Purvanchal Bhojpuriya News पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज

  • Home
  • India
  • Padrauna
  • Purvanchal Bhojpuriya News पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज

Purvanchal Bhojpuriya News पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज पूर्वांचल की आवाज सच के साथ
अपना माटी अपना खबर

आज हमारे वैवाहिक जीवन के दो वर्ष पूर्ण हुए। ❤️परमपिता परमेश्वर एवं माँ थावे वाली की असीम कृपा, हमारे माता-पिता, गुरुजनों...
10/07/2026

आज हमारे वैवाहिक जीवन के दो वर्ष पूर्ण हुए। ❤️
परमपिता परमेश्वर एवं माँ थावे वाली की असीम कृपा, हमारे माता-पिता, गुरुजनों और आप सभी के स्नेह, प्रेम एवं आशीर्वाद से यह खूबसूरत सफर सुखद रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारा साथ सदैव प्रेम, विश्वास, सम्मान और खुशियों से भरा रहे।
आप सभी के प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद। 🙏💖
— अजय ❤️ सोनी
#पूर्वांचल_भोजपुरिया_न्यूज़

08/07/2026

📶 तमकुही विधानसभा में लगातार नेटवर्क समस्या से ग्रामीण परेशान।
पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज़ ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिओ कंपनी के कर्मचारी से सीधी बातचीत की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और ईमेल करने के बावजूद नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है, जिससे कॉल, इंटरनेट और ऑनलाइन भुगतान जैसी सेवाएँ प्रभावित हो रही हैं।
💬 आपके क्षेत्र में भी ऐसी समस्या है? अपनी राय और अनुभव कमेंट में ज़रूर साझा करें।
📲 किसी भी तरह की खबर या विज्ञापन चलाने के लिए WhatsApp करें: 7348029704
#
Jio
तमकुही राज विधानसभा

28/06/2026

🚨 बड़ी खबर | चौहान समाज के समाजसेवी संतोष चौहान पहुंचे सुजीत चौहान के घर, माता-पिता से मिलकर जताई संवेदना और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का दिया भरोसा।

27/06/2026

🚨 रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल! कार चालक ने कैमरे में कैद किया पूरा मामला
🔥 पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेने का आरोप, चालक के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
📹 कार चालक ने बनाया कथित रिश्वत का वीडियो, जांच की मांग तेज
डिस्क्लेमर:
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। संबंधित मामले की जांच जारी है। आधिकारिक जानकारी सामने आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

#पूर्वांचल_भोजपुरिया_न्यूज

🚨 पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज | ब्रेकिंग न्यूज़🌳 केले का पेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष!📍 हाजीपुर, वैशाली (बिहार)💥 मा...
27/06/2026

🚨 पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज | ब्रेकिंग न्यूज़

🌳 केले का पेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष!

📍 हाजीपुर, वैशाली (बिहार)

💥 मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़।

🔴 भतीजे ने धारदार हथियार से अपने ही चाचा की हत्या कर दी।

🚑 हमले में चाची और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

🚔 घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

🗣️ इस घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं।

👉 पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज को फ़ॉलो करें, ऐसी ही तेज़ और विश्वसनीय खबरों के लिए।

#पूर्वांचल_भोजपुरिया_न्यूज

26/06/2026

� बड़ी खबर | कुशीनगर
तरया कारी शाही से तमकुही रोड गई बारात में खूनी वारदात, युवक सुजीत चौहान की चाकू मारकर हत्या!
क्या है पूरा मामला? किस वजह से हुई वारदात? जानिए पूरी खबर सिर्फ पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज़ पर।

25/06/2026

📢 आप सभी का प्यार और समर्थन ही हमारी ताकत है।
अगर आपने अभी तक पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज को फॉलो नहीं किया है, तो अभी फॉलो करें और पूर्वांचल की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएँ।
🙏 धन्यवाद! ❤️
#पूर्वांचल_भोजपुरिया_न्यूज

