FILMI TALKS with Akshay

FILMI TALKS with Akshay Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from FILMI TALKS with Akshay, Arts and entertainment, Mumbai.

सिनेमा की दुनिया के पीछे की कहानियों में आपका स्वागत है यहाँ आपको मिलेगी हर फिल्म की दिलचस्प 'बिहाइंड द सीन्स' कहानियां, गहन फिल्म एनालिसिस और मूवी रिव्यूज़। अगर आप फिल्मों को सिर्फ देखना नहीं, बल्कि उन्हें समझना पसंद करते हैं, तो प्लीज़ सब्सक्राइब

21/08/2026

शम्मी कपूर का वो डांस… जिसके पीछे छुपा था सबसे बड़ा दर्द! 💔

15/08/2026

“किशोर कुमार से मत गवाना !” ये गाना सिर्फ रफी साहब गायेंगे! मनमोहन देसाई ने ये ज़िद क्यों थी?

08/08/2026

किशोर कुमार ने कहा—"मैं एक्टिंग नहीं करूँगा!"
महमूद ने जो किया... उसके बाद किशोर कुमार मना नहीं कर पाए

02/08/2026

अगर मनोज कुमार की ज़िद मान ली जाती..तो ये अमर गीत कभी नहीं बनता!

29/07/2026

शाहरुख vs सनी देओल
जब 'डर' फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल पर भारी पड़ गए थे!

21/07/2026

इस फिल्म के डर से दुल्हनों ने लाल जोड़ा पहनना छोड़ दिया!
1979 की वो हॉरर फिल्म जिसने पूरे भारत में दहशत फैला दी

17/07/2026

सिर्फ 75 रुपए से बने सुपरस्टार! | Shashi Kapoor Unknown Story

14/07/2026

जब सलमान खान भिड़ गए राजकुमार से!
राज कुमार ने दिया करारा जवाब... और सलमान खान का पूरा घमंड उतर गया

12/07/2026

इमरान हाश्मी की एक ग़लती ने बना दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा रॉकस्टार!

"चांद तारे फूल खुशबू। तुमसे अच्छा कौन है।" ये चेहरा आज भी बहुत लोगों को याद है। इनका नाम नकुल कपूर है। साल 2002 में एक फ...
11/07/2026

"चांद तारे फूल खुशबू। तुमसे अच्छा कौन है।" ये चेहरा आज भी बहुत लोगों को याद है। इनका नाम नकुल कपूर है। साल 2002 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम है तुमसे अच्छा कौन है। इस फिल्म का एक और गीत बड़ा पसंद किया गया था। उस गीत के बोल थे 'आंख है भरी भरी और तुम, मुस्कुराने की बात करते हो।' ये गाना क्यों इतना हिट हुआ था?

क्योंकि ये लाइनें सबको अपने ऊपर एकदम फिट बैठती लगती हैं। इस फिल्म में दिखे नकुल कपूर से लोगों ने बहुत उम्मीदें लगाई थी। लेकिन इस फिल्म के बाद ही नकुल कपूर फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। उनकी कोई और फिल्म नहीं आई। नकुल कहां गए, ये भी किसी को नहीं पता था। चलिए, जानने की कोशिश करते हैं कि इस फिल्म के बाद नकुल का क्या हुआ था।

नकुल कपूर की दिल्ली के रहने वाले बताए जाते हैं। उनकी पैदाईश, परवरिश और पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। फिर वो मॉडलिंग करने मुंबई आ गए। नकुल ने कुछ विज्ञापनों में काम भी किया। थम्स के विज्ञापन में नकुल नज़र आ चुके हैं। पहली दफा नकुल साल 1998 में आए एक म्यूज़िक वीडियो में दिखे थे जिसके गीत के बोल थे 'हो गई है मुहब्बत तुमसे।'

फिर ये दिखे साल 2001 में आई एक फिल्म में जिसका नाम था आजा मेरे यार। और अगले साल आई नकुल की सबसे चर्चित फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है'। ये फिल्म तो कुछ खास नहीं रही थी। लेकिन नकुल पर फिल्माया गया गीत काफी हिट हुआ था।

इस फिल्म के बाद लोगों को नकुल में काफी संभावनाएं दिखने लगी थी। सबको लगा कि नकुल भी शाहरुख-अक्षय-अजय-आमिर-सलमान की टक्कर के एक्टर बनेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पहली फिल्म के बाद नकुल गायब हो गए। नकुल के गायब होने पर लोगों ने तरह-तरह की बातें कही।

किसी ने कहा नकुल एक एक्सीडेंट में मारे गए। तो कोई बोला कि नकुल को कोई गंभीर बीमारी हो गई। पर अफवाहें तो अफवाहें होती हैं। एक ना एक दिन खत्म हो ही जाती हैं। अपने बारे में उड़ रही अफवाहों पर ब्रेक नकुल ने खुद ही लगाया।

एक दिन नकुल कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि वो एकदम ठीक हैं और कनाडा में अपने परिवार संग रहते हैं। नकुल अब एक योगा ट्रेनर बन चुके हैं और कनाडा में अब उनका खुद का एक योगा सेंटर है। कहा जाता है कि 'तुमसे अच्छा कौन है' फिल्म से भले ही उन्हें बहुत लोकप्रियता मिल गई थी। लेकिन नकुल का मन बॉलीवुड की चमक-धमक में नहीं लगा।

एक दिन नकुल ने सबकुछ छोड़ दिया और वो स्पिरिचुएलिटी के रास्ते पर चल दिए। नकुल ने शादी की और अपनी पत्नी संग कनाडा शिफ्ट हो गए। अब नकुल का एक बेटा भी है। और हां, आखिर में एक बात और। जिस दिन नकुल की 'तुमसे अच्छा कौन है' रिलीज़ हुई थी उसी दिन गोविंदा रानी मुखर्जी की फिल्म 'प्यार दिवाना होता है' भी रिलीज़ हुई थी।

विकीपीडिया के मुताबिक़, आज नकुल कपूर का जन्मदिन है। 11 जुलाई 1974 को दिल्ली में नकुल का जन्म हुआ था। नकुल कपूर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Address

Mumbai
400093

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when FILMI TALKS with Akshay posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share