Bolo Zindagi

Call Directions Website Contact the establishment

Bolo Zindagi "Bolo Zindagi" is an online magazine & Social-Cultural Program service. (Introduced By Rakesh Singh 'Sonu')

22/08/2026

पटना का #बिरला_मंदिर जो श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। पटना के सब्जीबाग इलाके में स्थित इस मंदिर के पीछे छिपी है बिरला परिवार की धार्मिक विरासत, लक्ष्मी-नारायण की आस्था और पटना के बदलते इतिहास की एक कहानी। 🙏🙏🙏
#
#
#

क्या हम मिलावटी पेट्रोल इस्तेमाल कर रहे हैं ? ⛽⚠️इन दिनों कुछ लोग अपनी स्कूटर/बाइक लेकर मैकेनिक के पास पहुंच रहे हैं और ...
21/08/2026

क्या हम मिलावटी पेट्रोल इस्तेमाल कर रहे हैं ? ⛽⚠️

इन दिनों कुछ लोग अपनी स्कूटर/बाइक लेकर मैकेनिक के पास पहुंच रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं कि गाड़ी स्टार्ट होने में परेशानी कर रही है।

कई मामलों में मैकेनिक भी तुरंत कारण नहीं समझ पा रहे हैं और कह रहे हैं कि शायद पेट्रोल में मिलावट या खराब गुणवत्ता की वजह से समस्या आ रही है।

लेकिन सवाल यह है—क्या इसका कोई ठोस सबूत है? फिलहाल सिर्फ मैकेनिकों की बात के आधार पर पेट्रोल में मिलावट को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा।

हालांकि, एक बात साफ है—अगर बड़ी संख्या में वाहन मालिक ऐसी शिकायत कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज भी नहीं किया जाना चाहिए।

दिलचस्प बात यह है कि केंद्र सरकार ने हाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और संभावित contamination को लेकर देशभर में अतिरिक्त जांच की बात कही है। सरकार के अनुसार हजारों नमूनों की जांच हुई और कुछ मामलों में contamination मिलने पर संबंधित पंपों की बिक्री भी रोकी गई।

बिहार सरकार का Food & Consumer Protection Department भी पेट्रोल-डीजल में मिलावट पर नियंत्रण की जिम्मेदारी रखता है।

तो सवाल सिर्फ इतना है—

क्या बिहार में भी ऐसी शिकायतों की गंभीरता से जांच हो रही है?

अगर जनता की शिकायतें सरकार तक पहुंच रही हैं, तो किसी बड़े हंगामे या लोगों के आर्थिक नुकसान से पहले पेट्रोल के सैंपल की जांच और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।

आपकी क्या राय है? क्या आपको या आपके किसी परिचित को भी हाल में पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक/स्कूटर में ऐसी समस्या हुई है?

👇 कमेंट में जरूर बताएं।





15/08/2026

Maa Blood Centre के सहयोग से Patna Scooter Traders Association द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#
#
#

Maa Blood Centre - Patna

📌पटना में हुई  ाय_डॉग' की विशेष स्क्रीनिंग, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीजनिर्देशक अमित राय की बहुप्रतीक्षित पारिव...
31/07/2026

📌पटना में हुई ाय_डॉग' की विशेष स्क्रीनिंग, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

निर्देशक अमित राय की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक फिल्म 'ओह माय डॉग' 7 अगस्त को देशभर में रिलीज होगी। उसके पहले आज पटना में विशेष ऑडियंस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म का पटना कनेक्शन भी खास है, क्योंकि इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा राजधानी पटना में शूट किया गया है। इस वजह से यह स्क्रीनिंग फिल्म के लिए किसी "होमकमिंग" से कम नहीं रही।

ऐसे में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक अमित राय और अभिनेता राजेश कुमार ने दर्शकों से मुलाकात कर फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म का बिहार से गहरा नाता भी है। पटना के दर्शकों ने फिल्म की भावनात्मक कहानी, पारिवारिक मनोरंजन और करुणा व संवेदनशीलता से भरे संदेश की जमकर सराहना की। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने निर्मताओं का विश्वास और मजबूत किया कि फिल्म अपनी गुणवत्ता और दर्शकों की सकारात्मक चर्चा (वर्ड ऑफ माउथ) के दम पर सफलता हासिल करेगी।

