SNT News

Directions Contact the establishment

SNT News SNTnewsofficial

14/08/2026

“विदेश नीति पर बात करते हुए राहुल गांधी ने मर्यादा की सब सीमाएं लांघ दीं। ऐसा लगता है कि जंतर-मंतर पर बनी रील का सबसे ज्यादा असर राहुल गांधी के दिमाग पर हुआ।”
राहुल गांधी के बयान और सुधीर चौधरी की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। वहीं, राहुल गांधी लगातार सरकार की विदेश नीति और चीन से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं।

विदेश नीति को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। र...
14/08/2026

विदेश नीति को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए विदेशी नेताओं को गले लगाने वाली कूटनीति पर सवाल उठाए।

“विदेश नीति पर बात करते हुए राहुल गांधी ने मर्यादा की सब सीमाएं लांघ दीं। ऐसा लगता है कि जंतर-मंतर पर बनी रील का सबसे ज्यादा असर राहुल गांधी के दिमाग पर हुआ।”
राहुल गांधी के बयान और सुधीर चौधरी की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। वहीं, राहुल गांधी लगातार सरकार की विदेश नीति और चीन से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रहे हैं।

“जनता तय करे, सन्वाद से भाग कौन रहा है?” — अमित शाहसंसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को...
13/08/2026

“जनता तय करे, सन्वाद से भाग कौन रहा है?” — अमित शाह

संसद में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को खुली चुनौती दी। शाह ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है और छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि विपक्ष तय करे कि उसे चर्चा चाहिए या हंगामा। उन्होंने दावा किया कि चर्चा होने पर सभी सवालों के जवाब जनता के सामने स्पष्ट हो जाएंगे।

देश के लिए कांग्रेस जरूरी है” — राहुल गांधीराहुल गांधी ने कांग्रेस की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश...
10/08/2026

देश के लिए कांग्रेस जरूरी है” — राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने और जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस जरूरी है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाती रहेगी।

📌 राहुल गांधी का संदेश:
“देश में मजबूत विपक्ष और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कांग्रेस की भूमिका जरूरी है।”

07/08/2026

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को "हिपोक्रेट (पाखंडी)" बताते हुए कहा कि कांग्रेस उन राज्यों में छात्रों की समस्याओं पर चुप रहती है, जहां उसकी सरकार या सहयोगी दल सत्ता में हैं, लेकिन दूसरे राज्यों के मुद्दों पर राजनीति करती है।

झारखंड छात्र आंदोलन पर रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमलाझारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता ...
07/08/2026

झारखंड छात्र आंदोलन पर रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को "हिपोक्रेट (पाखंडी)" बताते हुए कहा कि कांग्रेस उन राज्यों में छात्रों की समस्याओं पर चुप रहती है, जहां उसकी सरकार या सहयोगी दल सत्ता में हैं, लेकिन दूसरे राज्यों के मुद्दों पर राजनीति करती है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी देशभर के छात्रों की चिंता करने की बात करते हैं, लेकिन झारखंड में लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर कांग्रेस की जवाबदेही से बच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दोहरे मापदंड अपना रही है।

वहीं, राहुल गांधी ने झारखंड छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

07/08/2026

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान RSS के सरसंघचालक Mohan Bhagwat ने Gen Z (युवा पीढ़ी) और हाल के छात्र आंदोलनों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि Gen Z की शिकायतें वास्तविक और जायज़ हैं, इसलिए उन्हें गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

मुंबई में Gen Z पर बोले मोहन भागवत, कहा— "युवाओं की शिकायतें जायज़ हैं, उन्हें सुना जाना चाहिए"मुंबई में आयोजित एक कार्य...
07/08/2026

मुंबई में Gen Z पर बोले मोहन भागवत, कहा— "युवाओं की शिकायतें जायज़ हैं, उन्हें सुना जाना चाहिए"

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान RSS के सरसंघचालक Mohan Bhagwat ने Gen Z (युवा पीढ़ी) और हाल के छात्र आंदोलनों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि Gen Z की शिकायतें वास्तविक और जायज़ हैं, इसलिए उन्हें गंभीरता से सुना जाना चाहिए।

मोहन भागवत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन संवाद का एक वैध माध्यम है। जब लोगों की बात नहीं सुनी जाती, तब वे आंदोलन का रास्ता अपनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रविरोधी नहीं कहा जाना चाहिए, बल्कि उनकी बात सुनकर समाधान निकालने का प्रयास होना चाहिए।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर भी ज़ोर देते हुए कहा कि युवाओं की चिंताओं को समझना और उनके साथ तर्कपूर्ण संवाद करना समय की मांग है। साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य समाज को बांटना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए।

योगी सरकार ने वापस लिया अखिलेश सरकार के समय का विवादित मदरसा विधेयकलखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाजवाद...
06/08/2026

योगी सरकार ने वापस लिया अखिलेश सरकार के समय का विवादित मदरसा विधेयक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में लाए गए विवादित मदरसा विधेयक को वापस लेने का फैसला किया है।

सरकार का कहना है कि विधेयक के कुछ प्रावधान संवैधानिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं थे। यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी न मिलने के कारण कभी कानून के रूप में लागू नहीं हो सका था।

सरकार के अनुसार, विधेयक में मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों को कुछ मामलों में विशेष कानूनी संरक्षण देने का प्रावधान था, जिस पर संवैधानिक आपत्तियां जताई गई थीं। अब राज्य सरकार ने इसे औपचारिक रूप से वापस लेने का निर्णय लिया है।

कंगना रनौत का दावा: "कई हिंदू लड़कियां इस्लाम के संपर्क में आते ही कट्टरपंथी बन जाती हैं"भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना ...
06/08/2026

कंगना रनौत का दावा: "कई हिंदू लड़कियां इस्लाम के संपर्क में आते ही कट्टरपंथी बन जाती हैं"

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने एक वीडियो संदेश में कंगना ने दावा किया कि "कई हिंदू लड़कियां इस्लाम के संपर्क में आते ही कट्टरपंथी बन जाती हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह अब खुद को पहले की तुलना में एक "जागृत हिंदू" मानती हैं।

कंगना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां उनके समर्थक उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं आलोचकों ने इस टिप्पणी को विवादित और विभाजनकारी बताया है।

Address

Rajgarh
465679

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SNT News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to SNT News:

Shortcuts

Share