Tryastro

Tryastro जतोतिष विज्ञान के रहस्य को जनता तक पहु

04/05/2023

कल चंद्र ग्रहण के समय काल में आप चंद्र मंत्र का जाप कर लेना

थोड़ा सा नमः शिवाय का जाप करके अपने तबियत के विषय में शिव जी से प्रार्थना करनी हैं

राधे राधे

22/12/2022

पुरुष जब कमाता है तो वह अपने पत्नी को खुश करता है उसकी देखभाल करता हैं पर वही औरत जब कमाती हैं तो उसे किसी मर्द की जरूरत ही नहीं रहती....

बस, इतना ही अंतर हैं स्त्री और पुरुष दोनों की सोच में.....

🌹दीपावली पर लक्ष्मी प्राप्ति के पारंपरिक प्रयोग🌹💥 नीचे दिए गए सभी उपाय हम वर्षों से प्रत्येक दीपावली पर करते आ रहे है। आ...
27/10/2021

🌹दीपावली पर लक्ष्मी प्राप्ति के पारंपरिक प्रयोग🌹
💥 नीचे दिए गए सभी उपाय हम वर्षों से प्रत्येक दीपावली पर करते आ रहे है। आजकल इन्ही उपायों को हमारे आदरणीय प्रातः स्मरणीय ज्योतिष भाई आपकी सेवा में प्रस्तुत करते रहते हैं कभी कभी मैं भी उनके लिखे इन उपायों को सीधे आप तक भेज देता हूँ। हाँ, उनका नाम, पता और अन्य विज्ञापन क्षमा सहित हटा देता हूँ। 🙏�🚩

🔴दीपावली माँ लक्ष्मी का सबसे प्रिय पर्व है । लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए इससे अच्छा कोई दूसरा शुभ दिन नहीं होता है , इस भौतिक युग में सुख ,समृद्धि और ऐश्वर्य बिना माँ लक्ष्मी की कृपा के संभव ही नहीं है हम यहाँ पर सौभाग्य, सफलता और मनवांछित फलों की प्राप्ति के लिए कुछ बहुत ही सरल उपाय बता रहे है जिनको करने के लिए दीपावली के पाँच दिन का समय सर्वोत्तम माना गया है: ---

💥 दीपावली के पांच पर्व होते हैं धनतेरस, चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, यम दितिया । इन पांचों दिन दीपक (चार छोटे और एक बड़ा) जरूर जलाएं। दीपक रखने से पहले उनका आसन बिछाएं फिर खील, चावल कि ऊपर दीपक रखें। इससे घर में धन की सदा आमद बनी रहेगी।

💥 दीपावली के दिन प्रातः पूजा के समय पीतल या तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें थोड़ी हल्दी घोल कर उसे पूजा में रखे , पूजा के उपरांत इस जल को पीले फूल से पूरे घर में थोड़ा थोड़ा छिड़क दें और बचा हुआ जल तुलसी या केले के पौधे में चड़ा दें अब इस क्रिया को नित्य पूजा के बाद किया करें घर पर माँ लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहेगी ।

💥 दीपावली पूजन के समय यदि आप अपनी पत्नी को कोई लाल वस्त्र उपहार में देंगे तो निश्चित ही आप पर माँ लक्ष्मी की स्थायी कृपा सदैव बनी रहेगी, कोशिश करें की आप की पत्नी को आपके द्वारा दिए गए उपहार का पहले से पता न हो तो बहुत ही अच्छा होगा । लेकिन अपनी माँ और बहन को भी उपहार अवश्य ही दें ।

💥दीपावली के दिन रात्रि में घर के प्रत्येक कमरे और मुख्य द्वार में गेंहू की ढेरी बना कर उसके ऊपर शुद्ध घी का दीपक प्रज्ज्वलित करना चाहिए जो रात भर जलता रहे .इससे रात्रि में माँ लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है , यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है ।

💥व्यापार में व्यापार लक्ष्मी को प्रसन्न करके धन लाभ के लिए यह एक सिद्ध प्रयोग है। दीपावली की रात्रि को कपूर जला कर उसमे शुद्ध रोली को डाल दें , फिर जो राख प्राप्त होगी उसकी पुडिया बनाकर किसी लाल रुमाल या कपडे में बांधकर उसे तिजोरी/धन स्थान में रखने से व्यापर में आशातीत सफलता मिलती है ,आय के नवीन स्रोत्र खुल जाते है । इस पर रोज धूप/अगरबत्ती दिखलाते हुए माँ लक्ष्मी से प्रार्थना जरुर करें ।

