Urmi

Directions

Urmi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Urmi, Badarpur, New Delhi.

हमारे देश में जहाँ एक मामूली ट्रैफिक रूल तोड़ने पर भी चालान सीधे हमारे घर पहुँच जाता है, उसी देश में एक बस 19 चालान और 1...
25/09/2026

हमारे देश में जहाँ एक मामूली ट्रैफिक रूल तोड़ने पर भी चालान सीधे हमारे घर पहुँच जाता है, उसी देश में एक बस 19 चालान और 1.75 लाख रुपये का जुर्माना होने के बावजूद सड़क पर कैसे दौड़ रही थी?
यमुना एक्सप्रेस-वे पर इसी बस में आग लगने से 9 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। राज कल्पना ट्रैवल्स की इस स्लीपर AC बस में यात्रियों ने पहले ही जलने की बदबू की शिकायत की थी, लेकिन ड्राइवर-कंडक्टर ने अनसुना कर दिया।

ये हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही और भ्रष्टाचार से किया गया कत्ल है। अगर समय पर बस को जब्त किया गया होता तो आज 9 परिवार उजड़ने से बच जाते।

सवाल प्रशासन से है - जब हेलमेट के लिए बाइक वाले को रोका जाता है तो 19 चालान वाली बस को किसकी शह पर चलने दिया जा रहा था?

मुझे इस वायरल वीडियो में महिला का बयान सुन कर गुस्से से ज्यादा तरस आता है, कैसे वो इन अपराधियों को डिफेंड कर रही है। कैस...
25/09/2026

मुझे इस वायरल वीडियो में महिला का बयान सुन कर गुस्से से ज्यादा तरस आता है, कैसे वो इन अपराधियों को डिफेंड कर रही है। कैसे अपनी कुंठित मानसिकता का प्रदर्शन कर रही है।
मुझे उस पीड़िता के लिए ही नहीं, इस सोच वाले घर में पल रही बेटियों के भविष्य के लिए ज्यादा डर लगता है।

इसका ये कहना कि -"कोचिंग था या स्कूल था? पहाड़ पर पढ़ने आई थी? मेला देखने आई थी? रात को क्यों आई? हमारे लड़कों ने तो बस मंदिर में शादी करवाने के लिए पकड़ा था।" जैसे शादी करवाने का ठेका उन लड़कों ने ले रखा हो।

सबसे ज्यादा पीड़ा इस बात की है कि एक महिला ही दूसरी महिला के सम्मान और अधिकार के खिलाफ ऐसी बातें कर रही है।

जिस घर में माँ ही ये कहती हो कि वह पीड़ित लड़की ही गलत है, उस घर की बेटी अपनी माँ से कैसे कहेगी कि -
मुझे शाम को कोचिंग जाना है,
मुझे नौकरी के लिए बाहर जाना है,
आज मेरे साथ कुछ गलत हुआ है...

क्योंकि उसे पता है, घर में ही उसे इंसाफ नहीं मिलेगा।


🙏🙏
25/09/2026

🙏🙏

22/09/2026

जमुई का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कहा - लड़की रात को लड़के के साथ घूम रही थी, सही कपड़े नहीं पहने थे, सुनसान जगह पर क्या कर रही थी..

अब ग्वालियर से कोचिंग से लौटती 2 लड़कियों का वीडियो देखा- ना रात है, ना सुनसान जगह है, ना कम कपड़े हैं, ना किसी लड़के के साथ हैं... फिर भी बाइक से आए दो लड़के उनका रास्ता रोकते हैं, बदतमीजी, अभद्रता करते हैं।

अब जमुई में लड़की को दोष देने वाले यहाँ किसे दोष देंगे ??

सच यही है कि लाख बार विक्टिम शेमिंग कर लो, पर असल दोष लड़की के कपड़ों या समय का नहीं, कुंठित मानसिकता, गन्दी परवरिश और दरिंदगी भरी सोच का है।

यही सोच कल कालकाजी मंदिर गई 17 साल की बच्ची के साथ 3 दरिंदों ने गैंगरेप किया, पुलिस बनकर आए थे। एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार का नाटक हो गया।

ये हाफ एनकाउंटर का नाटक बंद करो। केवल गीता पढ़ने, गीता पर हाथ रखने और गीता की कसमें खाने से न्याय नहीं मिलता।

महाभारत को दोहराने का समय आ चुका है - मतलब अब ऐसा कठोर न्याय चाहिए कि 30 दिन में चार्जशीट और फांसी जैसी सजा मिले, तभी भीड़ किसी बेटी को छूने से पहले सौ बार सोचेगी।

हमें नाटक नहीं, पक्का इंसाफ चाहिए। प्रशासन जागो।

दुनिया में कही भी सरकार अगर कुछ फैसले लेती है तो उसमें भी मोदी जी का हाथ होता है 🤣🤣🤣इतना पावर फुल है हमारे भारत के प्रधा...
22/09/2026

दुनिया में कही भी सरकार अगर कुछ फैसले लेती है तो उसमें भी मोदी जी का हाथ होता है 🤣🤣🤣
इतना पावर फुल है हमारे भारत के प्रधानमंत्री 💪

जय बजरंग बली🙏🙏
22/09/2026

जय बजरंग बली🙏🙏

Maa Maa! Pappu ke chakkar me Mera carrier barbad ho gya Maa!😂😂😂😂
21/09/2026

Maa Maa! Pappu ke chakkar me Mera carrier barbad ho gya Maa!😂😂😂😂

21/09/2026

जमुई, बिहार का वीडियो देख कर खून खौल गया।

रात में एक लड़का-लड़की खड़े हैं, और भीड़ आकर उन्हें घेर लेती है। एक लड़का उस लड़की को पीछे से पकड़ कर जबरदस्ती उठा कर ले जाने लगता है, वो खुद को छुड़ाने के लिए तड़पती है और लोग बचाने की जगह वीडियो बनाते रहते हैं।

ये कौन सी सोशल पुलिसिंग है? किसी को भी ये हक किसने दिया कि किसी लड़की के साथ सरे-आम ऐसी हैवानियत करे?

