Apna News World

Apna News World Apna Daily Samachar is providing Bhojpuri News for many publications .

28/12/2025
01/09/2025

Pawan Singh Pawan singh पवन सिंह - युवाओं की आवाज़ Pawan Singh 999 Power Star Pawan Singh पवन सिंह

सुरेश सिंह गोल्डी, आर.के गुप्ता, प्रकाश आनंद की हिंदी फिल्म 'शिकारी आत्मा' का फर्स्ट लुक लांचसिनेमा को लोगों के इंटरटेनम...
04/03/2025

सुरेश सिंह गोल्डी, आर.के गुप्ता, प्रकाश आनंद की हिंदी फिल्म 'शिकारी आत्मा' का फर्स्ट लुक लांच

सिनेमा को लोगों के इंटरटेनमेंट के लिए बनाया जाता है, जिससे लोग अपने सारे टेंशन भूल कर जीवन के कुछ पल मनोरंजन के साथ बिता सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिंदी हॉरर फिल्म 'शिकारी आत्मा' का निर्माण किया गया है, जिसमें इंटरटेनमेंट का फुल डोज दिया गया है। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक लांच किया है, जिसका पोस्ट देखकर हर कोई बहुत तारीफ कर रहा है।
गौरतलब है कि एस आर जी एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित हिन्दी हॉरर फिल्म 'शिकारी आत्मा' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में लांच किया है। फ़िल्म के निर्माता सुरेश सिंह गोल्डी व सह निर्माता आर.के गुप्ता हैं। फ़िल्म के लेखक व निर्देशक प्रकाश आनंद हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार गिरीश जैन, शालिनी पांडेय, मुश्ताक़ ख़ान, नागेंद्र कुमार, सुरेश सिंह गोल्डी, चाँदनी गुप्ता, नेहा ख़ान, निश्चल राठौर, अमित नाथ, गौरव अभी शर्मा इत्यादि हैं। संगीतकार कुलदीप शुक्ला व विक्की प्रसाद गीतकार तहजीव आलम व तनवीर आलम, लेखक तौकीर आलम हैं। छायांकन अनिल विश्वकर्मा, संकलन अनिल राय ने किया है। प्रोमो एडिटर पंकज सिंह हैं। नृत्य मिश्रकेसी, कला मार्टन मिश्रा का है। सह निर्देशक सत्या दूबे, प्रोडक्शन हेड हर्ष सिंह, डिजाईनर प्रशांत हैं। पोस्ट प्रोडक्शन संकलन स्टूडियो मुंबई में किया गया है।
फ़िल्म निर्माता सुरेश सिंह गोल्डी ने पीआरओ रामचन्द्र यादव को बताया कि 'फ़िल्म का कंटेंट बहुत ही खूबसूरत है, जिसमें रोमांस, सस्पेंस, एंटरटेनमेंट और डर का समावेश है। यह फ़िल्म बहुत ही बेहतरीन तरीक़े से बनाई गई है। फिल्म 'शिकारी आत्मा' की कहानी प्यार और दोस्ती के ऊपर बनाई गई है। इसमें एक प्यार करने वाले अपने घर से भागते है और जंगल में फँस जाते हैं। वहाँ पर उस स्थान पर कुछ ग़लतियां हो जाती है, जिसे 'शिकारी आत्मा' उसके प्रेमी को अपने क़ब्ज़े में कर लेती है, फिर शुरू होता है सस्पेंस, डर और एंटरटेनमेंट का डोज। यह फिल्म ऑडियंस के फुल इंटरटेनमेंट के लिए बनाई गई है।'
जाने माने फ़िल्म निर्देशक प्रकाश आनंद ने कहा कि 'यह फिल्म जब भी रिलीज होगी तो दर्शक पूरी फिल्म देखकर अपने सारे टेंशन भूल जाएंगे और अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। मैं जब भी कोई फ़िल्म की मेकिंग करता हूँ तो हर वर्ग के आडियंस के भरपूर मनोरंजन का ध्यान देता हूँ। फिल्म 'शिकारी आत्मा' के प्रोड्यूसर सुरेश सिंह गोल्डी और को-प्रोड्यूसर आर.के गुप्ता ने बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है।'

Ramchandra Yadav Prakash Anand

पवन सिंह की बायोपिक फिल्म 'पावर स्टार' का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्चभोजपुरी सिनेमा में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी स्टार के...
23/06/2024

पवन सिंह की बायोपिक फिल्म 'पावर स्टार' का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च

भोजपुरी सिनेमा में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी स्टार के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म में खुद उसी अभिनेता ने खुद का किरदार जिया है। जी हाँ! यह भोजपुरी सिनेमा में पहली बार है जब पॉवर स्टार फ़िल्म में खुद पावर स्टार पवन सिंह ने केंद्रीय भूमिका निभाई है। इस फिल्म में पवन सिंह और सुपरस्टार ऐक्ट्रेस मधु शर्मा की लाजवाब जोड़ी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। इससे पहले भी इनकी जोड़ी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। जब भी पवन सिंह और मधु शर्मा एक साथ स्क्रीन शेयर किये हैं, तो उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई है। एक बार फिर वे एक साथ बहुचर्चित फिल्म 'पावर स्टार' लेकर आ रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है।