💥 दीपावली को संध्या के समय हाथ में एक सुपारी और ताम्बें का सिक्का लेकर पीपल के पेड़ पर जाएँ उनको प्रणाम करके अपनी इच्छा बोलिए फिर सुपारी और ताम्बें का सिक्का अर्पित करके शीश निवा कर घर आ जाएँ । अगले दिन सुबह उसी पीपल का पत्ता लाकर उसे धोकर तिलक लगाकर अपनी गद्दी के नीचे रखेंगे तो व्यापर में किसी भी किस्म की बाधाएं नहीं आएँगी ।

💥 दीपावली के दिन सायं काल और उसके बाद हर बुधवार को सात बेसन के लड्डू लायें और उन्हें गृह स्वामी के ऊपर से सात बार उतारने (घुमाने) के बाद उन्हें घर से बाहर रख दें , दुसरे दिन उन लड्डुओं को पीली गाय को खिला दें तो गृह स्वामी की आय में लगातार वृद्धि होने लगती है ।

💥 दीपावली के दिन किसी भी लक्ष्मी मंदिर में माँ को सुगन्धित धूप अगरबत्ती अर्पित कर दें , ( उन पैकेट में से कुछ धूप / अगरबत्ती वहीँ पर जला कर माँ को प्रणाम करें )।

💥 दीपावली के दिन रात्रि को काले तिल परिवार के सभी सदस्यों के सर से सात बार उसार कर उसे घर के उत्तर दिशा में फेंक दें तो धन हानि बंद हो जाती है ।

💥 दीपावली की रात्रि में माँ लक्ष्मी पूजन के पश्चात घर के सभी कमरों घर के कोने कोने में शंख और डमरुं बजाना चाहिए ऐसा करने से अलक्ष्मी/दरिद्रता घर से बाहर निकलती है और माँ लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है ।

💥दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से स्वस्तिक बनायें और बासमती चावल की ढ़ेरी बनाकर उस पर एक सुपारी में कलावा बांधकर रख दें , यह धन प्राप्ति का अचूक प्रयोग है ।

💥 दीपावली के दिन अमावश्या होती है अतः अपने पूर्वजो को अवश्य याद करें ,प्रातः उनका तर्पण करें और किसी वृद्ध और गरीब व्यक्ति को भोजन कराएँ या यथा शक्ति दान दें , ऐसा करने से उस व्यक्ति को अपने पित्तरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख शांति बनी रहती है ।

💥 यदि बहुत प्रयास करने पर भी किसी व्यक्ति को मकान का सुख नहीं प्राप्त हो रहा है , तो वह दीपावली को किसी भूखे को भगवान समझ कर उसे प्रेम पूर्वक भोजन कराएँ और थोडा गुड खरीद कर गाय को खिला दें । उसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को नियम से भूखे व्यक्ति को भोजन और रविवार को गाय को गुड खिलाएं , १ वर्ष तक ऐसा करें आपकी वर्षों की अभिलाषा कैसे पूरी होगी यह आपको भी पता नहीं चलेगा ।

💥यदि आपको यह अनुभव होता है की आपके व्यापर / नौकरी में उन्नति नहीं हो रही है तो दीपावली की रात्रि में कच्चा सूत लेकर उसे शुद्ध केसर से रंगकर भाई दूज के दिन माँ लक्ष्मी का स्मरण करते हुए अपने व्यापारिक स्थल में बांध दें , इस प्रयोग से व्यापर में निश्चित ही उन्नति होती है । नौकरी वाले इसे अपनी टेबिल / अलमारी / दराज कहीं भी बांध सकते है ।

💥 दीपावली को सुबह समय अगर गन्ने की जड़ को नमस्कार करके घर में लाये और रात्रि में लक्ष्मी पूजन के समय उसकी भी पूजा करें , तो ऐसा करने से घर में अटूट लक्ष्मी का वास होता है ।

💥 दीपावली की रात्रि में व्यापारिक स्थल में पूजा करने जाते समय शुद्ध केसर मिली मीठी दही खाकर घर से प्रस्थान करें और उसके बाद माँ लक्ष्मी का पूजन करें तो उस व्यापार में बरकत रहती है ।

