09/01/2025
राष्ट्रीय जतरा केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक महासचिव नीलम बिरूली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महोत्सव का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और जनजातीय समुदायों की अद्वितीय पहचान को प्रोत्साहन देना है।
बैठक में आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई,
महोत्सव का मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ और क्षेत्रीय व्यंजन होंगे। यह आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है, जिसे हर उम्र और पृष्ठभूमि के लोग आनंदित कर सकते हैं।
महासचिव नीलम बिरूली ने इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों आग्रह किया और भारत के सांस्कृतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनाने का आह्वान किया।
शीतल तिर्की माला कुजूर अमित तिर्की हरीश मुंडा बादल मुंडा दीपक तिर्की विशाल मुंडा आशीष मुंडा दीपराज बेदिया महावीर मुंडा मानसिंह मुंडा शनि मुंडा राम मुंडा सोनू मुंडा हेमंत मुंडा रमेश मुंडा ने इत्यादि शामिल थे