05/09/2022
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने शिक्षक दिवस के मौके पर बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य के सभी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं के हित में बड़े फैसले लिए हैं. राज्य में छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोली की शिक्षा दी जाएगी. इसके लिए शैक्षणिक सामग्री भी तैयार की जा रही है.
छत्तीसगढ़ के अद्भुत और रोचक तथ्य, सबसे पहले पाने के लिए बने रहें के साथ और पाए नवा नवा जानकारी
प्रमोशनल वीडियो बनाने के लिए संपर्क करें - [email protected]
Use has tag -