Comedy Adda

Comedy Adda Comedy �| Cricket �| Movies �| Drama�

02/09/2024
is confirmed yet but something going on👀
28/08/2024

is confirmed yet but something going on👀

04/08/2024

ऐसी कॉमेडी फिल्म दोबारा नहीं बन सकती

19/11/2023

कितने भाग्यशाली है वो लोग जिन्हें क्रिकेट में बिल्कुल भी रुचि नहीं है!!!😭😭😭😭

अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 7 सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं...
12/10/2023

अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 7 सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 62 गेंद पर 13 चौकों और 4 छक्कों के साथ शतक पूरा किया। सचिन तेंदुलकर ने 44 वर्ल्ड कप पारियों में 6 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा केवल 19 विश्व कप पारियों में 7 शतक जड़ चुके हैं। 1975 में वनडे वर्ल्ड कप स्टार्ट हुआ। रोहित से पहले कोई बल्लेबाज यह नहीं कर सका। 2011 वनडे वर्ल्ड कप में ड्रॉप कर दिए गए रोहित शर्मा ने उसके बाद हर वर्ल्ड कप में बल्ले से तूफान उठाया है।

यही नहीं, रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल ने 551 पारियों में 553 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने सिर्फ 473 पारियों में ही गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही नहीं, रोहित शर्मा साल 2017, 2018, 2019 और 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज किसी भी साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के नहीं लगा सका है। हिटमैन को वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक जड़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने की बधाई दें।🏏 ❤️

 #मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023मतदान करने को रहें तैयार यह है हम सबका अधिकार ➡️मध्यप्रदेश में मतदान की तिथि -𝟏𝟕 नवंब...
11/10/2023

#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023

मतदान करने को रहें तैयार
यह है हम सबका अधिकार

➡️मध्यप्रदेश में मतदान की तिथि -𝟏𝟕 नवंबर 𝟐𝟎𝟐𝟑

Election Commission of India

विराट कोहली ICC टूर्नामेंट्स में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेल...
11/10/2023

विराट कोहली ICC टूर्नामेंट्स में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 चौकों की मदद से 85 रनों की पारी खेल कर विराट ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। विराट कोहली ICC के सीमित ओवरों के टूर्नामेंट यानी वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली के ICC टूर्नामेंट्स की 64 पारियों में 2785 रन हो गए हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर के 58 पारियों में 2719 रन हैं। विराट कोहली ने 270 पारियों में क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 11000 वनडे रन पूरे कर लिए। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले नॉन-ओपनर खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

विराट कोहली और केएल राहुल की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई। विराट कोहली और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 214 गेंद पर 165 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने अजय जडेजा और रॉबिन सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जडेजा और रॉबिन ने 1999 वर्ल्ड कप में कंगारुओं के खिलाफ 141 रन की साझेदारी की थी। वहीं, 2019 विश्व कप में रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 127 रन जोड़े थे। इसके साथ ही विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय फील्डर भी बन गए। विराट ने जसप्रीत बुमराह के तीसरे ओवर में स्लिप में गोते लगाकर मिचेल मार्श का कैच पकड़ने के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली को इसके लिए ड्रेसिंग रूम में सर्वश्रेष्ठ फील्डर का मेडल देकर सम्मानित किया गया विराट कोहली को ICC टूर्नामेंट्स में सर्वाधिक रन बनाने वाला भारतीय बल्लेबाज बनने के लिए शुभकामनाएं दें।🏏 ❤️

Address

Mohandra Panna
Pawai
488442

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Comedy Adda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Comedy Adda:

Share