लड़की अपने दोस्त के साथ है, अपने प्रेमी के साथ है, इससे किसी को क्या मतलब? सहमति से घूमना कोई जुर्म है क्या?

भरत तिवारी पर 5 मिनट में एक्शन लेने वाली बिहार पुलिस, इस पर कब एक्शन लेगी? चेहरा दिख रहा है, वीडियो सबूत है। इन पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए कि अगली बार भीड़ किसी महिला की तरफ आँख उठाने से पहले सौ बार सोचे।

उम्मीद करती हूँ अपराधी जल्दी पकड़े जाएंगे और ऐसी सजा मिलेगी कि आगे से भीड़ किसी महिला की तरफ आँख उठाने से पहले सौ बार सोचे।

आज से 133 साल पहले लोकमान्य तिलक ने लोगों को जोड़ने और देशभक्ति जगाने के लिए गणेश उत्सव को सार्वजनिक रूप दिया था। वो परम...
21/09/2026

आज से 133 साल पहले लोकमान्य तिलक ने लोगों को जोड़ने और देशभक्ति जगाने के लिए गणेश उत्सव को सार्वजनिक रूप दिया था। वो परम्परा जो जोड़ने के लिए बनी थी, आज वही प्रकृति से हमारा नाता तोड़ रही है।

शास्त्रों में कहा गया है कि माता पार्वती ने अपने उबटन से गणेश जी को बनाया था, इसलिए हमेशा से मूर्ति मिट्टी और गोबर से ही बनती आई है। लेकिन अंग्रेजों के बाद गोबर को देहाती और बैकवर्ड समझा जाने लगा और हमारी ये पवित्र परम्परा अपमान बन गई।

और आज नतीजा आपके सामने है.

10 दिन तक जिसे हम प्यार से घर लाए, श्रृंगार किया, भोग लगाया, आज विसर्जन के बाद उसी बप्पा का हाथ सड़क पर टूटा पड़ा है, वही मुख कचरे में पड़ा है। ये वही हाथ है जिससे हमने विघ्न हरने की प्रार्थना की थी।

ये भक्ति नहीं है। ये दिखावा है। हमने POP की चमक-दमक वाली मूर्तियाँ अपना लीं जो पानी में कभी घुलती ही नहीं, जिन पर लगा लेड-मरकरी जैसा ज़हर हमारी नदियों को प्रदूषित कर रहा है।

विसर्जन का असली अर्थ तो त्याग है, अपने अहंकार को गलाना है। जब मूर्ति ही नहीं गलेगी तो हमारा त्याग कैसा?

बप्पा POP के नहीं, मिट्टी के होने चाहिए जो पानी में घुलकर वापस प्रकृति में मिल जाएं, कचरे में नहीं।

युवा नेता पूरे साल मंच पर कॉमेडी सर्कस चलाते रहेंगे, छात्रों को जोक सुनाते रहेंगे, और जैसे ही चुनाव का रिजल्ट आएगा वही घ...
20/09/2026

युवा नेता पूरे साल मंच पर कॉमेडी सर्कस चलाते रहेंगे, छात्रों को जोक सुनाते रहेंगे, और जैसे ही चुनाव का रिजल्ट आएगा वही घिसा-पिटा डायलॉग - हमें तो EVM ने हरा दिया।

देश में इतने मुद्दे पड़े हैं जिन पर मोदी सरकार को घेरा जा सकता है। लेकिन मुद्दों पर सवाल उठाने की बजाय राहुल गांधी स्टेज पर दो कौड़ी के कॉमेडियन्स को बुलाकर मोदी की मिमिक्री करवा रहे हैं और कॉमेडी नाइट्स चला रहे हैं।

और ये मज़ाक किस बात का उड़ा रहे हैं? उस पल का जब मोदी जी एक 90 साल की बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मंगवा रहे थे। उसी की नकल उतारकर हंसी उड़ाई जा रही है।

हजारों छात्रों को बुलाकर छात्रों की गूंज जैसे मंच से यही सिखाया जा रहा है कि अपने प्रधानमंत्री का और एक बुजुर्ग महिला का मज़ाक कैसे उड़ाना है। मोदी से आपकी व्यक्तिगत या राजनीतिक लड़ाई हो सकती है, पर एक अच्छी और मानवीय बात का मज़ाक उड़ाना कौन सी राजनीति है?

राहुल समर्थक हमेशा कहते हैं वो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं, highly educated हैं। अगर यही इनकी शिक्षा है तो ऐसी शिक्षा किस काम की? चाय पेपर कप में क्यों, कुल्हड़ किसको, टॉप 10 में दलित क्यों नहीं, BRICS में चिकन लेग पीस क्यों नहीं था यही है इनका लेवल?

सोचिए, हजारों बच्चों के सामने ये सब परोसा जा रहा है। माता-पिता को एक बार जरूर सोचना चाहिए कि ऐसे इवेंट्स में भेजकर बच्चों का राजनीतिक ब्रेनवॉश तो नहीं किया जा रहा, उनके मन में कैसे घटिया वैल्यूज भरे जा रहे हैं

Address

Badarpur
New Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Urmi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share