24/01/2021
कहब तो लग जाये धक से...
#राष्ट्रीय_बालिका_दिवस पर हुआ नाटक का मंचन
छिंदवाड़ा । राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किरदार संस्थान के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन स्थानीय फब्बारा चौक गांधी जी की प्रतिमा के सामने किया गया। नाटक में किरदार संस्थान के कलाकारों ने बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता पर नाटक का मंचन किया। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कल्पना तिवारी ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को हिंसा के विरुद्ध शासन द्वारा प्रदाय अधिकारों के उपयोग की जानकारी होना बहुत आवश्यक है, जिसके लिए विभाग एनजीओ के मदद से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। बालिका सुरक्षा पर केंद्रित इस नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. पवन नेमा एवं संयोजन युवा रंगकर्मी ऋषभ स्थापक के द्वारा किया गया। नाटक में मुख्य किरदारो में रोशनी श्रीवास, तैय्याबा हुसैन, प्रियंका चौरसिया, सुरभि वर्मा, निकिता वर्मा, अरुण यादव, अम्बिका वर्मा, अभिलाषा पवार, कामिनी शिवहरे, दीनू डोंगरे, ईशान शर्मा शामिल रहे। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने हास्य के साथ ही समाज पर कई व्यंग भी किए। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी कल्पना तिवारी, सहायक संचालक डॉ मोनिका बिसेन, डॉ हेमंत छेकर, परियोजना अधिकारी मनोज वानखेड़े सहित सभी पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।