💥 दीपावली के दिन में पाँच पीपल के पत्तों को तोड़कर घर में ले आयें , रात्रि में लक्ष्मी पूजन के बाद उन पत्तों पर पनीर , दूध से बना कोई भी मिष्ठान रख कर उसे पीपल के पेड़ को अर्पित कर दें और अपनी इच्छा बोल दें , कार्यों में सफलता मिलने लगेगी ।

💥 दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी की पूजा के समय माँ को सुगन्धित इत्र और केसर जरुर अर्पित करें , अगले दिन से पूरे वर्ष इस केसर का तिलक और इत्र लगाकर काम पर जाने से आर्थिक सफलता मिलती है ।

💥यदि आप गृह कलेश से पीड़ित है आपके घर की सुख शांति दूर हो गयी है तो आप दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी के पूजन के बाद २ गोमती चक्र लेकर एक डिब्बी में पहले सिंदूर रखकर उस पर उनको रख दें फिर उस डिब्बी को बंद करके घर के किसी एकांत स्थान में रख दें । इसे घर के किसी भी सदस्य को नहीं बताएं , घर में शीघ्र ही शांति हो जाएगी ।

💥 दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय २ अकीक लक्ष्मी जी के चरणों में रख दें . पूजन के पश्चात अर्ध रात्रि को इन दोनों को घर के किसी कोने में भूमि में खोद कर गाड़ दें बिगड़े काम बनते नजर आयेगें ।

💥 रात्रि की समाप्ति से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में घर की स्त्रियाँ घर के कोने कोने में कुछ खट खट करते हुए यह कहे की हे अलक्ष्मी अब आप इस घर से चली जाओ क्योंकि यहाँ पर माँ लक्ष्मी का निवास हो गया है ऐसा करने से उस घर में दिनों दिन लक्ष्मी का भंडार बढ़ता है ।

💥 दीपावली के दिन विष्णु सहस्त्रनाम , लक्ष्मी सूक्त का पाठ अवश्य करें और अगर स्वयं पाठ ना हो सके तो इनके कैसेट अवश्य चलायें ।

💥 लक्ष्मी पूजन के समय ११ कौड़ियों को गंगाजल से धोकर लक्ष्मी जी को अर्पण करें और उन पर हल्दी कुमकुम लगायें। अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें इससे आय में निश्चित वृद्धि होती है ।

💥 दीवाली के दिन एक नयी झाड़ू खरीद लायें पूजा से पहले उससे थोड़ी सी सफाई करें फिर उसे एक तरफ रख दें अगले दिन से उसका प्रयोग करें इससे दरिद्रता दूर भागेगी ओर लक्ष्मी का आगमन होगा ।

💥 पूजा में माँ लक्ष्मी के चरणों में एक लाल तथा एक सफेद हकीक पत्थर रखें दोनों के योग से चन्द्र मंगल लक्ष्मी योग बनता है , पूजा के बाद इन्हें अपने पर्स में रख लें ।

💥 दीपावली पर सांयकाल पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाकर पीपल को प्रणाम करके अपनी मनोकामना कहे, माँ लक्ष्मी का भी ध्यान करें फिर लौट जाएँ और पीछे मुड़कर ना देखे।आपको अवश्य ही माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।यह प्रयोग बिल्कुल चुपचाप करें ।

💥 भाई दूज के दिन एक मुट्ठी साबुत बासमती चावल बहते हुए जल में श्री माँ लक्ष्मी का स्मरण करते हुए छोड़ना चाहिए , इससे धन धान्य में वृद्धि होती है । यह प्रयोग हर पुरुष को अवश्य ही करना चाहिए ।

💥 यदि आप गृह क्लेश से पीड़ित है घर में सुख शांति दूर हो गयी है तो दीवाली के दिन माँ लक्ष्मी के पूजन के बाद दो गोमती चक्र लेकर एक डिब्बी में पहले सिंदूर रखकर उसके ऊपर इसे रख लें फिर इसे घर के किसी एकांत कोने में रख दे इसे किसी को भी ना बताये घर में क्लेश समाप्त हो जायेगा ।

💥 दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ काली हल्दी का भी पूजन करें फिर यह काली हल्दी अपने धन स्थान / तिजोरी में रखें। इससे धन लाभ होगा।

💥 दीपावली की रात्रि में हात्थाजोड़ी को सिंदूर में भरकर किसी डिबिया / बर्तन में रखकर तिजोरी में रखने से धन में वृद्धि होती है।

