17/09/2026
मुजफ्फरपुर के युवा उद्यमी नितिन दिप्त को ‘BIB प्राइड ऑफ भारत अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरपुर के युवा उद्यमी एवं रत्ना रिन्यूएबल एनर्जी के एमडी नितिन दिप्त को सौर ऊर्जा में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'BIB प्राइड ऑफ भारत अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया है। 2024 में स्थापित यह कंपनी 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत एनबीपीडीसीएल और एसबीपीडीसीएल से पंजीकृत अधिकृत सोलर वेंडर है।
कंपनी अब तक 200 से अधिक आवासीय और 100 से अधिक वाणिज्यिक परियोजनाओं के जरिए 1 मेगावाट से ज्यादा सौर क्षमता स्थापित कर चुकी है। एमडी नितिन दिप्त और निदेशक धर्मेंद्र कुमार का लक्ष्य सरकारी सब्सिडी के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा जन-जन तक पहुंचाकर स्थानीय युवाओं व उद्यमिता को बढ़ावा देना है।