08/06/2026
चित्र नगरी संवाद मंच का कल का आयोजन मेरे लिए बहुत यादगार रहा.. वृक्ष संरक्षण-संवर्धन विषय पर केंद्रित मेरी नई पुस्तक "हरित-अमृत" पर केंद्रित इस आयोजन में सुभाष काबरा जी के संचालन में शहर के अनेक प्रतिष्ठित रचनाकारों ने पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित अपनी रचनाएं प्रस्तुत की.. वरिष्ठ पत्रकार विवेक अग्रवाल ने मेरी पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. कमर सिद्दीकी ने "मुकेश गौतम के साहित्य में पर्यावरण चेतना" विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी अवार्ड विजेता नुसरत खत्री ने बताया कि किस प्रकार के प्रयासों से पर्यावरण संकट को कम किया जा सकता है। प्रसिद्ध गायक सत्यम आनंदजी जी ने अपना गीत प्रस्तुत किया। डॉ.दामिनी दीप, डॉ.ममता झा, मधुबाला शुक्ला, महेश साहू ,नवीन चतुर्वेदी, गुलशन मदान,प्रदीप गुप्ता ने पर्यावरण पर केंद्रित कविताएं प्रस्तुत की... Mukesh Gautam Savita Aseem Shush Shastri सुभाष काबरा सुमीता प्रवीण DrDamyanti Deepa Madhu Shringi Navin C. Chaturvedi Hasya Kavi Ghanshyam Agrawal Arvind Neb Journalist विनोद भृंग Veena Sinha Santoshee Mishra RD Tailang Nazar Bijnori