्यों पर चर्चा करते। कैसे रानीखेत विधानसभा के विकास कार्यों को नया आयाम मिले, इस पर जनता से विचार विमर्श करते, मगर नही इन्हे सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करना है। विधायक जी आजकल की जनता पढ़ी लिखी है और सब जानती है समझती है ऐसे गुमराह नही कर पाओगे जनता को अब।

Address

उत्तराखण्ड
Ranikhet
263645

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विधानसभा रानीखेत की हलचल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share