मन के भाव

मन के भाव कुछ बोलने से बेहतर है , हर अहसास को कागज पर उतरना ।।

05/06/2026

मेरे हजारों मन्नतों के धागे टूट कर बिखर गए, उसकी ज़रा सी खुशकिस्मती के आगे।
ऐ ख़ुदा तुझे मुझे दर्द देना ही था तो कोई लाइलाज मर्ज दे देता, तुने अच्छा नहीं किया मेरे दिल को बीमार करके।।

18/02/2026

सबर हर जख्म का मरहम है।
वक्त हर दर्द की दवा है ।
कुछ भूलने या याद रखने की जरूरत नहीं, वक्त की साख पर हर किस्सा लिखा है।
कोई कुछ ले जाए जो तुम से दोस्तों तो समझना कि कुछ बोझ ख
कम कर गया वो दुनिया दारी का।
जो जैसा है उसे वैसा ही रहने दो यहाँ, खुद बखुद ही वक्त की मार से सॅवर जाएगा ।।।
मुश्किलें लाख पाँव जमाए, वक्त का रुख हर बार नजारा बदल जाएगा ।।
हम तुम कौन हैं यहाँ, सैकड़ों कारवाँ मिट्टी में समा गए।
कुछ याद है जमाने को और कुछ धुआँ हो गए।।
💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖

14/02/2026

कुछ कागज़ के पन्ने कोरे रह जाते हैं,उन पर नहीं उभर पाती हैं अभिव्यक्तियां मन की।।
कुछ संवेदनाएं दफ़न हो जाती हैं मन के भीतर कही,उन को कोई सुनने वाला नहीं होता।
कुछ फूल खिलने से पहले ही मसल दिए जाते हैं,उनको गृहण करने वाले ही मुंह मोड़ जाते हैं।
कुछ इंतजार सिर्फ इंतजार ही बन के रह जाते हैं,उनके पास कोई लौट कर आने वाला नहीं होता।
कुछ आंसू खारे पानी से बढ़कर कुछ ओर नहीं हो पाते,उनके पास कभी नहीं आते चरण कोई उनके काबिल।
कुछ ख़्वाब सिर्फ ख़्वाब बन कर रह जाते हैं,उनको नहीं मिलते वो मंजर जो रूह को सुकून की नींद सो जाने दें।
कुछ काग़ज़,कुछ संवेदनाएं,कुछ फूल,कुछ इंतजार,कुछ आंसू,कुछ ख़्वाब बस मुंतशिर के सिवा कुछ और नहीं हो पाते।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

जीवन की अंतिम घड़ी और तेरे लौट आने की खबर हो, इससे खूबसूरत मौत आ ही नहीं सकती।तुझसे बिछड़ कर जो जिंदगी कटी है,उससे बद्तर...
12/02/2026

जीवन की अंतिम घड़ी और तेरे लौट आने की खबर हो, इससे खूबसूरत मौत आ ही नहीं सकती।
तुझसे बिछड़ कर जो जिंदगी कटी है,उससे बद्तर कोई बात हो ही नहीं सकती।।
मेरी आंखों में जो इंतजार जारी है, मेरी आंखों में जो इंतजार जारी है।
इससे बेहतर कोई इबादत हो ही नहीं सकती।
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

किसी रोज़ छत की मुडेर से डूबता सूरज देखकर ख्याल आया था कि बस उतनी दूर ही तो जाकर डूब जाना है।मगर आज बरसों बाद ये समझ आया...
31/10/2025

किसी रोज़ छत की मुडेर से डूबता सूरज देखकर ख्याल आया था कि बस उतनी दूर ही तो जाकर डूब जाना है।
मगर आज बरसों बाद ये समझ आया की डूबने से पहले तय करनी पड़ती है एक यात्रा।
हकीकत में दर्द तो यात्रा में मिलते हैं डूबना तो सुखद अंत है।

खुले आसमान को देख के मन उठती हैं तरंगें,आसमान का स्वच्छंद होना ही मुझे जीने की प्रेरणा देता है।सारे विश्व को ढांके  है ख...
23/06/2025

खुले आसमान को देख के मन उठती हैं तरंगें,आसमान का स्वच्छंद होना ही मुझे जीने की प्रेरणा देता है।
सारे विश्व को ढांके है खुद के विस्तार से फिर भी अकेला और अपने आप में मगन है।
क्या मैं भी हो पाऊंगी आसमान की तरह आजाद और आनंदित , छोड़ पाऊंगी हर एक बंधन को पीछे और मगन हो पाऊंगी अपने आप में ।

बड़ा गहरा ताल्लुक़ है मेरा उसके साथ, मैं जितनी आम हूं उसके लिए वो उतना ही मेरे लिए खास है।।कुछ इतनी ही दूरियां हैं हमारे...
18/06/2025

बड़ा गहरा ताल्लुक़ है मेरा उसके साथ, मैं जितनी आम हूं उसके लिए वो उतना ही मेरे लिए खास है।।
कुछ इतनी ही दूरियां हैं हमारे बीच कि मिलना मुमकिन नहीं कई जन्मों तक,और मुझे लगता है कि वो यही कही आस पास है।

तुम मेरे खयालों में आते हो अक्सर, अक्सर मुझे खूबसूरत खयाल आते हैं।
31/05/2025

तुम मेरे खयालों में आते हो अक्सर, अक्सर मुझे खूबसूरत खयाल आते हैं।

बहुत छोटी सी एक आरज़ू कर ली,हमने एक पत्थर की मूरत से मोहब्बत कर ली।ख्वाब आंखों को दिए हमने कि वो बोल उठेगा, कुछ इस तरह ह...
30/05/2025

बहुत छोटी सी एक आरज़ू कर ली,हमने एक पत्थर की मूरत से मोहब्बत कर ली।
ख्वाब आंखों को दिए हमने कि वो बोल उठेगा, कुछ इस तरह हमने अपनी ही कीमत कम कर ली।

Address

Vikas Nagar, Jwala Nagar
Rampur
244901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मन के भाव posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category