पटना में आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग देशव्यापी प्री-रिलीज अभियान का हिस्सा है। इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग इंदौर, दिल्ली, पुणे, लखनऊ और कोलकाता में हो चुकी है। आने वाले दिनों में अहमदाबाद, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़ और मुंबई में भी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। यह रणनीति द लंचबॉक्स और लापता लेडीज़ जैसी चर्चित फिल्मों की रिलीज मॉडल से प्रेरित है, जिनकी सफलता में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया की अहम भूमिका रही थी।

इस अवसर पर निर्देशक अमित राय ने कहा, "पटना में 'ओह माय डॉग' को लेकर आना मेरे लिए बेहद भावुक पल है। इस शहर का हमारी फिल्म से गहरा रिश्ता है क्योंकि इसकी शूटिंग का बड़ा हिस्सा यहीं हुआ है। बिहार मेरा गृह राज्य है, इसलिए यहां के दर्शकों के साथ फिल्म साझा करना मेरे लिए बेहद खास है। मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को अपनाएंगे और इसके करुणा व इंसानियत के संदेश को आगे बढ़ाएंगे।"

वहीं अभिनेता राजेश कुमार ने कहा, "बिहार से होने के नाते पटना के दर्शकों के साथ यह फिल्म देखना मेरे लिए बेहद व्यक्तिगत और यादगार अनुभव है। यहां के लोगों का अपनापन अलग ही है। दर्शकों को हंसते, मुस्कुराते और फिल्म की भावनाओं से जुड़ते देखना हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।"

'ओह माय डॉग' का निर्माण अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने बाबूलाल बिस्कोप तथा थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलाख्याना बरुआ, विजय मिश्रा, बुल्लु कुमार के साथ-साथ डॉग स्टार ऑस्कर और ब्रूनो सहित 250 से अधिक प्रशिक्षित कुत्ते भी नजर आएंगे। यह पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#
#
#

19/07/2026

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में "शिव दुर्गा कृष्ण काली मंदिर" (SDKK) के सौजन्य से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 🙏🙏🙏
#
#
#

05/07/2026

"Demotivate करनेवालों को Thankyou बोलिए" : Shweta Rathore , Miss World Fitness Physique
#
#
#

📌  : Celebrations By   Of   27 जून 2026 को भारतीय मूल के अमेरिकियों द्वारा टेक्सास में अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल ...
30/06/2026

📌 : Celebrations By Of

27 जून 2026 को भारतीय मूल के अमेरिकियों द्वारा टेक्सास में अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में "अमेरिका 250" का जश्न खूब धूमधाम से मनाया गया जिसमें बहुत संख्या में वहां वर्षों से रह रहे भारतीय अमेरिकियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 4 जुलाई, अमेरिकी स्वतन्त्रता दिवस के पूर्व यह आयोजन किया गया।

जहां सूरज सिंह को एयरफोर्स में सर्विस करने के लिए स्पेशल अवार्ड दिया गया तो वहीं श्रीमती संध्या सिंह को कम्युनिटी लीडर सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया। अन्य कई एनआरआई भारतीयों को भी संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

26/06/2026

विधायिका बनी गायिका मैथिली ठाकुर ने मंच पर आते ही दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया @ Ek Vivah Aisa Bhi.

24/06/2026

सामूहिक विवाह के 51 जोड़ों को जीवन यापन हेतु तौफे में क्या मिलें सामान❓Maa Vaishno Devi Seva Samiti, Patna

24/06/2026

मां वैष्णो देवी सेवा समिति, Patna के सदस्य Ritika Raj संग कुछ ऐसे झूमें मंच पर 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम (14 वाँ संस्करण) में 👌👌👌

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bolo Zindagi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Bolo Zindagi:

Shortcuts

Share