Abhinav nemichand Saini

Abhinav nemichand Saini Abhinav Rajasthan party

अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी
06/11/2023

अभिनव राजस्थान पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

03/11/2023

प्रयोग ही परिवर्तन लाता हैं l
अबकी बार मत दान की जगह मत का प्रयोग करके देखिये
इंकलाब जिंदाबाद
अरापा**

यदि सच में ही किसानों की चिंता है, यदि सच में ही युवाओं की चिंता है,यदि सच में ही राजस्थान की चिंता है,तो आओ अभिनव राजस्...
31/10/2023

यदि सच में ही किसानों की चिंता है,
यदि सच में ही युवाओं की चिंता है,
यदि सच में ही राजस्थान की चिंता है,
तो आओ अभिनव राजस्थान पार्टी के साथ,
पूरी प्लानिंग है, कोई धोखा नहीं।
क्यों राजनीतिक गिरोहों के चक्कर में पड़ते हो,
उनके पास आपके लिए कोई प्लानिंग है ही नहीं फिर भी पीछे पीछे नीची गर्दन करके चले जा रहे हो।
आओ, साथ आओ
मिलकर अभिनव राजस्थान बनाएंगे
सबकी इज्जत होगी,
सबके काम , अपने आप होंगे, नेताजी के बंगले पर हाथ जोड़कर खड़े नहीं रहना होगा।

25/09/2023
14/09/2023

विचित्र किन्तु

सत्य

सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर वेतन कम पड़ रहा है पटवारी हड़ताल पर वेतन कम पड़ रहा है टीचर हड़ताल पर वेतन कम पड़ रहा है बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर बैकं अधिकारी हडताल पर वेतन कम पड़ रहा है धन्य है इस देश के किसान जो

45 दिन तक बरसात न होने पर भी दूसरी फसल की तैयारी में जुड़ चुका है लेकिन उसे किस ने कभी नहीं कहा कि मुझे मेरी कमाई का अमूल्य भाग मेरे हाथों से निकल चुका है क्योंकि वह अन्नदाता है अन्नदाता कभी किसी से भीख नहीं मांगता अपना हक मांगता है जय जवान जय किसान
Abhinav nemichand saini
Abhinav Rajasthan party

आप अपने आप को सनातन धर्मी मानते हो और कहते हो "गर्व से कहो हम हिंदू हैं "और आपके सामने गाय गलियों में बेसहारा घूम रही है...
06/09/2023

आप अपने आप को सनातन धर्मी मानते हो और कहते हो
"गर्व से कहो हम हिंदू हैं "

और आपके सामने गाय गलियों में बेसहारा घूम रही हैं
वही गाय जिसको श्री कृष्ण ग्वाले बनकर चराते थे
वही नंदी जो महादेव का वाहन हैं और महादेव के मंदिर में आप नंदी के कान में मनोकामना सुनाते हो ताकि वो आपकी सिफारिश महादेव से कर दे
हां वही गाय जिसके लिए हमारे अधिकतर लोक देवताओं तेजाजी, पाबूजी,मांगलिया जी आदि ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए
संविधान निर्माताओं ने भी इंसान के बाद संविधान मे किसी जीव के नाम जमीन तक लिख दी तो वो गाय ही हैं

इन गायों के लिए सिर्फ अभिनव राजस्थान पार्टी बोल रही हैं इनके पास ही पुख्ता इंतजाम हैं गायों के लिए

अब बताओ ज्यादा दोगला कौन
नेता या हम
गायों के तो वोट नहीं लगते लेकिन आपके और मेरे तो लगते हैं ना
एक बार इन मूक प्राणियों के नाम ही हमारा साथ देकर देखिए
2 Oct नागौर अभिनव महाकुम्भ में पधारिए हमारे साथ खड़े होकर कहिए की हमे व्यवस्था चाहिए गायों के लिए

बाकि आपका राम आपके माथे पर

हम तो कर ही रहे हैं अभिनव नेमीचंद सैनी अभिनव राजस्थान पार्टी

राजस्थान के 45 हज़ार गाँवों में यह बात पहुँचे । सितम्बर अक्टूबर महीने में जागे रहना है ।अपने परिवार और गाँव के हित में ।...
31/08/2023

राजस्थान के 45 हज़ार गाँवों में यह बात पहुँचे ।

सितम्बर अक्टूबर महीने में जागे रहना है ।
अपने परिवार और गाँव के हित में ।
पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक के संपर्क में रहें ।
उनका मान सम्मान करें ।
लेकिन झूठे आँकड़े नहीं भरवायें - हराम के पैसे किसान को नहीं चाहिए - केवल बाज़िब हक़ चाहिए ।

