29/08/2025
खेल जीवन में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का परिचायक है, और खिलाड़ियों की मेहनत ही उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती है।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित यूपी टी-20 लीग के तीसरे संस्करण के 22वें मुकाबले में टीम लखनऊ फॉल्कंस और कानपुर सुपर स्टार्स के बीच रोमांचक खेल हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जहाँ यूपी T-20 लीग के चेयरमैन, पूर्व DGP डीएस चौहान जी भी साथ मौजूद रहे।
कानपुर सुपर स्टार्स की शानदार जीत पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई और बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए टीम के कप्तान समीर रिज़वी को विशेष शुभकामनाएँ।
सभी खिलाड़ियों को आगामी मैचों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।