Team Md Aftab Alam

Team Md Aftab Alam Team Md Aftab Alam's Official page.

04/03/2026

आप सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1 अणे मार्ग के 'संकल्प सभागार' में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता...
22/02/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1 अणे मार्ग के 'संकल्प सभागार' में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले श्री वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने श्री वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुये कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। मेरी शुभकामना है कि श्री वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिये नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिये। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आप आगे बढ़ते रहिये, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

CM नीतीश ने बजट सत्र के पहले दिन बिहार विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन में सम्मिलित हुए।
02/02/2026

CM नीतीश ने बजट सत्र के पहले दिन बिहार विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन में सम्मिलित हुए।

CM नीतीश कुमार ने बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन माननीय बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ॰ प्रेम कुमार जी एवं बिहार वि...
02/02/2026

CM नीतीश कुमार ने बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन माननीय बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ॰ प्रेम कुमार जी एवं बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायाण सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज पटना के बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने पूरे परिसर की...
01/02/2026

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज पटना के बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने पूरे परिसर की व्यवस्था की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बुद्ध स्मृति पार्क में लोग अपने परिवार के साथ आते हैं। भगवान बुद्ध से जुड़ी बातें जानते हैं।

मुख्यमंत्री जी ने बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना भी की।

भ्रमण के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता श्री ललन सर्राफ समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बिहार में कई वीआईपी नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव, कुछ को मिला उच्च स्तरीय कवर तो कुछ की सुरक्षा में कटौती
28/01/2026

बिहार में कई वीआईपी नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव, कुछ को मिला उच्च स्तरीय कवर तो कुछ की सुरक्षा में कटौती

22/01/2026

कानून की रखवाली या रीलबाजी: रंगदारी गीत पर नाचती महिला पुलिस, क्या यही है बिहार पुलिस की पहचान?

CM नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन आज शिवहर जिलान्तर्गत बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर, देवकुली मंदिर परिसर में पर्...
19/01/2026

CM नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन आज शिवहर जिलान्तर्गत बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर, देवकुली मंदिर परिसर में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास कार्य का उदघाटन किया। इसके पश्चात कमलेश्वरी नन्दन सिंह बस स्टैंड का उद्घाटन, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन, विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/ उद्घाटन किया एवं विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किए।

#समृद्धि_यात्रा

CM नीतीश कुमार जी ने बख्तियारपुर में गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री जी ने गंगा रिवर फ्रंट ...
18/01/2026

CM नीतीश कुमार जी ने बख्तियारपुर में गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री जी ने गंगा रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत कराये गये विकास कार्यों एवं श्रद्धालुओं हेतु सुनिश्चित करायी गयी सुविधाओं की जानकारी भी ली।

CM नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी-2...
01/01/2026

CM नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी-2026 एवं कैलेण्डर-2026 का लोकार्पण किया।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Team Md Aftab Alam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Team Md Aftab Alam:

Share