इस 2 अक्टूबर 2023 को नागौर में वह होगा, जो इतिहास में दर्ज होगा । महात्मा गांधी की जयंती हिंदुस्तान में पहली बार बहुत धू...
30/08/2023

इस 2 अक्टूबर 2023 को नागौर में वह होगा, जो इतिहास में दर्ज होगा ।
महात्मा गांधी की जयंती हिंदुस्तान में पहली बार बहुत धूमधाम से मनाई जाएगी । जिस जगह से भारत में इसी दिन 1959 में पंचायती राज का उद्घाटन हुआ था, उसी जगह से जनता के सीधे राज की घोषणा होगी - Direct Democracy

महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज्य का सपना अब पूरा होगा ।

अब पार्टियों और नेताओं का राज ख़त्म होगा । जनता पूरे अधिकार और सम्मान से जियेगी और अपनी ज़िंदगी के फ़ैसले ख़ुद लेगी ।

मेरे दो हज़ार साथी इस लोकतंत्र के महाकुंभ को सफल बनायेंगे । अपनी पूरी ताक़त से ।

अब उस पार चलना ही है । जनता राज की ओर ।

17/08/2023
मैं सांड़ हूं , लोग कहते हैं कि मैं तुम्हारी फसल उजाड़ रहा हूँ , सड़कों पर कब्जा कर रहा हूँ ,मैं तुम मनुष्यों से पूंछता हूँ...
08/08/2023

मैं सांड़ हूं , लोग कहते हैं कि मैं तुम्हारी फसल उजाड़ रहा हूँ , सड़कों पर कब्जा कर रहा हूँ ,मैं तुम मनुष्यों से पूंछता हूँ कि कितने कम समय में मैं इतना अराजक हो गया,मे तो हजारो वर्षो से तुम्हारे पूर्वजों की सेवा करता आया हू ! मैं मनुष्यों का दुश्मन कैसे बन गया ।
अभी कुछ सालों पहले तो लोग मुझे पालते थे ,चारा देते थे , लेकिन मनुष्य ज्यादा सभ्य हो गया ट्रैक्टर ले आया ,पम्पिंग सेट से पानी निकालने लगा और मुझे खुला छोड़ दिया , मैं कहाँ जाता ? कहाँ चरता ? मनुष्य ने चरागाहों पर कब्जा कर लिया , अब पापी पेट का सवाल है अपने पेट के लिए अपने मित्र मनुष्य से संघर्ष शुरू हो गया। मैं तो दुनिया में आना भी नहीं चाहता किंतु तुम मनुष्यों के लिए दूध की आवश्यकता है, तुम्हारे बच्चों के पोषण के लिए मेरा आना निहायत जरूरी है।
यहां तक कि कुछ लोगों ने अपना पेट भरने के लिए मुझे काटना भी शुरू कर दिया ,मैं फिर भी चुप रहा ,चलो किसी काम तो आया तुम्हारे।मेरी माँ ने मेरे हिस्से का दूध देकर तुम्हे और तुम्हारे बच्चों को पाला लेकिन अब तो तुमने उसे भी खुला छोड़ दिया ।
इधर पिछले सालों से कई मनुष्य मित्रों ने मुझे कटने से बचाने के लिए अभियान चलाया , लेकिन जब मैं अपना पेट भरने खातिर उनकी फसल खा गया तो वही मित्र मुझे बर्बादी का कारण बताने लगे , शायद अब यही चाहते हैं कि मैं काट ही दिया जाता ।
मित्रों बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं तुम्हारी जीवन भर सेवा करूंगा तुम्हारे घर के सामने बंधा रहूँगा।‌ थोड़े से चारे के बदले तुम्हारे खेत जोत दूंगा । रहट से पानी निकाल दूंगा , गाड़ी से सामान ढो दूंगा। बस मुझे अपना लो
लेकिन क्या मेरे इस निवेदन का तुम पर कोई असर होगा ?
अरे तुम लोग तो अपने लाचार मां बाप को भी घर से बाहर निकाल देते हो , फिर मेरी क्या औकात..??

जय गौ वंश।
अभिनव नेमी चंद सैनी आलनियावास
प्रदेश समिति सदस्य अभिनव राजस्थान पार्टी

Address

Nagaur

Telephone

+917976456323

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhinav nemichand Saini posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share