Feed Yono

Feed Yono Follow (Feed Yono)
हर दिन कुछ नया सीखने के लिए Feed Yono को Follow करना ना भूलें।

20/02/2026




20/02/2026




आईएमडी ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बा...
17/02/2026

आईएमडी ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है जबकि ओडिशा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमतों में 1.96% की गिरावट आई और इसकी कीमतें ₹5,000...
17/02/2026

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमतों में 1.96% की गिरावट आई और इसकी कीमतें ₹5,000 गिरकर ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गईं। वहीं, 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹700 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹1,59,200 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।

सिएटल (अमेरिका) में 2023 में एक पुलिस अधिकारी की तेज़ रफ्तार गाड़ी की टक्कर से मारी गई भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला की मां...
14/02/2026

सिएटल (अमेरिका) में 2023 में एक पुलिस अधिकारी की तेज़ रफ्तार गाड़ी की टक्कर से मारी गई भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला की मां ने सिएटल प्रशासन द्वारा दिए जा रहे ₹262 करोड़ मुआवज़े पर बात की है। उन्होंने कहा, "हम इन पैसों का क्या करेंगे? उस पुलिस अधिकारी को अबतक सज़ा नहीं मिली है जिसने...हमारी बेटी को हमसे छीन लिया।"

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने रूस से 288 S-400 मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी है जिनकी अनुमानित लागत करीब ₹10,000 करोड़ ब...
14/02/2026

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने रूस से 288 S-400 मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी है जिनकी अनुमानित लागत करीब ₹10,000 करोड़ बताई गई है। इनमें 120 छोटी दूरी और 168 लंबी दूरी की मिसाइलें शामिल होंगी। गौरतलब है, मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 सिस्टम ने पाकिस्तानी विमानों और ड्रोन के खिलाफ अहम भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'सेवा तीर्थ' में नए पीएमओ से काम शुरू कर दिया। उन्होंने ऐक्सीडेंट पीड़ितों के ल...
14/02/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'सेवा तीर्थ' में नए पीएमओ से काम शुरू कर दिया। उन्होंने ऐक्सीडेंट पीड़ितों के लिए ₹1.5 लाख के कैशलेश ट्रीटमेंट वाली पीएम राहत स्कीम के लॉन्च को मंज़ूरी समेत 4 बड़े फैसले लिए। लखपति दीदी स्कीम का टारगेट बढ़ाकर 6 करोड़ और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का लक्ष्य बढ़ाकर ₹2 लाख करोड़ किया गया है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने दिल्ली मेट्रो के उद्योग भवन स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा त...
14/02/2026

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने दिल्ली मेट्रो के उद्योग भवन स्टेशन का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने का फैसला किया है। यह फैसला नए प्रशासनिक भवन 'सेवा तीर्थ' के उद्घाटन के बाद लिया गया। इससे पहले मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान द्वारा उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए जाने के बाद सोशल मीडि...
14/02/2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान द्वारा उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा है, "मैं चाहे कुछ भी कर लूं...मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।" उन्होंने कहा, "हालांकि लोग जानते हैं और यही मेरे लिए मायने भी रखता है।" उन्होंने भारत-पाकिस्तान और सर्बिया-कोसोवो संघर्ष को रुकवाने का श्रेय खुद को दिया।

भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए यह शर्मनाक बात है कि उसके सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अम...
14/02/2026

भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के लिए यह शर्मनाक बात है कि उसके सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात का निमंत्रण मिला जबकि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को कोई जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट संकेत है कि पाकिस्तान में वास्तविक सत्ता सेना के हाथों में है।"

असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में लोकसभा चुनाव और 4 राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुण...
14/02/2026

असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में लोकसभा चुनाव और 4 राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम) में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने करीब ₹1,494 करोड़ खर्च किए जो कुल चुनाव खर्च का 44.56% है। वहीं, ₹620 करोड़ के व्यय के साथ कांग्रेस दूसरे स्थान पर है जो कुल खर्च का 18.5% है।

Address

Mumbai
Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Feed Yono posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Establishment

Send a message to Feed Yono:

Share