सेवरही में सनसनीखेज वारदात: शादी में DJ पर डांस विवाद में चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को दबोचा, एक बाल अपच...
25/06/2026

सेवरही में सनसनीखेज वारदात: शादी में DJ पर डांस विवाद में चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को दबोचा, एक बाल अपचारी हिरासत में; आलाकत्ल चाकू बरामद
सेवरही/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना सेवरही क्षेत्र के अंतर्गत एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने और डांस करने के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेवरही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के 48 घंटे के भीतर वारदात में शामिल 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी (नाबालिग) को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया है।
डीजे पर डांस को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष:
मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार 22 जून 2026 की रात्रि में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने और उस पर डांस करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इस खूनी संघर्ष और मारपीट के दौरान सुजीत चौहान (पुत्र अमन चौहान), निवासी- बसडिला पाण्डेय, थाना- तुर्कपट्टी, जनपद- कुशीनगर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और सनसनी का माहौल था।
सेवरही थाने के अंबेडकरनगर वार्ड के रहने वाले हैं आरोपी:
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सेवरही थाने में नए कानून के तहत मुकदमा अपराध संख्या 148/2026 धारा 191(2), 191(3), 103(1) (हत्या) और 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के अंतर्गत केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार 24 जून 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 4 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
राहुल गोड़ पुत्र श्री शम्भू गोड़ (उम्र 19 वर्ष), निवासी- रकबा जंगली पट्टी, हाल मुकाम- वार्ड नं0 02 अम्बेडकरनगर, थाना- सेवरही, कुशीनगर।
गोलू रौनियार पुत्र मनोज जी रौनियार (उम्र 23 वर्ष), निवासी- वार्ड नं0 2 अम्बेडकरनगर, थाना- सेवरही, कुशीनगर।
ज्योति चौहान उर्फ अजीत चौहान पुत्र स्व0 किशुन चौहान (उम्र 26 वर्ष), निवासी- वार्ड नं0 2 अम्बेडकरनगर, थाना- सेवरही, कुशीनगर।
दिनेश कुमार उर्फ धनन्जय चौहान पुत्र दिलीप चौहान (उम्र 19 वर्ष), निवासी- वार्ड नं0 2 अम्बेडकरनगर, थाना- सेवरही, कुशीनगर।
इसके साथ ही वारदात में शामिल 01 नफर बाल अपचारी को भी पुलिस टीम ने कानून के दायरे में लेते हुए अभिरक्षा में लिया है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
इस जघन्य हत्याकांड का त्वरित खुलासा करने और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में सेवरही थाना के प्रभारी निरीक्षक (SHO) श्री विनय कुमार सिंह, पिपराघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (SI) श्री आकाश सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (SI) श्री अनिल शर्मा, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव और कांस्टेबल अमित सिंह की टीम ने बेहद सराहनीय व मुस्तैद भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों और बाल अपचारी के खिलाफ अग्रिम आवश्यक विधिक व कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


24/06/2026

कुशीनगर जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र के नमी चौहान (तरया करी शाही) निवासी के यहां से सोमवार की रात पुरानी बाजार स्थित काशी चौहान के घर बारात आई थी।
बारात के दौरान श्रीधर पट्टी निवासी सुजीत चौहान (19 वर्ष), पुत्र अजय चौहान, थाना तुर्कपट्टी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सेवरही ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।

🚩 मध्य प्रदेश में 14 गौ रक्षकों को उम्रकैद की सजा के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के गौरक्ष प्रांत अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ...
24/06/2026

🚩 मध्य प्रदेश में 14 गौ रक्षकों को उम्रकैद की सजा के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के गौरक्ष प्रांत अध्यक्ष रंजीत गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया
#राष्ट्रीय_बजरंग_दल #गौरक्षक #मध्यप्रदेश #ज्ञापन #रंजीत_गुप्ता #आकांक्षा_मिश्रा #गौमाता #हिंदू_समाज

Address

Tamkuhi Raj
Padrauna
274406

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purvanchal Bhojpuriya News पूर्वांचल भोजपुरिया न्यूज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category