23/08/2026
दोस्तों के साथ नहाने गया 15 साल का किशोर गहरे पानी में लापता! शेखपुरा के सुरदासपुर पहाड़ी स्थित खाई में हादसे के बाद करीब 8 घंटे से प्रियांशु उर्फ अमन की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। करीहो गांव के रहने वाले किशोर के परिजन बेसब्री से उसके मिलने का इंतजार कर रहे हैं।