30/08/2022
नाट्य संस्था रंगसृष्टि , पटना ( बिहार ) के द्वारा तीन दिवसीय अपना महोत्सव - 2022 दिनांक - 26.08.2022 से 28.08.2022 तक संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल , रोड न० - 0 , पटेल नगर , पटना के कैम्पस में आयोजन किया गया। अरुणोदया , पटेल नगर , पटना द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में अंतिम दिन दिनांक - 28.08.2022 ( रविवार ) को संध्या - 7.00 बजे नाट्य संस्था - अभिनय आर्ट्स , पटना की प्रस्तुति - " दूसरा अध्याय " लेखक - अजय शुक्ला , परिकल्पना & निर्देशन - मणिकांत चौधरी , प्रकाश परिकल्पना - रंगसृष्टि समूह , पटना । संगीत & साउंड - राहुल कुमार राज ने की।
मंच पर अभय- मणिकांत चौधरी , नीरजा - लाडली रॉय , होटल बॉय - रमेश सिंह , वस्त्र विन्यास - कुमारी अंजू , रंगमंच प्रोपर्टी - रमेश सिंह।
कार्यक्रम में अरुणोदया , पटना के मैनेजिंग डायरेक्टर कादम्बिनी सिन्हा के व्यवस्था , सहयोग सराहनीय और काबिले तारीफ रही। कादम्बिनी सिन्हा जी ने अपना महोत्सव - 2022 में उम्मीद से ज्यादा सहयोग दी, वह प्रतिवर्ष अपना महोत्सव जारी रहे और रंगमंच चला दर्शकों के द्वार कार्यक्रम में आपकी भूमिका आगे भी देंगी ये हमलोग उम्मीद करते हैं।
दर्शकों की उपस्थिति काफी थी और दर्शकों ने प्रस्तुति का खूब आनंद उठाया। नाटक - " दूसरा अध्याय " के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुया। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों , पदाधिकारियों , रंगकर्मियों , रंगनिर्देशकों एवं सहयोगियों को बहुत - बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। पटना रंगमंच के स्तंभ भाई मिथलेश सिंह, सुब्रत भट्टाचार्य, ओम कपूर और अंज़ारूल अपना महोत्सव 2022 के गवाह रहे इसके लिए हम सभी आपके बहुत बहुत आभारी हैं।