22/07/2022
उत्तराखंड का पामीर दूधातोली
28 किलोमीटर लम्बा एवं लगभग 20 किलोमीटर चौड़ा। लगभग तीन हजार मीटर ऊँचा जिसकी ऊंचाई चोपता एवं औली से भी ऊंची है। जो दिसंबर से लेकर मार्च तक बर्फ से ढका रहता है। पौड़ी, अल्मोड़ा , चमोली तीन जिलों में फैला मध्य हिमालय में एक समतल पठार कभी उत्तरप्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने जा रहा था। आज हिमाचल के गुजर चरवाहे भी इस पठार के घास के मैदानों में अपने भेड़ बकरियां चराने के लिए आते हैं। जिसकी एक तरफ गैरसैण दूसरी तरफ थैलीसैण तीसरी तरफ भराड़ीसैंण जहाँ उत्तराखंड का ग्रीष्मकालीन विधानसभा भवन है। रुद्रप्रयाग जिले तक पहुंची इस पठार की सुंदरता तक पहुँचने के लिए हम आशा करते हैं उत्तराखंड सरकार टूरिस्ट को पहुँचाने के लिए सड़क परिवहन आदि की उचित व्यवस्था जरूर करेगी।