04/09/2020
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3078651635576945&id=221875944587876
*किसान मांग दिवस के अवसर पर आज भाकपा की रांची ईकाई ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।*
रांची, 4 सितंबर : किसान मांग दिवस के अवसर पर आज भाकपा की रांची ईकाई ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। इस धरना का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव अजय कुमार सिंह और परिषद सदस्य उमेश नज़ीर कर रहे थे।
इस मौके पर भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि किसान आज बहुत ही असहाय स्थिति में जबरन डाल दिया गया। जबकि कोविद-19 महामारी के दौरान जब किसानों की प्रासंगिकता आज स्वयंसिद्ध हो चुकी है। फिर भी इनकी उपेक्षा हमारे लिए शर्मनाक है।
वहीं उमेश नज़ीर ने किसानों की खेती योग्य जमीन की अंधाधुंध लूट-खसोट पर सवाल उठाया और कहा है कि वर्तमान सरकार, देश और राज्य की वास्तविकता से मुंह चुरा रही है। जबकि किसान आज पूरे देश में अपनी मांगों को लेकर गोलबन्द हो रहे हैं।
इस अवसर पर भाकपा की रांची जिला इकाई ने केंद्र व राज्य सरकार से अपील की है कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी तीनों अध्यादेश को वापस लिया जाए। 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 10 हज़ार प्रति माह पेंशन दी जाए और सभी किसानों को कोरोना काल में 10 हज़ार रुपये प्रोत्साहन भत्ता दी जाए। साथ ही कोयला के कॉमर्सियल माइनिंग के प्रस्ताव को वापस लेते हुए जिन किसानों की जमीन में कोयला है, उनका कॉपरेटिव बनाकर खनन करायी जाए।इसके अतिरिक्त यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाये और किसानों को कर्ज माफ किया जाए और बगैर ब्याज के ऋण मुहैया कराया जाए।
इस सांकेतिक धरना में एआईएस एफ के राज्य अध्यक्ष मेहुल मृगेंद्र, बीरेंद्र विश्वकर्मा, श्यामल चक्रवर्ती, मनोज ठाकुर, अनिकेत चौधरी, अनूप कुमार महतो, कुमार सानू सहित कई लोग उपस्थित थे।