💥 दीपावली के दिन शाम को दीवाली के पूजन से पहले आप किसी भी गरीब सुहागिन स्त्री को अपनी पत्नी के द्वारा सुहाग सामग्री अवश्य दिलवाएं , सामग्री में इत्र अवश्य ही हो । इससे माँ लक्ष्मी की कृपा से उस घर में पूरे वर्ष धन की कोई भी कमी नहीं होती है ।

💥माता लक्ष्मी को कौड़ी बहुत है प्रिय है । माँ लक्ष्मी की स्थाई कृपा प्राप्त करने के लिए दीपावली के दिन कौड़ियों का सुन्दर वंदनवार अपने घर के मुख्य द्वार के ऊपर अवश्य ही लगाएं और समय समय पर इसे साफ भी करते रहे । इस पर धूल, गर्दा बिलकुल भी ना जमने दें । इससे उस घर पर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।

💥दीपावली की रात्रि में 12 बजे अपने दाहिने हाथ में काली राई लेकर अपने घर की छत पर तीन चक्कर उलटे काटे, फिर दशों दिशाओं में हाथ की राई के दाने "ऊँ हीं ऋणमोचने स्वाहा"॥ मन्त्र का जप करते हुए फेंकते जाय, इस उपाय से धन हानि बंद होती है ,ऋण के उतरने के योग प्रबल होते है। यह बहुत ही अमोघ प्रयोग है इसे किसी भी अमावस्या को किया जा सकता है लेकिन दीवाली की रात में इसे करने से शीघ्र ही फल मिलता है।

💥दीपावली के दिन घर का मुखिया पूजा के बाद घर के सभी सदस्यों को कुछ न कुछ उपहार अवश्य दे ।

🚩यह कुछ बहुत ही आसान से उपाय बताये गए है इनमे से जो जो संभव जो उनको पूर्ण श्रद्धा , विश्वास , और सच्चे मन से करने पर आपको जीवन में अवश्य स्थायी सुख संपत्ति की प्राप्ति होगी। अब आइए, जानते है कुछ नए एवं आधुनिक उपाय जो आपको लक्ष्मी प्राप्ति में सहायक हो सकते हैं।

💥 संभव हो तो किसी का बक़ाया चुकाने की कोशिश करें।

💥 अनावश्यक सामानों की ख़रीदारी ना करें।

💥 कम से कम एक गरीब की दिवाली में सहायक बन जाएं।

💥 अपने सभी दोस्त, दुश्मन, परिवार परिचित के लिए अपनी तरफ से माँ लक्ष्मी से प्रार्थना अवश्य करें।

🌹आप सबको दीपावली की हार्दिक शुभकामना 🌹🚩🙏�🚩🚩🌹

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग 🌞*⛅ *दिन - सोमवार*⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*⛅ *शक संवत - 1943*⛅ *अयन - उत्तरायण*⛅ *...
19/04/2021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग 🌞*

⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 12:01 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - सुकर्मा रात्रि 08:07 तक तत्पश्चात धृति*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:52 से सुबह 09:27 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:17*
⛅ *सूर्यास्त - 18:58*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ*
💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *अभी नवरात्रि चल रही हैं । इसमें देवी मां को प्रसन्न करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। श्रीमद्देवीभागवत महापुराण में कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताया है, जिसे नवरात्रि में नवमी या अष्टमी को अपनाकर आप भी सुख, समृद्धि और शांति पा सकते हैं। साथ ही बुरी नजर से लेकर कलह जैसी बाकी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।*
💰 *समृद्धि के लिए*
*माता के मंदिर में जाकर मूर्ति के सामने एक पान के पत्ते पर केसर में इत्र व घी मिलाकर स्वस्तिक बनाएं ।अब उस पर कलावा लपेटकर एक सुपारी रखें।*
💶 *पैसों की तंगी के लिए*
*नवमी तिथि या अष्टमी तिथि को माता का ध्यान कर घर के मंदिर में गाय के गोबर के उपले पर पान, लौंग, कर्पूर, व इलायची गूगल के साथ ही कुछ मीठा डालकर माता को धुनी (हवन) दें ।*
🚶🏻 *रुकावटें दूर करने के लिए*
*माता के मंदिर में पान बीड़ा चढ़ाएं, इस पान में कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी के साथ ही लौंग का जोड़ा रखें । सुपारी व चूना न डालें।*
💰 *व्यापार वृद्धि के लिए*
*किसी भी देवी मंदिर में जाकर अपनी गल्तियों के लिए माफी मांगे । माता को पान बीड़ा चढ़ाएं और 9 मीठे पान कन्याओं को दान करें ।*
🙄 *बुरी नजर के लिए*
*माता के मंदिर में पान रखकर नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाएं । नजर दोष दूर होगा ।*
☺ *आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए*
*पान के पत्ते की जड़ को माता भुनेश्वरी का ध्यान करते हुए घिसकर तिलक लगाएं ऐसा करने से आपकी आकर्षण शक्ति बढ़ने लगेगी ।*
🤵🏻👰🏻 *पति पत्नी में अनबन हो तो*
*नवमी की रात चंदन और केसर पाउडर मिलाकर पान के पत्ते पर रखें । फिर दुर्गा माताजी की फोटो के सामने बैठ कर चंडी स्तोत्र का पाठ करें ।रोजाना इस पाउडर का तिलक लगाएं ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *नवरात्रियों की सप्तमी तिथि* 🌷
➡ *19 अप्रैल 2021 सोमवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है ।*
🙏🏻 *नवरात्रियों के दिनों में जप, सुमिरन विशेष किया जाता है | और वृत्तोत्सव ग्रंथ के अनुसार और भविष्यपुराण में आता है कि, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को जप करें | मंत्र इसप्रकार है – ॐ धात्रेय नम: | ॐ धात्रेय नम: | ॐ धात्रेय नम: | ॐ धात्रेय नम: |*
*इस मंत्र से भगवान का पूजन, सूर्यनारायण को अर्घ्य देने से आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य की विशेष वृद्धि होती है |*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *काम धंधे में सफलता एवं राज योग के लिए* 🌷
🙏🏻 *अगर काम धंधा करते हैं और सफलता नहीं मिलती हो या विघ्न आते हों तो शुक्ल पक्ष की अष्टमी को.. बेल के कोमल -कोमल पत्तों पर लाल चन्दन लगा कर माँ जगदम्बा को अर्पण करने से .... मंत्र बोले " ॐ ह्रीं नमः । ॐ श्रीं नमः । " और थोड़ी देर बैठ कर प्रार्थना और जप करने से राज योग बनता है गुरु मंत्र का जप और कभी -कभी ये प्रयोग करें नवरात्रियों में तो खास करें | देवी भागवत में वेद व्यासजी ने बताया है।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *नवरात्रि की सप्तमी तिथि यानी सातवें दिन माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं ।इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷
🙏🏻 *शत्रुओं का नाश करती हैं मां कालरात्रि*
*महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानु चक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पल भर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती हैं ।*

📖 **
📒 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक
: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक
: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक
: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक
एकादशी
23 अप्रैल, शुक्रवार कामदा एकादशी
07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी
23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी
06 जून, रविवार अपरा एकादशी
21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी
प्रदोष

24 अप्रैल: शनि प्रदोष

08 मई: शनि प्रदोष

24 मई: सोम प्रदोष व्रत

07 जून: सोम प्रदोष व्रत

22 जून: भौम प्रदोष
अमावस्या
वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021

ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021
पूर्णिमा
26 अप्रैल, सोमवार: चैत्र पूर्णिमा

26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा

मेष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने किसी मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी क्योंकि उससे आपको लाभ होगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। मामा पक्ष से भी धन लाभ होता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने से रहने लेकर जा सकते हैं

वृष
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन उसके बावजूद भी आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखेंगे और बातचीत से सभी चीजों को सायं काल तक समाप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी आय और व्यय का ध्यान रखना होगा। व्यापार में नए-नए लाभ हाथ आएंगे, जिसके आपको लंबे समय से तलाश थी। आज आप कोई नया घर व दुकान खरीद सकते हैं, लेकिन आज आपको अपने भाई के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है।

मिथुन
आज आप अपने मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए कार्य करे और किसी भी तरह के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहे, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपने कोई बैंक लोन या किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आज आप उस से मुक्त हो सकते हैं और आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े जातक अपने ऑफिस के कार्य में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है, जिसकी वजह से अपने अधिकारियों व सीनियर से भी संबंध खराब हो सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें लाभ होगा और जमीन जायदाद में निवेश करना आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है।

