RANG MARCH

RANG MARCH प्रदर्श कलाओं के प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं युवाओं के प्रोत्साहन को समर्पित रेपर्टरी संस्थान।

जन्मदिन की शुभकामनाएं सृष्टि !रंग मार्च, पटना से बाल कलाकार के रूप में जुड़ी सृष्टि शर्मा का आज जन्मदिन है। फिलहाल वक्त ...
11/08/2026

जन्मदिन की शुभकामनाएं सृष्टि !

रंग मार्च, पटना से बाल कलाकार के रूप में जुड़ी सृष्टि शर्मा का आज जन्मदिन है। फिलहाल वक्त मैनेजमेंट की छात्रा हैं और साथ में रंगमंच भी कर रही हैं। आगामी प्रस्तुतियों में कई प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगी।

खुशहाल और सफल जीवन की कामना के साथ रंग मार्च की ओर से ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।

Shreya Sharma Sarita Sharma

रंग मार्च के लिए गौरव के क्षणसंस्थान से सम्बद्ध सीतामढ़ी जिले में भूमिजा के संस्थापक युवा रंगकर्मी डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ...
09/08/2026

रंग मार्च के लिए गौरव के क्षण

संस्थान से सम्बद्ध सीतामढ़ी जिले में भूमिजा के संस्थापक युवा रंगकर्मी डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विश्वविद्यालय संगीत एवं नाट्य विभाग से नाट्यशास्त्र (Dramatics) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रो. (डॉ.) लावण्य कीर्ति सिंह 'काव्य' के निर्देशन में प्राप्त की है।

इनका शोध विषय "प्राचीन भारतीय रंगशाला का स्थापत्य एवं शिल्प : एक अध्ययन" रहा। इस शोध में भरतमुनि के नाट्यशास्त्र के आलोक में प्राचीन भारतीय रंगशालाओं की स्थापत्य परंपरा, रंगमंचीय संरचना, शिल्प, सांस्कृतिक चेतना तथा भारतीय रंगपरंपरा के विकास का गहन एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। यह शोध भारतीय रंगमंच एवं नाट्यशास्त्र के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अकादमिक योगदान माना जा रहा है।

सीतामढ़ी के संभवतः ये थिएटर के पहले PhD हैं। रंग मार्च, पटना की ओर से ढेरों शुभकामनाएं और बधाई।



Centre for Cultural Resources and Training - CCRT, New Delhi Ministry of Culture, Government of India Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Nczcc Prayagraj

रंग मार्च, पटना के संस्थापक निर्देशक / सचिव मृत्युंजय शर्मा को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत सांस्कृतिक स्त्रोत ...
09/08/2026

रंग मार्च, पटना के संस्थापक निर्देशक / सचिव मृत्युंजय शर्मा को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) की ओर से सत्र 2025-26 के लिए "बिहार रंगमंच में अनिल कुमार मुखर्जी के रंगमंचीय योगदान का विश्लेषणात्मक अध्ययन" विषय पर शोध के लिए जूनियर फेलोशिप प्रदान किया गया है।

समाचार पत्रों में खबर @ दैनिक भास्कर। @कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार।
Mrityunjay Sharma



Centre for Cultural Resources and Training - CCRT, New Delhi Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Nczcc Prayagraj j National School of Drama

भरतनाट्यम : शास्त्रीय नृत्य की कक्षाएं जारी हैं। प्रशिक्षक संस्थापक सचिव/सदस्य, रंग मार्च, पटना नूपुर चक्रवर्ती, नृत्य श...
09/08/2026

भरतनाट्यम : शास्त्रीय नृत्य की कक्षाएं जारी हैं।
प्रशिक्षक संस्थापक सचिव/सदस्य, रंग मार्च, पटना नूपुर चक्रवर्ती, नृत्य शिक्षक, बिहार शिक्षा विभाग।
Noopur Chakraborty


Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India

रंग मार्च के लिए गौरव के क्षणरंग मार्च, पटना के संस्थापक निर्देशक / सचिव मृत्युंजय शर्मा को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरका...
09/08/2026

रंग मार्च के लिए गौरव के क्षण

रंग मार्च, पटना के संस्थापक निर्देशक / सचिव मृत्युंजय शर्मा को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) की ओर से सत्र 2025-26 के लिए "बिहार रंगमंच में अनिल कुमार मुखर्जी के रंगमंचीय योगदान का विश्लेषणात्मक अध्ययन" विषय पर शोध के लिए जूनियर फेलोशिप प्रदान किया गया है।
Mrityunjay Sharma



Centre for Cultural Resources and Training - CCRT, New Delhi Ministry of Culture, Government of India Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Nczcc Prayagraj National School of Drama

बिहार सरकार के नवनियुक्त माननीय मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को रंग मार्च, पट...
09/08/2026

बिहार सरकार के नवनियुक्त माननीय मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को रंग मार्च, पटना की ओर से संस्थान के निर्देशक श्री मृत्युंजय शर्मा ने बधाई दी। साथ में हैं कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री बरुण कुमार सिंह।



Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India Nczcc Prayagraj
Barun Singh BJP Bihar

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा बिहार दिवस पर गांधी मैदान के मंच पर आयोजित नुक्कड़ नाटक श्रृंखला में रंग मार्च पटना क...
09/08/2026

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा बिहार दिवस पर गांधी मैदान के मंच पर आयोजित नुक्कड़ नाटक श्रृंखला में रंग मार्च पटना की नुक्कड़ प्रस्तुति 'आधी आबादी' की मंचीय तस्वीरें।

नाट्यलेख - मृत्युंजय शर्मा
निर्देशक - श्रेया शर्मा।
दिनांक - 22 मार्च, 2026.


Bihar Education Department

10वा थिएटरवाला नाट्योत्सव 27-31 मार्च, 2026 | प्रेमचंद रंगशाला, पटनासम्पन्न। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार, संस्कृ...
09/08/2026

10वा थिएटरवाला नाट्योत्सव
27-31 मार्च, 2026 | प्रेमचंद रंगशाला, पटना
सम्पन्न।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज और बिहार संगीत नाटक अकादमी के साथ सभी प्रतिभागी कलाकारों, मीडिया के साथियों और दर्शकों के प्रति रंग मार्च, पटना टीम की ओर से आभार। जय रंगमंच। जय बिहार। जय हिंदी।



Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India Nczcc Prayagraj

10वा थिएटरवाला नाट्योत्सव 27-31 मार्च, 2026 | प्रेमचंद रंगशाला, पटनानाट्योत्सव के अंतिम दिन 31 मार्च, 2026 को रंग मार्च ...
09/08/2026

10वा थिएटरवाला नाट्योत्सव
27-31 मार्च, 2026 | प्रेमचंद रंगशाला, पटना

नाट्योत्सव के अंतिम दिन 31 मार्च, 2026 को रंग मार्च आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि सदस्य, बिहार विधान सभा श्री सियाराम सिंह को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मंच पर मौजूद श्री बरुण सिंह, अध्यक्ष, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, भाजपा बिहार ने उनका स्वागत किया और रंग मार्च के सचिव सह नाट्योत्सव के निर्देशक मृत्युंजय शर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।



Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Ministry of Culture, Government of India Nczcc Prayagraj

Address

Krishna Building, Fourth Floor, S. P. Verma Road
Patna
800001

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 7am - 4pm

Telephone

9334442401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RANG MARCH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to RANG MARCH:

Shortcuts

Share