लिंकः https://www.instagram.com/p/C8iw4UZy5Lc/?igsh=cGszazRqZzd6ZnV5

पावर स्टार का फर्स्ट लुक टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल इंस्टाग्राम एकाउंट से रिलीज किया गया है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में पवन सिंह हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दिखाया गया है कि पवन सिंह फुल टीशर्ट और जींस पहने हुए गुस्से में खड़े हैं। उनके आगे दो आदमी अपना चेहरा ढके हुए पवन सिंह पर अटैक करने के पोज में दिख रहे हैं। बैक ग्राउंड में रात के अंधेरे को लाईट का उजाला चीरता हुआ प्रतीत हो रहा है। कुल मिलाकर पॉवर स्टार फ़िल्म का यह फर्स्ट लुक काफी अट्रैक्टिव और शानदार बनाया गया है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही पवन सिंह इस लुक की खूब प्रशंसा की जा रही है। फर्स्ट लुक के इस पोस्टर की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि फ़िल्म पवन सिंह की लाइफ स्टाइल पर आधारित है, रीयल लाइफ में जैसे पवन सिंह हैं, वैसे ही इस फ़िल्म में भी वे दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग के समय से ही लोग पवन सिंह का नाम न लेकर पावर स्टार ही बुलाने लगे हैं। इस फ़िल्म के निर्माण में निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब ने दिल खोलकर खर्च किया है। उनका उद्देश्य इस फ़िल्म से पैसा कमाना नहीं बल्कि सबको एक अच्छी फ़िल्म दिखाना है। उन्होंने बड़ा रिस्क इसीलिए लिया है ताकि भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ ऊँचाई छुए। वहीं फ़िल्म निर्देशक फ़िरोज़ ख़ान की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म का बहुत ही उम्दा डायरेक्शन किया है। उनकी और पवन सिंह की ट्यूनिंग बहुत अच्छी है, उन्होंने पवन सिंह की लाइफ स्टाइल को बहुत ही अच्छे से प्रेजेंट किया है।

गौरतलब है कि मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है। इस फ़िल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है, उन्होंने हार्ट टचिंग फ़िल्म की मेकिंग किया है। इस फ़िल्म के स्टार कास्ट की बात की जाय तो इसमें पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखा है। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। पटकथा, संवाद जावेद अहमद ने लिखा है। जंगली म्यूज़िक टीम मंदार ठाकुर, गौरी यादवाडकर, नीलकंठ पंडित हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम ​​आकाश ने गीतकार विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी, रोशन सिंह विश्वास, प्रिंस प्रियदर्शी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। एडीटर गुरजेंट सिंह, एक्शन मास्टर एस. मल्लेश, कोरियोग्राफर संजीव शर्मा, प्रसून यादव, राहुल हैं। कार्यकारी निर्माता मनोज रावले, लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान, आर्ट डायरेक्टर शेरा हैं। कॉस्ट्यूम विद्या - विष्णु का है। इस फ़िल्म का म्यूज़िक बहुत जल्द टाइम्स म्यूज़िक भोजपुरी ( जंगली म्यूज़िक) पे रिलीज़ होने वाला हैं ।

डायरेक्टर मनोज ओझा और प्रोड्यूसर अलक राय ने अठरंगी दुल्हनिया के बाद 'वीआईपी बहू' के निर्माण की किया घोषणा, मई में होगी श...
14/03/2024

डायरेक्टर मनोज ओझा और प्रोड्यूसर अलक राय ने अठरंगी दुल्हनिया के बाद 'वीआईपी बहू' के निर्माण की किया घोषणा, मई में होगी शूटिंग शुरू

फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा जहाँ इन दिनों भोजपुरी फ़िल्म अठरंगी दुल्हनिया से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं वहीं एक और नई भोजपुरी फ़िल्म 'वीआईपी बहू' का निर्देशन करने जा रहे हैं। जी हाँ! निर्देशक मनोज ओझा और फ़िल्म निर्माता अलक राय ने नारी सशक्तिकरण को बल देने वाली भोजपुरी फिल्म 'वीआईपी बहू' का अनाउंसमेंट मुंबई में विधिवत पूजा अर्चना करके एवं एक पोस्टर जारी करके किया है। अमन मूवी मार्क प्रस्तुत इस फ़िल्म का निर्माण अलक राय बड़े लेबल करने वाले हैं, जिसके निर्देशन की कमान मनोज ओझा संभाल रहे हैं। फिल्म की कथा पटकथा प्रतिमा सिंह ने लिखा है, संवाद प्रतिमा सिंह और मनोज ओझा ने लिखा है। छायांकन फिरोज खान, संकलन गोविंद दूबे करेंगे। पोस्टर डिजाइनर प्रशांत हैं। फ़िल्म की मार्केटिंग मेक योर फ़िल्म कम्पनी द्वारा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा ने बताया कि इस फिल्म की कहानी एक मिडल एज महिला की है, जिसकी वीआईपी बहू के रूप में दुबारा शादी होने से धमाल मच जाता है। इस फ़िल्म की कहानी में काफी ट्विस्ट है, जोकि दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ समाज में संदेश भी देगी। बड़े कैनवास पर बनने जा रही यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक परिवेश में भोजपुरिया कल्चर आधारित है, जो भोजपुरी के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होगी।