कर्क
आज के दिन आप उन्नति की सीढ़ी चढेंगे। आज किसी बड़े आदमी की मदद से आपको आपके रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती हैं और आपके सरकारी काम भी पूरे होंगे राजनीतिक लोगों से आपके संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र का दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा, लेकिन आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों का भी आज आपको फायदा होगा और आपकी ख्याति का विस्तार होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ हर्षोल्लास में व्यतीत करेंगे। किसी गलतफहमी की वजह से दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है और आवागमन में अवरोध बन सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए सफलता के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको अपने व्यापार में भी नई गतिविधियों से कार्य करने का मौका मिलेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो आज आपके पार्टनर की सलाह से उसमें नई जान आएगी, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खान पीन से परहेज रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने भाई के साथ विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके चारों ओर के वातावरण में खुशहाली लेकर आएगा, जिससे आपका दिल और दिमाग दोनों प्रसन्न रहेंगे और आपके चेहरे पर उत्तम तेज होगा, जिसका भरपूर फायदा उठाएंगे। आज आप अपने सभी लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे और अपने धन को चार गुना करने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई बहसबाजी हो सकती है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

तुला
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपना दिल व दिमाग दोनों से सोच समझ कर निर्णय लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता करने की क्षमता का विकास होगा और व्यापार में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में जीवन साथी की सलाह आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। यदि घर के अटके हुए कार्यों को लंबे समय से करने का मौका नहीं मिल रहा था, तो वह भी आज पूरे होंगे।

वृश्चिक
आज का दिन कुछ निराशाजनक रहेगा। विद्यार्थियों को भी अधिक एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज आपके भाई को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। घर परिवार में आज कोई तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सायंकाल तक पिताजी की सलाह से पारिवारिक तनाव कम हो जाएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने पिताजी व माता जी को इसी तीर्थ स्थान के दर्शन कराने लेकर जा सकते हैं।

धनु
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने घर के सभी उत्तर दायित्वों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे और विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी मे मधुरता रखनी होगी। यदि आप किसी कर्जे में चल रहे थे, तो अब निपट सकता है। आज आप घर की सजावट के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। संतान के शिक्षा संबंधी कुछ दस्तावेजों को पूरा करने के लिए आज भागदौड़ करनी पड़ेगी।

मकर
आज के दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यवसाय को उचाईयों पर लाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे और नई नई नीतियां बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें, क्योकि रिश्तों में दरार भी आ सकती है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को आज कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ व व्यय दोनों अधिक होगा। यदि आपका पारिवारिक संपत्ति से संबंधित कोई मामला कानूनी है, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते को स्थाई रिश्ते में बदलने की योजना बनेगी। धार्मिक कार्य में आपका सहयोग मिलने से आपकी ख्याति बढ़ेगी और नए व्यापार के लिए भी दिन रहेगा। सायंकाल का समय आज आप देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। यदि आज कोई वाहन खरीदने का मन बनाया हुआ है, तो उसके लिए समय अनुकूल है। आज आपको अपने पड़ोस में यदि कोई विवाद होता है, तो उसको निपटाने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपका खोया हुआ व घर रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे, लेकिन आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, यदि आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। माता पिता के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त होगा।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है।

आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी

जय श्री महाकाल
06/11/2019

जय श्री महाकाल

30/10/2019

अगर आप धन की कमी से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपके पास हमेशा धन बना रहे / आता रहे तो आप एक 4*4 का कनकधारा यंत्र बनवा लीजिये या गोल्ड प्लेटेड यंत्र बना बनाया बाजार से खरीद कर ले आये और उसकी विधि- विधान से पूजा - पाठ करके वह यंत्र हमेशा अपने पर्स में रखिए...देखिए इसके बाद हमे अपना अनुभव लिख भेजिए...

राधे राधे

30/10/2019

एक ज्योतिष विज्ञान का प्रयोग बता रहा हूँ आप सबसे निवेदन हैं कि सड़क पर जाती हुई किसी लाल रंग की कार को देखकर आप ताली बजाए...आपको मिठाई खाने को मिलेगी..
राधे राधे

28/10/2019

Address

Andheri
Mumbai
400069

Opening Hours

Monday 10am - 12pm
Tuesday 10am - 12pm
Wednesday 10am - 12pm
Thursday 10am - 12pm
Friday 10am - 12pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919869108729

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tryastro posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Tryastro:

Share