29/09/2021
खेल तो था बस बहाना, कालिया नाग को सबक था सिखाना!
महाभारत की कथा के भगवान श्रीकृष्ण के प्रमुख पात्र है।यमुना नदी में रहता था कालिया नाग बाल लीला करते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का घमंड चूर किया था कथा के अनुसार जब भगवान बाल रूप में माता यशोदा के साथ गोकुल में रहा करते थे तो गोकुल के पास ही बहने वाली युमना नदी में कालिया नाग रहा करता था. कालिया नाग इतना जहरीला था कि उसके जहर से युमना नदी का पानी काला पड़ गया था. तब भगवान ने कालिया नाग को सबक सीखाने के लिए एक लीला रची. श्रीकृष्ण एक दिन अपने मित्रों के साथ गेंद से एक खेल, खेल रहे थे।भगवान श्रीकृष्ण गेंद खेलत- खेलते यमुना नदी के किनारे पहुंच गए, तभी अचानक उनकी गेंद नदी में जा गिरी. खेल बीच में ही रूक गया. गेंद लेने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ क्योंकि सभी जानते थे कि नदी में कालिया नाग रहता है. जब कोई तैयार नहीं हुआ तो भगवान श्रीकृष्ण गेंद उठाने जाएंगे क्योंकि गेंद उनसे ही नदी में गई है. सभी मित्रों ने ऐसा करने से उन्हें रोका, लेकिन भगवान नहीं माने और नदी में छलांग लगा दी। भगवान के नदी के कूदते ही शोर मच गये सभी बच्चे माता यशोदा के पास पहुंचे और पूरी बात बताई. इस खबर से माता यशोदा डर के कारण रोने लगीं और नदी की तरफ दौड़ पड़ी. माता यशोदा के पीछे पीछे पूरा गोकुल गांव नदी की तरफ दौड़ पड़ा. उधर श्रीकृष्ण को देखकर कालिया नाग की पत्नियों ने तुरंत जाने को कहा. लेकिन भगवान ने इंकार कर दिया और उन्हें समझाया कि कुछ नहीं होगा घबराओ नहीं. तभी वहां पर कालिया नाग आ गया. उसने भगवान से क्रोध में कहा बालक तुरंत यहां से चला जा. लेकिन उल्टा भगवान ने ही कालिया नाग से कह दिया कि तुम यमुना नदी को छोड़कर चलो जाओ।
इस बात से कालिया नाग इतना क्रोधित हुआ कि उसने भगवान पर ही हमला बोल दिया. दोनों में भयंकर युद्ध हुआ। नदी में ऊंची ऊंची लहरें उठने लगीं. माता यशोदा और गोकुलवासी घबराने लगे. कालिया नाग ने श्रीकृष्ण पर भयंकर विष से हमला किया लेकिन भगवान पर इसका कोई असर नहीं हुआ। भगवान कालिया नाग के फन पर खड़े हो गए. तब वह समझ गया कि ये कोई मामूली बालक नहीं हैं, अंत में उसने हाथ जोड़कर भगवान से माफी मांगीऔर युमना नदी को छोड़ने का वचन दिया. कालिया नाग के फन पर नाचते हुए नदी से बाहर निकले तो यशोदा माता और पूरा गोकुल नाचने गाने लगा। कालिया नाग पर विजय को भी नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है।
krishnapainting