वहीं फिल्म के निर्माता अलक राय ने बताया कि इस फिल्म के मेन लीड स्टारकास्ट का चयन जारी है, जिसकी जानकारी जल्दी ही दे दी जाएगी। हम इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न रमणीय लोकेशन पर मई माह में शुरू करेंगे। बाकी फ़िल्म से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी जल्द ही दी जाएगी। इस फ़िल्म की कहानी काफी हटकर रची गई है। यह फिल्‍म फैमिली ड्रामा से भरपूर है, जोकि दर्शकों का दिल जीत लेगी।

दिनेश लाल यादव निरहुआ की पहली फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा ने 18 साल बाद किया फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का निर्देशन,...
26/02/2024

दिनेश लाल यादव निरहुआ की पहली फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा ने 18 साल बाद किया फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का निर्देशन, ट्रेलर हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ की पहली फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' का निर्देशन करने वाले फिल्म डायरेक्टर मनोज ओझा 18 साल फिर से भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का निर्देशन किया है। इस फिल्म का ट्रेलर ईगल होम एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूबचैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरिया बाहुबली सिनेस्टार प्रिंस सिंह राजपूत, पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस पायस पंडित और डिम्पल सिंह हैं। यह सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है। जैसे फिल्म का टाइटल है, वैसे ही फिल्म की मेकिंग की गई है। इस फिल्म का सब्जेक्ट दिल को छू लेने वाला है।

लिंकः https://youtu.be/64euzFyFI1E?si=rh7STXHfHvHkBksj

इस फ़िल्म की कहानी का सार है यह है कि 'इस फिल्म में एक गुंजा नाम की लड़की गाँव में रहती हैं, जहाँ उसके माँ बाप की बचपन में मृत्यु हो जाती हैं और वो अपने काका काकी के घर पर रहती हैं। जहाँ उसकी काकी उससे घर का हर काम कराती हैं और उसे ताना मारती रहती हैं। वहीं काका काकी की बेटी नीलम शहर से गाँव आती हैं। गुंजा और नीलम दोनों बहुत अच्छे से बात करते हैं और साथ रहते हैं, पर ये सब चीजे काकी को अच्छी नहीं लगती है... नायिका प्रधान फ़िल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ का ट्रेलर बहुत शानदार बनाया गया है। इस फ़िल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। मनोज ओझा ने बहुत बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग किया है, जोकि ट्रेलर में दिख रहा है।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की पारी में 18 साल पहले बतौर निर्देशक मनोज ओझा ने सुपर डुपर हिट भोजपुरी फ़िल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' का निर्देशन करके बहुत बड़ी मिसाल कायम किया था। उस फिल्म से गायक से नायक बने थे दिनेश लाल यादव निरहुआ, सिंगर से एक्ट्रेस बनी थी कल्पना पोटवारी। तब से अब तक मनोज ओझा लगातार अपना योगदान भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में देते आ रहे हैं और 18 साल बाद फिर से फ़िल्म निर्देशन में उतरे फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा के निर्देशन बनी प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित और डिम्पल सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ की मेकिंग किया है। इस फ़िल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन्स, डिजिटेक प्रोडक्शन के बैनर तले बिग लेबल पर निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन भूमि वाराणसी में बिग लेबल पर की गई है। इस फिल्म के निर्माता गौतम कुमार, मनु भाई शाह, लोकेश मिश्रा हैं। इस फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा हैं। फिल्म के लेखक सभा वर्मा हैं। गीतकार प्रकाश बारूद, संगीतकार प्रकाश बारूद, सर्विन्द मल्हार ने। डीओपी फ़िरोज़ खान, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर सतीश गिरी, एडीटर गोविन्द दूबे, कलरिस्ट गजाननं वादवे हैं। पब्लिसिटी डिजाईन एवं वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी कर रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित, डिम्पल सिंह, जे नीलम, जेपी सिंह, सोनिया मिश्रा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रवि रंजन, प्रिया, अंकुश कहार, आरती निगम, प्राची सिंह आदि हैं।

जल्द आ रहा है पूरा फिल्म ईगल भोजपुरी मूवीज पर कहानीइस फिल्म में एक गुंजा नाम की लड़की गाँव में रहती हैं, जहाँ उसके मा.....

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna News World posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Apna News World:

Shortcuts

Share