22/06/2026
भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी नेशंस कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. ऑकलैंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की. भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मैच में न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा. दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और शानदार अंदाज में ट्रॉफी अपने नाम कर ली.